Bhojpuri Superstars. अभिनेता से नेता बने भोजपुरी के दो सुपरस्टार मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच के वर्चस्व की लड़ाई किसी से छिपी नहीं हैं. दोनों अक्सर सार्वजनिक मंचों से एकदूसरे पर कटाक्ष करते रहते हैं. हाल ही में मनोज तिवारी ने एक पॉडकास्ट में उस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो रवि किशन ने कुछ समय पहले कपिल शर्मा के शो बोली थी और रवि किशन को आड़े हाथों लिया. क्या हुआ था कपिल शर्मा के शो में?
दरअसल, पावर स्टार पवन सिंह, 'निरहुआ' यानी दिनेश लाल यादव और मनोज तिवारी कपिल शर्मा के शो पर गए थे. वहां कपिल शर्मा ने 'निरहुआ' से पूछा कि आप राजनीति में किसको देखकर आए? आपको कौन लाया? मनोज तिवारी या रवि किशन? तब दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा कि रवि किशन भैया को भी राजनीति में मनोज जी ही लेकर आए हैं. इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि अब भी वे मानें तब न. उनका इशारा रवि किशन की तरफ था कि वे मनोज तिवारी को राजनीति में लाने का क्रेडिट नहीं देते हैं.
इसके बाद जब रवि किशन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे, तो वहां कपिल ने रवि किशन को 'निरहुआ' और मनोज की स्टेटमेंट वाली वह क्लिप दिखाई. इसे देखने के बाद रवि किशन ने कहा कि “ए लोग गांवगांव गाते थे, इन लोगों को ब्लैक कॉफी पीनी सिखाई मैंने, इन लोगों को कैमरा दिखाया मैंने."
रवि किशन ने मनोज की मिमिक्री करते हुए कहा कि कैमरा देखते ही मनोज बोले “बाप रे, एतना बड़का कैमरा." कैमरे के सामने इनके पैर थरथर कांपते थे.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




