भारतीय मूल की भाषा मुखर्जी (Bhasha Mukherjee) मिस इंगलैंड (Miss England) चुनी गई हैं. छरहरी और कायनात हुस्न की मलिका भाषा मिस इंगलैंड बनने के बाद बिहार की राजधानी पटना आईं तो लोगों में उन्हें देखने की होड़ सी मच गई. यह अलग बात रही कि इस दौरान करोना वायरस (Corona Virus) के डर की वजह से लोग चौकसी भी बरतते दिखे पर देखने वालों का उत्साह ठंढा नहीं पड़ा था. मालूम हो कि भाषा इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं.

यहां के लोगों का जवाब नहीं

मीडिया से बातचीत में भाषा ने बताया, "आप चाहे दुनिया के किसी भी देश में चले जाएं, भारत की मिट्टी की खुशबू आप को एक अलग ही पहचान देती है. आज पूरी दुनिया में भारत का परचम लहरा रहा है और भारतीय होना गौरव की बात है."

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर ने बनाया Corona Virus पर गाना तो भड़के ये गीतकार, कही ये बड़ी बात

आप को बिहार कैसा लगा? यह पूछने पर भाषा ने बताया, "बिहार की मिट्टी ने कई मशहूर शख्सियतें दी हैं. भारत के बिहार राज्य के वैशाली में सब से पहले गणतंत्र स्थापित हुआ. यहां के लोग बड़े जिंदादिल और मेहनती होते हैं."

बढ़ रही है महिलाओं की धमक

मिस इंगलैंड चुने जाने के बाद भाषा एक अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन के साथ मिल कर महिला उत्पीड़न, यौन हिंसा जैसे विषयों को ले कर पूरी दुनिया में जागरूकता अभियान चला रही हैं.

भाषा ने बताया, "भारत में महिलाओं की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है और सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़ी हैं. फिर चाहे राजनीति हो, खेल हो, साहित्य या सिनेमा या फिर प्रशासनिक सेवा, भारतीय महिलाओं ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है. यह सदी भारत ही नहीं पूरी दुनिया में नारी सशक्तिकरण की सदी है."

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...