Films. कुछ फिल्में अपनी कहानी के लिए तो कुछ अपने डायलौग के लिए जानी जाती हैं. कुछ फिल्मों का म्यूजिक बेहतरीन होता है तो बहुत सी फिल्मों में कलाकारों की अदाकारी लाजवाब होती है.
इन सब के अलावा बहुत सी फिल्में अपनी बोल्डनैस से दर्शकों को ठंडी आहें भरने के लिए मजबूर कर देती हैं, जहां हीरोइन के डर्टी सीन सालोंसाल तक याद किए जाते हैं. हिंदी फिल्में भी इस से अछूती नहीं हैं. लेकिन हाल के कुछ सालों में बनी हिंदी फिल्मों में बोल्ड सीन कुछ इस तरह से फिल्माए गए थे, जहां सिनेमाई परदा तक गरमा गया था.
साल 2011 में आई फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर, जो सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बनी थी, में हीरोइन विद्या बालन ने उन का किरदार निभाते हुए अपनी कामुक अदाओं का ऐसा तड़का लगाया था कि तहलका सा मच गया था.
एक सीन में जब सिल्क स्मिता बनी विद्या बालन कहती हैं कि किसी भी फिल्म को चलाने के लिए उस में सब से जरूरी 3 चीजें होती हैं, एंटरटेनमैंट, एंटरटेनमैंट और एंटरटेनमैंट, तो वहां इस मनोरंजन का मतलब ही था देह की मनोरंजक नुमाइश. और यही चीज ‘द डर्टी पिक्चर’ में भी देखने को मिली थी.
इसी तरह साल 2012 में एक फिल्म आई थी ‘बीए पास’. इस फिल्म का पढ़ाईलिखाई से कोई खास मतलब नहीं था, बल्कि फिल्म की हीरोइन लड़के को सैक्स करने के हुनर सिखाती है, जो बाद में इस काम के पैसे लेने लगता है और दूसरी औरतों को संतुष्ट करता है.
इस फिल्म में शिल्पा शुक्ला ने उस अधेड़ औरत का किरदार निभाया था जो नई उम्र के लड़के शादाब कमाल को बिस्तरगीरी के गुर सिखाती है. इस फिल्म में बोल्ड सीन्स की भरमार थी.
साल 2015 में आई फिल्म ‘हंटर’ में भी सैक्स का जम कर तड़का लगाया गया था. इस फिल्म के मेन किरदार मंदार के मन में हमेशा सैक्स का कीड़ा कुलबुलाता रहता है. उस की सोच इसी संवाद में साफ हो जाती है, जब वह कहता है कि जैसे शौच करना हम सब की दैनिक क्रिया है, ठीक उसी तरह सैक्स भी कुछ वैसी क्रिया है, जिसे पूरा करना चाहिए.
ब्लू फिल्में देखना और स्कूल की लड़कियों को घूरना मंदार को कुछ ज्यादा ही पसंद है. वह अपनी क्लास के दोस्तों के साथ सिर्फ लड़कियों का ही नहीं, अपने से ज्यादा उम्र की औरतों का भी पीछा करता है.
इतना ही नहीं, मंदार की रंगीनमिजाजी उस के पड़ोस में रहने वाली एक बच्चे
की मां शादीशुदा ज्योत्सना से ले कर होस्टल में तैराकी सीखने वाली पारुल से ले कर कई और औरतों से जुड़ी होती है. इस फिल्म के काफी सीन और संवाद बहुत ज्यादा बोल्ड थे.
‘हेट स्टोरी’ फिल्म साल 2012 में आई थी. इस के बाद साल 2014 में ‘हेट स्टोरी 2’ साल 2015 में ‘हेट स्टोरी 3’ और साल 2018 में ‘हेट स्टोरी 4’ फिल्म आई थी. पहली वाली फिल्म में पाओली डैम, दूसरी में सुरवीन चावला, तीसरी में जरीन खान और डेजी शाह और चौथी फिल्म में उर्वशी रौतेला ने अपनी कातिल अदाओं और बोल्ड सीन से सिनेमाई परदे पर आग लगा दी थी. इन फिल्मों में सैक्स और रोमांस का खूब तड़का लगा था.
ऐसी ही फिल्मों में हम ‘रागिनी एमएमएस’ के दोनों पार्ट का नाम भी ले सकते हैं. पहला पार्ट साल 2011 में आया था जिस में राजकुमार राव और कैनाज मोतीवाला ने काम किया था. यह एक हौरर थ्रिलर फिल्म थी, जहां एक लड़की का एमएमएस पूरी फिल्म का केंद्र बनता है, जबकि इसी फिल्म के पार्ट 2, जो साल 2014 में आई थी, में सनी लियोनी लीड रोल में थीं. दर्शकों ने उन के हुस्न और जवानी के जोश का भरपूर मजा लिया था. Films




