Hindi Family Story . ‘‘देखो मम्मीजी, अब मेरा तो यही पीहर है और यही ससुराल. आप के भरोसे मैं अपना सबकुछ छोड़ कर आ गई,’’ पायल ने अपनी सास से कहा.
‘‘देखो बेटी, तुम ने और कृष्ण ने किया तो अच्छा नहीं... मांबाप की इजाजत के बिना तुम दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली... कृष्ण ने भी कानोंकान खबर नहीं होने दी. अब तुम्हारे घर वाले आ धमके तो... मुझे तो बहुत डर लग रहा है,’’ कलावती ने चिंता जाहिर करते हुए कहा.
दरअसल, पायल और कृष्ण एकदूसरे से बहुत प्यार करते थे. जब पायल के पिता रामकिशोर ने इस शादी से इनकार कर दिया, तब पायल को यह कदम उठाना पड़ा. उस का यह कदम तकरीबन 30 साल की उम्र में उठा, जब उसे पीएचडी में दाखिला मिल गया.
रामकिशोर को जब यह पता लगा कि उन की बेटी पायल ने उन की मरजी के खिलाफ शादी कर ली, तो वे तिलमिला उठे, ‘‘ईंट से ईंट बजा दूंगा... उस लड़के के घर वालों से,’’ रामकिशोर ने उबलते हुए कहा.
‘‘शांति से काम लो... लड़का गैरबिरादरी का थोड़ी है, जो आप इतना गुस्सा कर रहे हो,’’ पत्नी कमला ने समझाते हुए कहा.
‘‘तुम चुप रहो... तुम्हारा ही तो कियाधरा है... एक जवान बेटी पर नजर भी नहीं रख सकीं,’’ रामकिशोर ने आगबबूला होते हुए कहा.
‘‘वह तो मेरा भगवान जानता है कि मैं ने नजर नहीं रखी या आप ने बाप का...’’ कमला आगे कुछ कहतीं, उस से पहले रामकिशोर ने चिल्लाते हुए जवाब दिया, ‘‘चुप होती है या...’’
‘‘मारो... मारो मुझे... हाय पैसा... हाय धन के चक्कर में घरपरिवार की तरफ ध्यान ही नहीं दिया,’’ कमला ने रोते हुए कहा.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




