भोजपुरी इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली आम्रपाली के एक फैसले ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे भोजपुरी गलियारे और फैंस को हैरान कर दिया है।

हाल ही में रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस प्रोमो में आम्रपाली दुबे अपने परिवार के सामने एक ऐसा फैसला सुनाती नजर आ रही हैं, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

प्रोमो वीडियो में आम्रपाली दुबे काफी भावुक नजर आ रही हैं। अपने माता-पिता और बहन के सामने बैठी आम्रपाली नम आंखों से कहती हैं: “मुझे नहीं पता कि इस डिसीजन का आउटकम क्या होगा, मेरी फैमिली कैसे रिएक्ट करेगी, मेरे फैंस कैसे रिएक्ट करेंगे… पर मुझे यह करना है, मैं माँ बनना चाहती हूँ।”

आम्रपाली की यह बात सुनते ही कमरे में सन्नाटा पसर जाता है। उनके माता-पिता पूरी तरह हैरान रह जाते हैं। उनके पिता अचरज में अपनी पत्नी से पूछते हैं, “क्या बोलती हो उषा? ये क्या बोल रही है?” वहीं, उनकी बहन भी इस फैसले पर अविश्वास जताते हुए पूछती है कि क्या वह इस निर्णय को लेकर पूरी तरह श्योर हैं? इस पर आम्रपाली आंखों में आंसू लिए फफक-फफक कर रोने लगती हैं और कहती हैं— “हाँ, मैं श्योर हूँ।”

बिना शादी के माँ बनने का फैसला सुनाकर आम्रपाली ने पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। हालांकि, प्रोमो में उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह माँ बनने के लिए IVF (सरोगेसी/आईवीएफ) का सहारा लेंगी या फिर कोई बच्चा गोद  करेंगी। इस सस्पेंस ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। जैसे ही यह प्रोमो सामने आया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। आम्रपाली के इस बयान के बाद उनके आलोचकों और ट्रोल्स ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे के अफेयर और नेपाल में गुप्त शादी की अफवाहें सालों से उड़ती रही हैं। अब इस नए प्रोमो के आते ही यूजर्स फिर से निरहुआ का नाम घसीटने लगे हैं: एक यूजर ने कमेंट किया, “बच्चा तो निरहुआ का ही होगा!” दूसरे यूजर ने लिखा, “आखिरकार ‘मिशन निरहुआ’ सक्सेसफुल रहा।” वहीं कई लोगों का कहना है कि दोनों ने पहले ही नेपाल में जाकर शादी कर ली थी, अब बस दुनिया के सामने नाटक कर रहे हैं।

जहां एक तरफ आलोचक उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं आम्रपाली के सच्चे फैंस उनके इस हिम्मत भरे कदम का समर्थन भी कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि आम्रपाली के इस फैसले पर उनके परिवार का क्या अंतिम जवाब होता है और वह माँ बनने के लिए कौन सा रास्ता चुनती हैं।

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...