अक्तूबर 1996 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मी उर्फी जावेद कम उम्र में ही अपने घर से भाग कर मुंबई आ गई थी. नवंबर 2021 को उस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया जिस में उस ने बहुत ही छोटी ड्रैस पहन रखी थी. ड्रैस में एक चैन लगी हुई थी. वीडियो में वह अपनी चैन को खोल कर अपनी फिगर दिखाती हुई नजर आई थी. इस के बाद कुछ छोटेमोटे टीवी सीरियल रोल्स और बिग बौस ओटीटी के कारण उसे पहचाना जाने लगा. वैसे उस की मुख्य पहचान हमेशा से उस के अजीबोगरीब पहनावे को ले कर ही रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)


उर्फी इंस्टाग्राम पर अकसर अपने ऊटपटांग फैशन सैंस से लोगों का दिमाग गरम करती नजर आती है. उस के वीडियोज और रील्स पर तारीफ के इक्कादुक्का ही मैसेज रहते हैं. बाकी के सारे मैसेज हेटर्स के होते हैं जो उसे जीभर गालियां देते हैं. बहुत से लोग उसे कपड़े पहनने का सलीका सिखाते और सुधर जाने की सीख देते भी दिखते हैं.

उर्फी के जीवन का एक ही मकसद है और वह है सोशल मीडिया पर दिखना. इस के लिए कभी उस ने कीवी फ्रूट से ड्रैस बनाई, कभी रस्सियों से, कभी ब्लड्स से, कभी पिज्जा से, कभी हैंडबैग, कभी फोन के वायर, कभी टेप से, कभी धागे से, कभी साइकिल की चेन से, कभी शीशे से तो कभी अक्षरों से ऐसी ड्रैसेस बनाईं जिन्हें देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपना सिर पकड़ लिया. मतलब यह कि उस के हाथ में जो चीज आती है उसी से कपड़े बना लेती है. वह कभीकभी टौपलेस भी नजर आती है. एक बार तो ऊपर के हिस्से को ढकने के लिए वह केवल 2 गिलास थामे भी नजर आ चुकी है. कभी उर्फी ब्रा की जगह पंख लगाए नजर आती है. उस के बदन पर नाममात्र के कपड़े या कुछ चीजें होती हैं जो इतनी भद्दी, बेहूदी और हास्यास्पद होती हैं कि लोगों की आंखें फटी रह जाती हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 756₹ 625
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...