⚲

‘सिंघम अगेन’ है सभी सीरीज का बाप, 1 नंवबर को सिनेमाघरों में लेगी धांसू एंट्री

सिंघम फिल्म का तीसरा पार्ट अब जल्द लोगों को देखने को सिंघम अगेन के नाम से मिलेगा जो जल्द ही सिनेमाघरों में 1 नंवबर को रिलीज होने के बाद लगेगी. फिल्म का ट्रैलर आउट हो चुका है. इस फिल्म में पहले बनी सिंघम सीरीज की मूवीज से ज्यादा मस्ती, एक्शन, रोमांस देखने को मिलने वाला है. यह एक एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर फिल्म है. फिल्म में कई सारे एक्टर्स और एक्ट्रेसैस हैं. इन्हें साथ में देखना भी जबरदस्त एक्सपीरियंस साबित होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


लेकिन सिंघम अगेन से पहले भी इस मूवी की दो सीरीज पहले आ चुकी है जिनके बारे में आज यहां बात करेंगे. किस सिंघम ने बौक्स औफिस पर क्या कमाल दिखाया या इस सीरीज की किस मूवी को लोगों का सबसे ज्यादा प्यार मिला.

इन सितारो से भरी है फिल्म ‘सिंघम अगेन’

इस एक्शन पैक्ड एक्शन मूवी में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्राफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्राफ सभी अपने धांसू स्टाइल और परफौर्मेंस के साथ नजर आएंगे.

फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की कहानी

सिंघम अगेन की कहानी को राम, सीता और रावण से कनेक्ट करने की कोशिश की गई है. ट्रेलर की शुरुआत में भी दिखाया गया था कि अजय देवगन और करीना कपूर के साथ उनका बेटा है, जो कहता है कि सीता के लिए राम हजारों किलोमीटर दूर लंका चले गए थे. इस सीन को मूवी का आधार बनाया गया है और इस सीन को करीना कपूर की किडनैपिंग से जोड़ने का काम किया गया है . कहानी के मुताबिक, सिंघम अगेन में अजय देवगन यानी बाजीराव सिंघम अपनी पत्नी के करीना के लिए विलेन अर्जुन कपूर से लड़ते दिखाई देंगे. इस वजह से रोहित शेट्टी की मूवीज वाले एक्शन के सभी दांवपेंच नजर आएंगे.

फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का बजट

सिंघम अगेन का बजट 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है. लेकिन यहां हम सिर्फ सिंघम अगेन का जिक्र नहीं करेंगे बल्कि अजय देवगन की उस फिल्म का जिक्र करेंगे जिसका बजट कभी सिर्फ 70 करोड़ रुपये था लेकिन इसने बौक्स औफिस पर 343 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जिसकी ताबड़तोड़ कमाई की वजह से ही सिंघम के ओर सीरीज देखने को मिल रहे है.

‘सिंघम’ सीरीज की पहली मूवी

सिंघम सिनेमा पर एक सक्सेसफुल मूवी रही है. पहली सिंघम साल 2011 में आई थी. जो पर्दे पर हिट साबित हुई थी. अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर फिल्म दूसरी सीरीज बनाने पर आई थी. हालांकि पहली फिल्म सिंघम मलयाली फिल्म की कहानी पर बनी थी. इस फिल्म की कहानी शिवगढ़ (गोवा-महाराष्ट्र सीमा पर एक शहर) के ईमानदार डीसीपी बाजीराव सिंघम पर केंद्रित थी . इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था, इसमें अजय देवगन, काजल अग्रवाल और प्रकाश राज अहम रोल में नजर आए थे.

सिंघम फिल्म की कहानी

फ़िल्म की शुरुआत एक ईमानदार पुलिस अफसर राकेश कदम (सुधांशु पांडे) की आत्महत्या करने से होती है क्योंकि उसपर रिश्वत लेने का झूठा आरोप राजनेता जयकांत शिकरे (प्रकाश राज) ने लगाया गया था जो गोवा का एक गुंडा राजनेता है. कदम की पत्नी मेघा कदम (सोनाली कुलकर्णी) इस बात का बदला लेने की कसम खाती है. इस फिल्म का बजट जिसे अजय देवगन की वो फिल्म जिसने 70 करोड़ के बजट में कमाए थे 343 करोड़. फिल्म की सक्सेस के बाद ही फिल्म की बाकी दो सीरीज आई. सिंघम रिटर्न्स और सिंघम अगेन.

‘सिंघम रिटर्न्स’

जब फिल्म सिंघम सुपरहिट साबित हुई. उसके बाद फिल्म की दूसरी सीरीज सिंघम रिटर्न्स बनी. ये एक भारतीय एक्शन फिल्म रही. इसका निर्देशन भी रोहित शेट्टी ने ही किया. यह फिल्म साल 2011 में आई सिंघम नामक सीरीज की दूसरी मूवी है, इसके लीड एक्टर अजय देवगन थे जो इस फिल्म के सह-निर्माता भी रहे, इनके साथ एक्ट्रैस करीना कपूर खान भी थी.

यह फिल्म 15 अगस्त 2014 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई. यह फिल्म दर्शकों के अनुसार खूब धमाल मचा रही थी. इसने दुनिया भर में करीब 90-100 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स‘ की कहानी

2011 की सुपरहिट सिंघम के ही बाद, ईमानदार और निडर बाजीराव सिंहम डीसीपी मुंबई पुलिस बनकर मुंबई लौटता है. जिसके बाद सिंघम रिटर्न्स में कहानी मारधाड़ में तक हो जाती है. इस फिल्म में सिंघम की ही सेना का एक पुलिस कांस्‍टेबल मरा हुआ मिलता है और उसके ऊपर गैरकानूनी रूप से पैसे रखने का आरोप लगता है और भ्रष्‍ट करार दिया जाता है. इसी कहानी का पर्दाफाश करने के लिए राजनीति तरीके से काला बाजारी करने वाले को पकड़ने के लिए एक नई खोज शुरू की जाती है. पूरी कहानी काला बजारी और भ्रष्ट लोगों की खोज पर बनीं है.

Singham Again का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिवाली पर जलेगी अर्जुन कपूर की लंका

डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन(Singham Again) जल्द ही सभी सिनेमाघरो में आने वाली है, आज 7 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. फिल्म जल्द ही दीवाली(Diwali) पर रिलीज होगी और स्क्रीन पर एक्शन, रोमांस के साथ धमाल मचाएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


बता दें कि ये ट्रेलर (Trailer) शानदार स्टारकास्ट और दमदार एक्शन सीक्वेंस से भरपूर हिन्दी मसाला फिल्मों मे से एक साबित होने वाला है. ये ट्रेलर हिंदी फिल्म के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर कहा जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर करीब 4 मिनट 45 सेकंड का है. जिसमें एक्शन, ड्रामा, कौमेडी, ह्ययूमर सबकुछ दिखाया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर को लेकर इतना सस्पेंस बना हुआ है, तो फिल्म को लेकर कितना क्रेज होगा. फिल्म भी बौलीवुड के सितारे से भरी है. जहां एक से बढ़कर एक स्टार एक साथ एक ही स्क्रीन पर देखने को मिलेंगे.

फिल्म में इस एक्शन पैक्ड में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रौफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रौफ सभी अपने धांसू स्टाइल और किरदार के साथ नजर आएंगे.

बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर लौंच इवेंट मुंबई में नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर NMACC (Nita Mukesh Ambani Cutltural Centre) में आयोजित होगा. यहां दर्शकों और मीडिया की भारी भीड़ के बीच फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एकसाथ मौजूद होगी. इस ट्रेलर लौन्च में हाल ही मां बनीं दीपिका पादुकोण भी पहुंच सकती हैं.

बता दें कि सिंघम अगेन’ के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह अजय देवगन (Ajay Devgan) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के लिए सबसे बड़ी नौन-थियेट्रिकल डील साबित हुई है.

‘रामायण’ से जुड़ी है फिल्म की कहानी

सिंघम रिटर्न्स की कहानी को राम, सीता और रावण से कनेक्ट करने की कोशिश की गई है. ट्रेलर की शुरुआत में अजय देवगन और करीना कपूर के साथ उनका बेटा दिखाया गया है, जो कहता है कि सीता के लिए राम हजारों किलोमीटर दूर लंका चले गए थे. यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है और करीना कपूर का किडनैप हो जाता है. ट्रेलर को देखकर जितनी कहानी समझ आ रही है उसके मुताबिक, सिंघम रिटर्न्स में अजय देवगन यानी बाजीराव सिंघम अपनी पत्नी के लिए रावण यानी अर्जुन कपूर से लड़ते दिखाई देंगे.

टाइगर बनें लक्ष्मण, तो रणवीर बने हनुमान

रोहित शेट्टी की कौप यूनिवर्स फिल्म सिंघम रिटर्न्स की कहानी में अजय देवगन को श्रीराम की तरह, टाइगर श्रौफ को लक्ष्मण और रणवीर सिंह को भगवान हनुमान की तरह दिखाया गया है. ट्रेलर में रामायण के कई फ्लैशबैक भी देखने को मिलते हैं.

दीपिका बनीं ‘लेडी सिंघम’

दीपिका पादुकोण की मां बनने के बाद पहली फिल्म रिलीज होने जा रही है. हाल ही एक प्रैस कांफ्रेंस में रणवीर सिंह ने भी कहा कि इस मूवी में बेबी सिम्बा भी थी सिंघम रिटर्न्स में दीपिका पादुकोण एक महिला पुलिस ऑफिसर लेडी सिघम के रोल में दिख रही हैं. अब देखना है कि यह फिल्म रिलीज के बाद कितना धमाल मचाती है क्या रोहित शेट्टी एक बार फिर दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब होता है.

अमिताभ बच्चन ने इस TV एक्ट्रेस के लिए भेजी बग्घी, जानें क्यों

बौलीवुड में अमिताभ बच्चन की गिनती महज एक महान अभिनेता के ही रूप में ही नहीं होती है, बल्कि वह दूसरे कलाकारों की प्रतिभा को पहचान कर उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते रहते हैं. ऐसे ही महान अभिनेता अमिताभ बच्चन के कसीदें अभिनेत्री आकांक्षा सिंह पढ़ते नजर आ रही हैं, जिन्हें 29 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही फिल्म ‘रनवे 34’ में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करने का अवसर मिला है.

अमिताभ बच्चन से मिलना एक इमोशनल पल

इस फिल्म में आकांक्षा सिंह की जोड़ी तो अजय देवगन के साथ है, मगर एक सीन में वह अमिताभ बच्चन के साथ भी खड़ी नजर आने वाली हैं. पर आकांक्षा सिंह, अमिताभ बच्चन की जो प्रशंसा कर रही हैं, उसकी वजह यह है कि अमिताभ बच्चन ने उनका पैर फ्रैक्चर होने पर उन्हे घर से लेेने लिए बग्घी भेजी थी. जब इस मसले पर हमने आकांक्षा सिंह से बात की,तो आकांक्षा ेसिंह ने पूरा वाक्या विस्तार से बताते हुए कहा-

‘‘जी हाॅ! मैं यह पूरा मसला बताना चाहूंगी.में फिल्म ‘‘रनवे 34’’ के लिए अमिताभ बच्चन सर के साथ शूटिंग कर रही थी.और मेरा पैर फैक्चर हो चुका था. पहले दिन जब मैं उनसे मिली,उस वक्त वह मुझसे काफी दूरी पर थे. मैने सहायक निर्देशक से कहा कि मुझे बच्चन सर से मिलना है, तो उनसे मिलवा लाओ. उसने कहा कि मैम, आप अभी यहां बैठ जाइए.आपका यह शाट हो जाएगा, उसके बाद मैं आपको बच्चन सर के पास मिलवाने ले जाउंगा. मेरे सीन का फिल्मांकन पूरा हुआ, तो मैं उस सहायक निर्देशक की तलाश करने लगी कि वह कहां है, मुझे तो बच्चन सर से मिलने जाना है. वह दिखायी नही दिया, तो मैने अपना वाॅकर लिया और वाॅकर के सहारे बच्चन सर से मिलने गयी.

amitabh-akansha-1

मैने बच्चन सर से कहा कि ,‘सर, मेरी हमेषा से दिली इच्छा थी कि आपके साथ मुझे काम करने का अवसर मिले, तो अब यह थोड़ा सा पूरा हुआ है. मैं इस फिल्म में अभिनय कर रही हॅूं, जिसमें आप हैं, मगर इस फिल्म में आपके साथ मेरा एक भी दृष्य नही है. मुझे आपके साथ एक पूरी फिल्म करनी है.’ तो वह हंसे और फिर उनकी निगाह मेरे पैर की तरफ गयी. तो उन्होने पूछा कि पैर में क्या हुआ? मैने बताया कि फिल्म की षूटिंग खत्म होने के बाद मैं घर जाने के लिए अपनी कार में बैठ रही थी, तभी पैर मुड़ गया और पैर फै्रक्चर हो गया.’

तीन सीट वाला स्कूटर लेकर आए अमिताभ

तब उन्होने मुझसे पूछा कि तब तो चलने में काफी तकलीफ होती होगी? कैसे चलती है? इस पर मैने कहा कि सर वाॅकर लेकर चलती हॅंू. तब बच्चन सर ने मुझसे कहा- ‘कल मैं आपके लिए बग्घी लेकर आउंगा.’ मुझे लगा कि वह मजाक कर रहे हैं. ंबच्चन सर, बग्घी लेकर आएंगे, यह बात मेरी समझ से परे थी.

दूसरे दिन वह सेट पर अपने तीन सीट वाले स्कूटर पर चलकर आए. उन्होने मुझसे मेरे घर का पता मांगा और वास्तव में दूसरे दिन बच्चन सर ने मेरे घर पर बग्घी भेजी. यह मेेरे लिए बहुत ही अद्भुत अनुभव था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aakanksha Singh (@aakankshasingh30)

अमिताभ के लिए लिखी कविता

पहली बार मैं उनके साथ किसी फिल्म का हिस्सा थी. दूसरी बात निजी स्तर मैं उन्हे इस तरह जान पा रही थी. मैं इसके लिए उनका धन्यवाद अदा करना चाहती थी. षूटिंग के आखिरी दिन मैने अपने हाथ से एक कविता लिखी और उनकी वैनिटी वैन में गयी. मैने उनसे कहा- ‘सर मुझे नही पता कि मैं आपका धन्यवाद किस तरह से अदा करुं. इसलिए मैने यह एक कविता आपके लिए लिखी है, इसे आप स्वीकार करें.’

उन्होंने मेरी कविता स्वीकार की और तभी उन्हे षाॅट देने के लिए बुला लिया गया. सेट पर जब मैं पहुॅची, तब तक वह मेरी कविता पढ़ चुके थे. उन्होने मुूझसे पूछा कि मैं कब से कविता लिख रही हॅूं. मैने उन्हे बताया कि सर, यह तो मेरा बचपन से षौक है. बच्चन सर ने कहा- ‘‘आप बहुत अच्छा लिख लेती हैं.’’ यह तो मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि और बड़ी बात थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aakanksha Singh (@aakankshasingh30)

बच्चन सर ने भेजा लेटर…

बच्चन सर द्वारा मेरी तारीफ करना उपलब्धि ही है. उनके पिता श्री हरिवंष राय बच्चन जी बहुत बड़े व महान कवि थे. उनके बारे में जो कहा जाए, वह कम है.बच्चन सर भी ख्ुाद बहुत अच्छा लिखते रहते हैं. मैने उनकी लिखी हुई कई चीजें सोषल मीडिया पर पढ़ी हुई हैं.’ उस वक्त मैने बच्चन सर को धन्यवाद कह दिया. दूसरे दिन सुबह सुबह मेरे घर पर कूरियर पहुॅचा. यह बच्चन सर ने भेजा था. मन मंे सवाल उठा कि अब उन्होने क्या भेज दिया? मैने कूरियर से आया हुआ, वह लिफाफा खोला, तो उसमें बच्चन सर के हाथों से लिखा हुआ पत्र था.

उसमें लिखा हुआ था- ‘‘प्रषंसा के पत्र आते रहेंगे,पहले यह स्नेह भरा पत्र कीजिए स्वीकार.’’ यह उनके पत्र की आखिरी दो पंक्तियंा थी. तब मुझे याद आया कि मैने जो कविता लिखकर उन्हें दी थी, उसमें मैने अपनी इच्छा जाहिर की थी कि मैं कुछ ऐसा अभिनय करुं, कि आपके हाथ से लिखा हुआ प्रष्ंासा पत्र मुझे मिले. मेरी उन पंक्तियंांे को पढ़कर ही बच्चन सर ने मुझे यह पत्र भेजा था.

South Star राशी खन्ना इस एक्टर के साथ वेब सीरीज में कर रही हैं वापसी

तमिल व तेलगू फिल्मों की चर्चित गायिका व अदाकारा राशी खन्ना ने यूं तो सर्वप्रथम 2013 में जाॅन अब्राहम के संग हिंदी फिल्म ‘‘मद्रास कैफे’’में अभिनय कर बौलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में उन्होने राॅ के अफसर(जाॅन अब्राहम) की पत्नी रूबी सिंह का किरदार निभाया था.

इसके बाद तेलगू फिल्म‘‘ओहालू गुसागुसालडे’से तेलगू इंडस्ट्री में कदम रखा. इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई.फिर उन्हे तेलगू फिल्म ‘जोरू’में अभिनय करने के साथ ही पाश्र्वगायन का भी अवसर मिला. जबकि 2017 में फिल्म ‘विलेन’ से मलयालम सिनेमा में कदम रखा था.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सई करेगी विराट से प्यार का इजहार? आएगा ये ट्विस्ट

महज सात वर्ष के कैरियर में उन्होने तमिल, तेलगू व मलयालम भाषाओं की 20 फिल्में की.इन दिनों दक्षिण भारतीय सिनेमा में वह तुगलक दरबार’,‘भ्रमम’,‘पक्का कमर्शियल’, थैंक यू’ ‘सरदार’,मेथावी;,‘शैतान का बच्चा’जैसी फिल्में कर रही हैं.

लेकिन अब पूरे आठ वर्ष बाद राशी खन्ना ने हिंदी में पुनः वापसी की है.इन दिनों वह अजय देवगन के साथ निर्देशक राजीव मापुस्कर के निर्देशन में वेब सीरीज ‘‘रूद्रा:द एज आफ डार्कनेस’’ की शूटिंग कर रही है जो इदरिस अल्बा निर्देशित ब्रिटिश सीरियल ‘‘लूथर’’का भारतीय करण है.

इस वेब सीरीज में राशी खन्ना के साथ अजय देवगन और अतुल कुलकर्णी भी हैं. यह वेब सीरीज ‘डिज्नी हाॅटस्टार’ के लिए खास तौर पर बन रही है. आठ वर्ष बाद हिंदी फिल्म उद्योग में वापसी की चर्चा चलने पर राशी कहती हैं-

‘‘हकीकत में कालेज दिनों में मैं आईएएस अफसर बनने का सपना देख रही थी,मैने कभी भी माॅडलिंग या अभिनेत्री बनने की बात सपने में भी नहीं सोची थी.पर तकदीर ने मुझे अभिनेत्री बना दिया.मुझे पहली हिंदी फिल्म ‘‘मद्रास कैफे’’ में जाॅन अब्राहम संग काम करने का अवसर मिला था.

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक की होने वाली है छुट्टी! पढ़ें खबर

इस फिल्म में मेरे अभिनय की तारीफ के चलते मुझे तेलगू,तमिल व मलयालम फिल्मों में सशक्त व चुनौती पूर्ण किरदार निभाने के अवसर मिलते गए.मैंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय करने के साथ ही गीत गाए. जबकि मुझे हिंदी फिल्मों में महज नाच गाने वाले किरदार ही मिल रहे थे,इसलिए मैं नही कर रही थी.

मगर अब जब मुझे ‘रूद्रा:द एज आफ डार्कनेस’में चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का अवसर मिला,तो मैंने तुरंत इसे स्वीकार कर लिया.अब मैने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है.यह मेरी खुशकिस्मती है कि पहली हिंदी फिल्म में स्टार कलाकार जाॅन अब्राहम के साथ काम करने का अवसर मिला था और अब पुनः वापसी करने पर स्टार व सफलतम कलाकार अजय देवगन के साथ काम किया है.अब मैं पुनः चेन्नई जाकर मिथरन जवाहर के निर्देशन में धनुष के साथ तेलगू फिल्म की शूटिंग करने वाली हॅू.’’

राशी आगे कहती हैं-‘‘ अपने करियर में आज जहां हूं,वहां पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है और इसके परिणामस्वरूप उत्तर और दक्षिण मनोरंजन उद्योग में मुझे दिलचस्प अवसर मिले हैं.हर तीन चार दिन में अलग अलग शहरों में यात्रा तय करना आसान नहीं है,पर मुझे इस बात की बिलकुल भी शिकायत नहीं है.क्योंकि मैं होनहार लोगों के साथ काम करना चाहती हूं. इससे मेेरे अंदर कला के प्रति जुनून बरकरार रहता है.‘‘

#coronavirus: पत्नी काजोल और बेटी Nysa की तबियत पर Ajay Devgn ने दिया ये बयान

इस समय हर इंसान कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते डरा हुआ है फिर चाहे वे कोई बौलीवुड सेलेब्रिटी हो या फिर एक आम इंसान. कुछ दिनों पहले भारत सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया था जिसमें उन्होनें पूरे भारत को 21 दिन के लिए यानि कि 14 अप्रैल तक लौकडाउन कर दिया है. कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की गिनती दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है और इसको रोकने का एकमार इलाज है सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing).

ये भी पढ़ें- Lockdown के बीच कुछ इस अंदाज में नजर आ रही हैं ये बौलीवुड एक्ट्रेसेस

क्या काजोल और उनकी बेटी को हुआ कोरोना वायरस…

हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि बौलीवुड की पौपुलर एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और उनकी बेटी न्यासा (Nysa) की तबीयत कुछ ठीक नहीं है और दोनों को कोरोना वायरस है. इस खबर को सुन काजोल के फैंस को जैसे घबरा ही गए थे और वे लगातार काजोल का हाल चाल जानने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन काजोल के पति और बौलीवुड के जाने माने एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने इन खबरों पर से पर्दा उठा ही दिया है.

ये भी पढ़ें- Coronavirus की वजह से घर में कैद ‘कार्तिक’ ने किया कुछ ऐसा, क्या आ रही है ‘नायरा’ की याद?

अजय देवगन ने किया ऐसा ट्वीट…

जी हां, अजय देवगन ने कुछ देर पहले ट्वीट करके लिखा है कि,- “Thank you for asking. Kajol & Nysa are absolutely fine. The rumour around their health is unfounded, untrue & baseless”. अजय के इस ट्वीट का मतलब है कि,- “पूछने के लिए धन्यवाद, काजोल और न्यासा दोनों बिल्कुल ठीक हैं. उनकी सेहत को लेकर उड़ रही अफवाहें पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद है”.

सभी कर रहे हैं सरकार की मदद…

अजय देवगन (Ajay Devgn) के इस ट्वीट को देख काजोल (Kajol) और देवगन परिवार के फैंस बेहद खुश हैं. दरअसल कोरोना वायरस के चलते बौलीवुड सितारों से लेकर आम इंसान तक ने खुद को आइसोलेट (Isolate) कर लिया है यानी कि खुद को अपने-अपने घरों में कैद कर लिया है. इतना ही नहीं बल्कि कई बौलीवुड स्टार्स जैसे कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), कपिल शर्मा (Kapil Sharma), ने इस मुश्किल घड़ी में सरकार की मदद तक की है और अपने अनुसार पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) में पैसे ट्रांस्फर किए हैं.

ये भी पढ़ें- ट्विटर पर फूटा इमरान हाशमी का गुस्सा, Lockdown को लेकर कही ये बड़ी बात

इसी के साथ ही बौलीवुड स्टार्स सभी से ये रिक्वेस्ट भी कर रहे हैं कि सभी अपने-अपने घरों में रहिए और जब तक कोई बहुत जरूरी काम ना हो तब तक घर से बाहर ना निकलें.

‘बागी-3’ से लेकर ‘सूर्यवंशी’ तक, इस महीनें रिलीज होंगी ये 3 बड़ी फ़िल्में

बॉलीवुड दर्शकों के लिए मार्च का महीना बेहद ख़ास रहने वाला है.क्यों की इस महीनें वालीवुड की वह फ़िल्में रिलीज होनें जा रहीं हैं जिनका दर्शकों को बेसब्री से इन्तजार था. बॉलीवुड के बड़े कलाकारों से सजी ये फ़िल्में प्रदर्शन के लिए तैयार हैं जो मार्च के अलग-अलग तारीखों को रिलीज होंगी. तो आइये जानते हैं वह कौन सी फ़िल्में जो इस महीनें सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है.

  1. बागी 3- 6 मार्च

सफल अभिनेताओं में शुमार और बागी सीरीज की दो सफल फ़िल्में देनें वाले टाइगर श्रॉफ इसी सीरीज की फिल्म बागी-3 में अपने नए अवतार में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ रोनी के रूप में नजर आयेंगे वहीं श्रद्धा कपूर सिया के रूप में नजर आने वाली हैं. अहमद खान द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले बनीं हैं. फिल्म का संगीत टी सीरीज का है. इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ ही रोमांस, स्पेशल ईफैक्ट के साथ-साथ उन्नत तकनीकी और फिल्मांकन का भी तड़का देखने को मिलेगा.

फिल्म बागी-3 के सफल होने के कयास पहले से ही लगाये जा रहें हैं. क्योंकि इसके पहले बागी सीरिज की आई दोनों फ़िल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अव्वल रहीं थी. उस समय टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे सफल फिल्मों में शुमार बागी ने बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड़ के करीब की कमाई की थी. इसके बाद बागी फिल्म की दूसरी सीरीज नें पहली सीरीज की तुलना में लगभग दुगुनी कमाई की थी और उस फिल्म की कमाई 164 करोड़ के आस-पास रही थी.

ये भी पढ़ें- ‘मलंग’ की वजह से बढ़ी आदित्य रॉय कपूर और दिशा की पॉपुलैरिटी

  1. अंग्रेजी मीडियम-13 मार्च

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से उबरने के बाद इरफान खान इस फिल्म में एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं. फिल्म में इरफ़ान कभी हंसाते हुए तो कभी इमोशनल अंदाज में नजर आयेंगे. इनके साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया, रणवीर शौरी, पंकज त्रिपाठी और कीकू शारदा भी प्रमुख भूमिका में नजर आयेंगी. फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया और निर्माता दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे हैं. संगीत सचिन-जिगर का है  यह फिल्म 13 मार्च को रिलीज होने जा रही है.

  1. सूर्यवंशी- 27 मार्च

मल्टी स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को फिल्म देखते समय रोमांच से भरने वाली है. ऐसा इस फिल्म का ट्रेलर देख कर कयास लगाया जा रहा है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह का एक्शन देखते बनेगा. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार सूर्यवंशी, संग्राम भालेराव सिंबा के रोल में रणवीर सिंह और बाजीराव सिंघम के रोल में अजय देवगन भी दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर बनी रश्मि देसाई और आसिम के भाई की जोड़ी, देखें VIDEO

वहीं जैकी श्रॉफ निगेटिव भूमिका में अलग ही रोमांच पैदा करते नजर आयेंगे. यह फिल्म 93 के बम धमाकों पर आधारित है. फिल्म 24 मार्च की शाम को ही दुनियाभर में एक साथ रिलीज की जायेगी. ऐसा इसलिए हो रहा है क्यों कि महाराष्ट्र सरकार नें सिनेमाघरों में चौबीसों घंटे फिल्म दिखाए जाने की अनुमति दे दिया है. इस लिए इस फिल्म को पहले से निर्धारित तारीख से तीन दिन पहले 24 मार्च को रिलीज करने का निर्णय किया है. यह फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी.

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-असीम को खरीखोटी सुनाएंगे सलमान, काजोल के मुंह से निकलेगी गाली

बिग बौस शो के होस्ट और सबके फेवरेट यानी की बौलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान के गुस्से से आज तक कोई नहीं बच पाया है. वीकेंड के वौर का सबी को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकी इस दिन सलमान खान पूरे हफ्ते घर में हुए ड्रामो को लेकर सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिखाई देते हैं. सबसे अच्छी बात ये है की सलमान के इस गुस्से के साथ साथ उनका मस्ती भरा अंदाज भी दर्शकों को देखने को मिलता है जो की सबको बहुत पसंद आता है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: माहिरा ने सबके सामने मारा चांटा तो पारस ने कह दी ऐसी बात, देखें Video

सलमान का गुस्सा फूटेगा इन 3 कंटेस्टेंट्स पर…

आज के वीकेंड के वौर में भी कुछ ऐसा ही नजर होने वाला है. आज के एपिसोड में सलमान खान का गुस्सा सांतवे आस्मान पर पहुंचने वाला है और उनका ये गुस्सा आज 3 कंटेस्टेंटस् पर बरसेगा जिसमें से असीम रियाज, रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का नाम शामिल है. बिग बौस के मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सबसे पहले कंटेस्टेंट असीम रियाज सलमान के गुस्से का निशाना बनेंगे. सलमान असीम से कहते दिखाई देंगे कि, “तुम घर में कर क्या रहे हो तुमने सिद्धार्थ शुक्ला के पिता को ‘क्राई बेबी’ क्यो बुलाया जब की तुम जानते हो कि उसके पित अब इस दुनिया में नहीं है”.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर से बाहर होते ही मुश्किल में फंसे अरहान, एक्स गर्लफ्रेंड ने दी पुलिस की धमकी

असीम लगने लगे हैं सबको इरिटेटिंग…

सलमान की ये बात सुन असीम रियाज बिल्कुल चुप हो जाते हैं. इसके बाद सलमान असीम से कहते हैं कि वे अब सब लोगों को हद से ज्यादा इरिटेटिंग लगने लग गए हैं. इसके बाद सलमान खान का निशाने बनते हैं सिद्धार्थ शुक्ला. सलमान सिद्धार्थ को कहते हैं कि, “तुम गुस्से में अपनी सारी हदें पार कर देते हो. जब तुम गुस्से में होते हो तब तुम्हारी रियल पर्सनैलिटी सामने आ जाती है.” इसके बाद सलमान आते हैं रश्मि देसाई पर और कहते हैं कि, “तुम कैमरापर्सन्स को क्यों बार बार ताना मारती हो. अगर तुमको लगता है की शो में आपको नीचा दिखाया जा रहा है तो तुम ये शो किसी भी समय छोड़ कर जा सकते हो. मैं तुम्हारे लिए दरवाजा खोल देता हूं.”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि देसाई से भिड़ीं माहिरा शर्मा, रश्मि ने पकड़े पैर

सलमान के सामने गाली दे बैठेंगी ‘काजोल’…

सलमान के इस गुस्से के बाद शुरू होती है उनकी मस्ती. आज के एपिसोड में उनके बेहद करीबी दोस्त एंट्री लेंगे. यानी की आज के शो में दिखाई देंगे अजय देवगन और काजोल जो कि अपनी फिल्म “ताना जी” को प्रोमोट करने आएंगे. इस दौरान सलमान खान अजय और काजोल के साथ अपने फेवरेट गेम खेलेंगे जिसमें वे काजोल के कान बंद कर उन्हें लिप्सिंग पहचानने को कहेंगे. लेकिन इस दौरान काजोल लिप्सिंग पहचानने में गलती कर बैठेंगी और उनके मुंह से गाली निकल जाएगी. आप प्रोमो में देख सकते है कि काजोल का गाली देना अजय और सलमान को कितना हसाएगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: गुस्से में सलमान ने खुद साफ किया बाथरूम-किचन तो यूं माफी मांगने लगे घरवाले, देखें Video

इसी मस्ती में अजय देवगन और काजोल बिग बौस में सलमान खान के साथ खूब धमाल मचाते दिखाई देने वाले है.

फ्लौप हो रहे खानों पर अजय देवगन ने किया कमेंट

पिछला साल यानी 2018 तीनों खानों के लिए बुरा रहा. इस साल शाहरुख, सलमान और आमिर, तीनों की फिल्में बौक्स औफिस पर बुरा प्रदर्शन की, साथ में दर्शकों की आलोचना की शिकार हुईं. इस वाकये पर एक वेबसाइट से बात करते हुए अजय देवगन ने एक खास वजह बताई है.

अजय देवगन ने तीनों खान की फ्लौप फिल्मों पर अपनी राय देते हुए कहा कि पिछले वर्ष सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की जो फिल्में नहीं चली हैं, उसके पीछे एक मात्र कारण यही था कि वह फिल्में अच्छी नहीं थी. जिसकी वजह से वह फिल्में नहीं चली और ऐसा उनकी फिल्म के साथ भी हो सकता है.

आपको बता दें कि पिछले साल सलमान की रेस 3, शाहरुख की जीरो और आमिर खान की ठग्स औफ हिदोस्तान ने बौक्स औफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन किया. इस तीनों फिल्मों का बजट काफी अधिक था, बावजूद इसके फिल्में दर्शकों को प्रभावित ना कर सकीं. वहीं कई कम बजट की फिल्मों ने बौक्स औफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. उन फिल्मों ने बौक्स औफिस पर 100 से 200 करोड़ का व्यापार किया है और यह सिलसिला अभी भी जारी है. जिसके बाद कई लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में यह भी कहा कि अब तीनों खान के दिन लद गए हैं.

सिंबा: रणवीर सिंह की ओवरएक्टिंग…

किसी भी सफल फिल्म का रीमेक बनाते समय फिल्मकार उसे तहस नहस कर देते हैं. इससे पहले मराठी फिल्म ‘सैराट’ की जब हिंदी रीमेक ‘धड़क’ आयी, तो बात नहीं जमी थी. अब रोहित शेट्टी 2015 में प्रदर्षित तेलुगू की सुपर हिट फिल्म ‘‘टेम्पर’’ का हिंदी रीमेक एक्शन व हास्य प्रधान फिल्म ‘‘सिंबा’’ लेकर आए हैं, पर इस बार वह भी मात खा गए.

फिल्म ‘‘टेंम्पर’’ में जिस तरह का अभिनय जूनियर एनटीआर ने किया है, उसके सामने रणवीर सिंह फीके पड़ जाते हैं. जिन लोगों ने तेलुगू फिल्म ‘टेम्पर’ या हिंदी में डब इस फिल्म को देखा है, उन्हे ‘सिंबा’ पसंद नहीं आएगी. अन्यथा यह मनोरंजक मसाला फिल्म है, जिसमें एक्शन, हास्य, रोमांस, इमोशंस के साथ ऐसा हीरो है, जो कि वक्त पड़ने पर बीस पच्चीस लोगों को धूल चटा देता है.

संग्राम भालेराव उर्फ सिंबा (रणवीर सिंह) एक अनाथ बालक से शिवगढ़ के एसीपी बने हैं, जो कि भ्रष्ट पुलिस आफिसर है. यह वही शहर है, जहां डीसीपी बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) की परवरिश हुई थी. बाजीराव इमानदार पुलिस अफसर रहा है, जबकि सिंबा को भ्रष्ट तरीके से जिंदगी का आनंद उठाते दिखाया गया है. वास्तव में बचपन में ही सिनेमाघर के सामने ब्लैक में टिकट बेचते हुए सिंबा समझ जाता है कि पैसा कमाने के लिए पावर चाहिए, इसीलिए वह पुलिस अफसर बनना चाहता है. पुलिस अफसर बनने के बाद सिंबा बेईमानी पूरी इमानदारी से करता है. पुलिस अफसर की ड्यूटी निभाते हुए उसका ध्यान सिर्फ जायज व नाजायज ढंग से पैसा कमाने पर ही होता है. कुल मिलाकर संग्राम उर्फ सिंबा को भ्रष्ट पुलिस अफसर की जीवनशैली जीने में ज्यादा आनंद आता है. उसे प्रदेश के गृहमंत्री का वरदहस्त हासिल है.

simba-movie-review-simba-trailer

संग्राम भालेराव, गृहमंत्री को अपना पिता और उनकी बेटी को बहन मानता है. गृहमंत्री उसका तबादला गोवा में मीरा मार पुलिस स्टेशन में इस हिदायत के साथ करते हैं कि वह वहां पर दुर्वा रानाडे (सोनू सूद) को क्रास नही करेगा. मीरा मार पुलिस स्टेशन पहुंचने पर सिंबा का सामना हेड कांस्टेबल मोहिले (आशुतोष राणा) से होती है, जोकि बहुत इमानदार है, उसने सिंबा के बारे में सब कुछ सुन रखा है, इसलिए वह उन्हे सलाम नहीं करता है. गुस्से में सिंबा उसे अपनी गाड़ी का ड्राइवर बना लेता है. पर सब इंस्पेक्टर संतोष तावड़े (सिद्धार्थ जाधव) से सिंबा की जमती है और दोनों मिलकर हर नाजायज काम को अंजाम देते हैं. पुलिस स्टेशन के सामने ही कैटरिंग चलाने वाली शगुन (सारा अली खान) पर सिंबा लट्टू हो जाता है.

तो वहीं वह शगुन की सहेली आकृति को अपनी बहन बना लेता है. एक दिन शगुन भी सिंबा से प्यार करने की बात कबूल कर लेती है.दु र्वा रानाडे के ड्रग्स के अवैध व्यापार से अनभिज्ञ सिंबा, दुर्वा के हर अपराध में उसका साथ देता है, जिसके बदले में उसे एक बड़ी रकम मिलती रहती है. दुर्वा के ड्रग्स का व्यापार उसके दो भाई संभालते हैं. यह छोटे स्कूल जाने वाले बच्चे के बैग में ड्रग्स के पैकेट भरकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते रहते हैं. जब इसकी भनक आकृति को लगती है, तो वह उनके अड्डे पर पहुंच जाती है, जिसके साथ बलात्कार करने के बाद दुर्वा के भाई उसकी हत्या कर देते हैं. आकृति के साथ जो कुछ होता है, वह जानकर सिंबा में परिवर्तन आता है और वह सही राह पर चलना शुरू कर देता है.अं ततः दुर्वा के दोनो भाईयों का पुलिस स्टेशन के ही अंदर इनकाउंटर होता है. मामला अदालत में पहुंचता है. डीसीपी बाजीराव सिंघम भी आते हैं और अंत में सिंबा बरी और दुर्वा को सजा हो जाती है.

तेलगू फिल्म ‘टेम्पर’ की यह आधिकारिक रीमेक है, मगर रोहित शेट्टी ने थोड़ा सा बदलाव करते हुए इसे मसालेदार बनाने की कोशिश की है. फिल्म में गाने काफी डाले गए हैं. इंटरवल से पहले फिल्म की कहानी ह्यूमर व हास्य के साथ एक भ्रष्ट पुलिस अफसर की कहानी है. इंटरवल से पहले हास्य का तगड़ा डोज है. मगर इंटरवल के बाद कहानी का केंद्र लड़की के साथ बलात्कार व बलात्कारियों को सजा देने की तरफ मुड़ जाता है. इंटरवल के बाद फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के हाथ से फिसल सी जाती है. क्योंकि उन्होंने देश के लोगों के मिजाज को भुनाने का ही प्रयास किया है.

जिसके चलते फिल्म काफी बोरिंग हो जाती है. फिल्म में अदालत के दृष्य प्रभाव नहीं डालते. निर्भया केस के साथ फिल्म को जोड़कर उपदेशात्मक बना दिया है, जो कि बहुत बोर करता है. यह एक बलात्कार पर आधारित मैलोड्रैमेटिक फिल्म बनकर रह गयी है.

बौलीवुड की सबसे बड़ी कमजोरी है कि कोई भी फिल्मकार फिल्म में मनोरंजन के साथ उपदेश नहीं परोस पाते हैं. इस कमजोरी के शिकार रोहित शेट्टी भी नजर आए. समस्या का निराकरण तलाशने की बजाय हवाई समाधान देना इनका हक बन गया है. पुलिस स्टेशन में एनकाउंटर/मुठभेड़ का दृष्य अवास्तविक लगता है. अंत में अजय देवगन को लाकर एक्शन दृष्यों की मदद से निर्देशक ने फिल्म को संभालने का असफल प्रयास किया है.

पटकथा के स्तर पर तमाम कमियां हैं. कई दृष्यों में अजीब सा विरोधाभास है. एक तरफ बलात्कार की शिकार आकृति का पिता दुःखी व सदमे में है, तो उसी क्षण वह एक कप चाय की मांग करता है. अदालती दृष्य तो बेवकूफी से भरे हैं. जिस तरह की भाषणबाजी अदालती दृष्य मे है, वह गले नहीं उतरती. जज के चैंबर में अपराधी, पुलिस व वकीलों के साथ ही राज्य के गृहमंत्री की मौजूदगी तो लेखक के दिमागी सोच की पराकास्ठा है.

जहां तक अभिनय का सवाल है तो इंटरवल से पहले हास्य के दृश्यों में रणवीर सिंह ने पूरा जोश दिखाया है, मगर वह खुद को दोहराते हुए ही नजर आए हैं. कई दृश्यों में उनका अभिनय देखकर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की याद आ जाती हैं. कई दृष्यों में रणवीर सिंह ने जूनियर एनटीआर की नकल की है, तो कई जगह वह ओवरएक्टिंग करते हुए नजर आते हैं. शगुन के किरदार में सारा अली खान सिर्फ सुंदर लगी हैं, अन्यथा उनके हिस्से में करने के लिए कुछ है ही नहीं. दुर्वा रानाडे के किरदार में सोनू सूद जरुर प्रभावित करते हैं. एक अति ईमानदार हेड पुलिस कौंस्टेबल की भ्रष्ट अधिकारी के साथ काम करने की बेबसी को पेश करने में आशुतोष राणा काफी हद तक कामयाब रहे हैं. संतोष तावड़े के किरदार में सिद्धार्थ जाधव भी अपना असर छोड़ जाते हैं.

फिल्म में गीतों की भरमार है, मगर वह गीत संगीत असरदार नहीं है. फिल्म देखकर अहसास होता है कि अब धर्मा प्रोडकशन मौलिक बेहतरीन गीत संगीत रचने में असमर्थ हो गया है.

दो घंटे 40 मिनट की अवधि वाली फिल्म ‘‘सिंबा’’ का निर्माण करण जौहर, हीरू जौहर, अपूर्वा मेहता व रोहित शेट्टी ने किया है. फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं. तेलुगू फिल्म ‘‘टेम्पर’’ की हिंदी रीमेक वाली इस फिल्म के पटकथा लेखक युनूस सेजावल व साजिद सामजी, संवाद लेखक फरहाद सामजी, संगीतकार तनिष्क बागची, कैमरामैन जोमोन टी जौन तथा इसे अभिनय से संवारने वाले कलाकार हैं – रणवीर सिंह, सारा अली खान, सोनू सूद, अजय देवगन, वृजेष हीरजी, आषुतोष राणा, सिद्धार्थ जाधव, अरूण नलावड़े, सुलभा आर्या, अष्विनी कलसेकर, विजय पाटकर, सौरभ गोखले, अषोक समर्थ, वैदेही परषुरामी, सुचित्रा बांदेकर के अलावा मेहमान कलाकार के तौर पर तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी व करण जौहर.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें