Pawan Jyoti: भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद करते हुए बेहद भावुक हो गए। वहीं, इसी बीच उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक दर्दभरा पोस्ट शेयर किया,
‘भोजपुरी बवाल’ शो में पवन सिंह ने नीलम को अपनी जिंदगी बताते हुए कहा कि जब तक उनके शरीर में जान है, वह हमेशा उनके दिल में रहेंगी।
पवन ने उस रात को भी याद किया, जब शूटिंग से देर रात घर लौटने के बाद उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा खोला था। उन्होंने बताया कि उस पल उन्हें ऐसा लगा था जैसे उनकी पूरी दुनिया खत्म हो गई हो। इस घटना को याद करते हुए पवन भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
पवन के भावुक होने के बीच उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा था।
‘प्रिय पतिदेव’
यदि नियति हमें एक ही कहानी में लिखे,
तो इस बार मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना।
प्रेम की सबसे बड़ी पीड़ा बिछड़ना नहीं होती,
किसी के साथ रहकर उसके जीवन में अपना स्थान खोजना है।
इस बार उस स्त्री को चुनना,
जिसके आने से तुम्हारे दिन पूरे हो जाएं,
जिसे अपने हिस्से का स्नेह मांगना न पड़े,
जिसकी खामोशी भी तुम्हें सुनाई दे।
मैं नहीं चाहती कि कोई और मेरी तरह अपने घर में अपनी मौजूदगी का प्रमाण दे।
अगर प्रेम निभा न सको,
तो किसी का जीवन मत चुनना…
और अगर निभा सको,
तो इस बार मुझे मत चुनना।
मैं दुआ बनकर रह लूंगी,
पर तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।
इसपर लोग कह रहे है पवन के पास जो है उसका निरादर कर रहे और जो नहीं है उसके लिए रो रहे है,
2018 में हुई थी पवन-ज्योति की शादी
पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की 2015 में मौत हो गई थी। इसके बाद साल 2018 में पवन ने ज्योति सिंह से शादी की। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आने लगीं और दोनों अलग रहने लगे। ज्योति ने पवन पर कई आरोप लगाए हैं, जिन्हें पवन ने खारिज किया है। दोनों के बीच तलाक से जुड़ा मामला भी कानूनी प्रक्रिया में रहा है।




