Bhabiji Ghar Par Hain की अनिता भाभी ने अपने पति के हेटर्स को लगाई लताड़, कही ये बात

भाभी जी घर पर है (Bhabiji Ghar Par Hain)  एक्ट्रेस नेहा पेंडसे यानी अनिता भाभी इन दिनों सुर्खियों में छायी हुई हैं. अब उन्होंने अपने पति के हेटर्स को करारा जवाब दिया है.

दरअसल नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) ने 5 जनवरी 2020 को अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल ब्यास से शादी की. और उनके पति तलाकशुदा हैं. यह बात अनिता भाभी के फैंस को बर्दाश्त नहीं हो रही है.  हालांकि दोनों की शादी को एक साल हो गए लेकिन आज भी फैंस नेहा पेंडसे के पति को ट्रोल करते रहते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

 

ऐसे में नेहा पेंडसे ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दी हैं. रिपोर्ट के अनुसार नेहा पेंडसे यानी अनिता भाभी ने अपने पति के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मेरी वजह से लोग मेरे पति को नापसंद करने लगे हैं. लोगों को लगता है कि मैंने इतना बड़ा फैसला कैसे ले लिया, परिवार ने इस शादी के लिए हां कैसे बोल दी.

ये भी पढ़ें- मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता को किस करते हुए शेयर की रोमांटिक Photo तो फैंस ने दिया ये रिएक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

 

उन्होंने आगे कहा लोग इतनी आजादी से अपनी जिंदगी के फैसले नहीं ले पाते. मैं लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मुझे लेकर आज तक कोई विवाद नहीं हुआ है. शादी के बाद से मुझे नेगेटिव पब्लिसिटी मिल रही है. मुझे विवादों में रहने की आदत नहीं है.

इतना ही नहीं अनिता भाभी ने ट्रोलर्स के लिए ये भी कहा, लोगों को लगता है कि किसी फिट अदाकारा का पति मोटा कैसे हो सकता है, मैं ट्रोलर्स से जानना चाहती हूं कि क्या फिटनेस को शादी का मापदंड माना जा सकता है. इंसान फिट होना चाहिए भले ही उन्हें 2 पैसे की अक्ल न हो.

गुम है किसी के प्यार में: खतरे में आएगी पुलकित की जान तो साई उठाएगी ये कदम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

 

मिली जानकारी के अनुसार, नेहा पेंडसे ने कहा, लोगों की सोच घटिया है. ट्रोलिंग के बाद मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैंने कितना बड़ा कदम उठाया है. शादी की वजह से लोग मुझसे नफरत करने लगे हैं. लोग अपनी सोच में बदलाव ही नहीं लाना चाहते. सब यही सोचते हैं कि तलाकशुदा के साथ शादी कर ली तो समाज क्या सोचेगा. सोसाइटी की वजह से लोग फैसला नहीं ले पाते.

वर्कफ्रंट की बात करे तो नेहा टीवी का मशहूर कॉमेडी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अनिता भाभी का किरदार निभा रही हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

‘भाभीजी घर पर हैं’ की नई अनीता भाभी ने कहा, इस किरदार से नहीं थी खुश

टीवी का फेमस सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ (Bhabiji Ghar Par Hain) में गोरी मेम यानि अनीता भाभी का किरदार  में नेहा पेंडसे (Neha Pendse) नजर आएंगी. इस शो में गोरी मेम के किरदार में सौम्या टंडन (Saumya Tandon) नजर आती थी. और उनके काम को खूब पसंद भी किया गया.

लेकिन अब इस शो में अनिता भाभी  के किरदार में नेहा पेंडसे दिखाई देंगी तो ऐसे में खबर यह आ रही है कि नेहा पेंडसे इस किरदार से खुश नहीं थी. जब उन्हें इस किरदार के बार में बताया गया तो वह बहुत खुश नहीं थीं क्योंकि अनीता भाभी की भूमिका निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

 

बताया जा रहा है कि नई अनीता भाभी यानि नेहा पेंडसे ने कहा है, जब मुझे एंड टीवी के ‘भाबीजी घर पर है’ में अनीता भाभी की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था, तो मैं इस तरह के प्रतिष्ठित किरदार को निभाने के लिए ज्यादा खुश नहीं थी.

ये भी पढ़ें- ‘बालिका वधू’ की आनंदी ने बिकनी में दिखाया अपना हौट अंदाज, देखें Photos

नेहा ने आगे ये भी कहा कि अनीता से सभी प्यार करते हैं और तिवारी जी और विभूति जी के साथ उनकी जो केमिस्ट्री है वो लाजवाब है तो ऐसे में उस किरदार को निभाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, मगर मैं इस तरह एक कल्ट शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं जो छह साल से चल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

 

बता दें कि नेहा पेंडसे ने साल 2020 में बिजनेसमैन शार्दुल बस्या से शादी की थी. इस कपल ने पारंपरिक मराठी समारोह में शादी की. शादी की पहली सालगिरह पर, हाल ही में नेहा ने पेंडसे ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अपने पति को विश किया.

इस सीरियल को घर घर में खूब पसंद किया जाता है. बता दें कि गोरी मैम यानी  सौम्या टंडन पांच सालों से इस सीरियल से जुड़ी हुई थी. लेकिन  अगस्त 2020 में उन्होंने इस शो को छोड़ने के फैसला लिया. जिसके बाद  मेकर्स को नई गौरी मैम की तलाश थी.

ये भी पढ़ें- Nora Fatehi करीना कपूर के बेटे तैमूर अली से करना चाहती हैं शादी

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें