Popcorn Brain. अमित के एक जौब एग्जाम में 2 दिन बचे थे. वह पढ़ने बैठा. उस ने किताब खोली और मन ही मन सोचा कि आज यह कौन्सैप्ट क्लियर कर के ही उठूंगा. लेकिन इस के 2 मिनट के बाद अमित का फोन बजा, इंस्टाग्राम का नोटिफिकेशन था. अमित ने सोचा, ‘बस एक रील देख लेता हूं.’
इस एक रील के चक्कर में कब 30 मिनट इंस्टाग्राम पर खराब हो गए, अमित को पता ही नहीं चला. उसे गिल्टी फील हुआ. वापस किताब उठाई. पर 2 मिनट के बाद ही अमित के एक दोस्त का व्हाट्सऐप पर मैसेज आया, ‘भाई, एग्जाम का कुछ पढ़ा?’
इस के बाद अमित की उस दोस्त से चैटिंग शुरू क्या हुई फिर पौना घंटा गड्ढे में गया. इस तरह कर के अमित ने अपने 3 घंटे बरबाद कर के भी किताब का एक पेज नहीं पढ़ा.
यह कोई समस्या नहीं लगती है, पर इसे पौपकौर्न ब्रेन कहा जाता है, जब हमारा दिमाग ‘पौपपौप’ कर के उछलता है, एक जगह टिकता नहीं.
यह पौपकौर्न ब्रेन वाली सिचुएशन अकेले 21 साल के अमित की नहीं है, बल्कि औफिस में बैठी 32 साल की मैनेजर सारिका या 55 साल के दुकान के गल्ले पर बैठे श्रीधर की भी हो सकती है, जो अपने काम के समय में भी फोन पर कब्जा जमाए सोशल मीडिया की गिरफ्त में पूरी तरह आ चुके हैं.
एक पत्नी अपने मायके की कुछ जरूरी बात बता रही थी और पति महोदय इंस्टाग्राम की रील देखने में मस्त थे कि जब कभी वे दोस्तों के साथ अमृतसर जाएंगे तो किस ढाबे पर अमृतसरी नान खाने का लुत्फ लेंगे. नतीजतन, पत्नी लड़ कर अपने मायके चली गई.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




