महाराष्ट्र के संभाजीनगर से जुड़ी जिद की एक घटना ने गैरवाजिब जिद को ले कर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. तिसगांव की ‘खावल्या’ पहाड़ी पर 21 अगस्त को जो हुआ, वह बेहद दुखद है. जिद को ले कर हुई घटना में 19 साल के कुणाल छांगुड़े, उस के पिता मुरलीधर और मां संगीता की मौत हो गई.

आत्महत्या की धमकी

जिद के चलते पहाड़ी से गिर कर मांबाप के साथ जाने गंवाने वाला कुणाल पढ़ाई में बहुत अच्छा था. उस ने 10वीं क्लास के इम्तिहान में 92 फीसदी अंक हासिल किए थे और आगे नीट की तैयारी कर रहा था. लेकिन एक महंगे आईफोन की चाह धीरेधीरे परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन गई.

बीते साल कुणाल ने आईफोन की मांग को ले कर परिवार पर आत्महत्या का डर दिखा कर दबाव बनाया था. आखिरकार मातापिता ने उस की इच्छा पूरी करने के लिए किस्त पर फोन दिला दिया. उस समय शायद उन्हें लगा होगा कि बेटा खुश हो जाएगा और बात खत्म हो जाएगी. लेकिन बाद में उसी फोन की किस्त परिवार के लिए बो झ बन गई.

कुणाल के पिता मुरलीधर ट्रक ड्राइवर थे. उन की कमाई सीमित थी. घर चलाने की जिम्मेदारियां थीं. ऐसे में महंगे फोन की किस्त चुकाना आसान नहीं था. जब किस्त का भुगतान नहीं हो पाया तो घर में पितापुत्र के बीच विवाद हुआ. गुस्से में कुणाल पहाड़ी पर चला गया. उस ने वहां ऐसा कदम उठाने की बात कही, जिस से परिवार और गांव के लोग परेशान हो गए.

मातापिता और गांव वाले कुणाल को समझाने के लिए वहां पहुंचे. पुलिस को भी सूचना दी गई. काफी देर तक उसे सम झाने की कोशिश होती रही.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 480₹ 399
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...