शहीर शेख के ‘भाई’ बने ‘नथः जेवर या जंजीर’ के नए हीरो

‘‘सेठ जी’’,‘‘ये तेरी गलियां’’ और ‘‘ये रिश्ते हैं प्यार के’’ फेम अभिनेता अविनाश मिश्रा अब ‘‘दंगल’’ टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘‘ नथ: जेवर या जंजीर ’’ पुलिस इंस्पेक्टर आर्यन मिश्रा के किरदार में नजर आएंगे. जो कि इस सीरियल के हीरो शंभू के दोस्त हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avinash Mishra (@avinash_world)

शंभू की डेथ के बाद हुई आर्यन की एंट्री…

आर्यन मिश्रा की इंट्री होते ही शंभू की हत्या हो जाती है और फिर इस सीरियल में आर्यन मिश्रा ही हीरो हो जाएंगे. कुछ दिन पहले ही शंभू का किरदार निभा रहे अभिनेता अर्जित तनेजा ने ‘नथ जेवर या जंजीर’ को अलविदा कह दिया है. ये भी पढ़ें- अर्जित तनेजा ने दंगल टीवी के शो ‘‘नथः जेवर या जंजीर’’ को कहा अलविदा,

पहली बार पुलिस का रोल कर रहे हैं अविनाश

एक दबंग पुलिस इंस्पेक्टर आर्यन मिश्रा का किरदार निभाने को लेकर अविनाश मिश्रा कहते हैं-‘‘ मुझे खुशी है कि ‘दंगल टीवी’ चैनल के अति लोकप्रिय सीरियल ‘नथःजेवर या जंजीर’ से जुड़ने का मुझे अवसर मिला है. इसको लेकर मैं काफी उत्साहित हूं और जिम्मेदारी का एहसास भी बढ़ गया है. यह उत्तर प्रदेश पुलिस का इंस्पेक्टर है, जो काफी इंटेंस भी है और कुछ चीजें भी करता रहता है. पहली बार मैं पुलिस वाले का किरदार निभा रहा हूं. चेहरे पर हल्की दाढ़ी है. वैसे निजी जीवन में मैं खुद भी दाढ़ी रखना पसन्द करता हूं.’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avinash Mishra (@avinash_world)

साउथ फिल्मों की तरह धमाकेदार एंट्री

इस सीरियल के लिए मेरा एंट्री सीन साउथ फिल्म के एक्शन की तरह फिल्माया गया है. इसमे काफी तोड़फोड़ होने वाली है, मारधाड़ है. मैं भी कुछ एक्शन करना चाहता था. इससे पहले मैंने जितने भी किरदार निभाए हैं, उनसे यह एकदम अलग है. मुझे उम्मीद है कि मेरे फैन्स और दर्शक इसे पसंद करेंगे.’’

चाहत पांडे के साथ पहले भी किया काम

अविनाश मिश्रा आगे कहते हैं-‘‘ मैं पिछले सीरियल में चाहत पांडेय के साथ काम कर चुका हूं, जो कि इस सीरियल में महुआ का किरदार निभा रही हैं. चाहत और मैं बहुत अच्छे दोस्त भी हैं. हमारे बीच बॉन्डिंग, कंफर्ट लेवल और केमिस्ट्री बनी हुई है. हम एक दूसरे के जोन को जानते हैं, इसलिए उनके साथ दोबारा काम करना बहुत अच्छा होगा.’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avinash Mishra (@avinash_world)

अविनाश की एंट्री से खुश है महुआ

महुआ का किरदार निभा रही चाहत पांडेय से जब हमने बात की, तो उन्होने कहा-‘‘इस सीरियल में अविनाश मिश्रा की एंट्री जबरदस्त तरीके से हुई है. इसके पहले मैं अविनाश के साथ सीरियल ‘दुर्गा- माता की छाया’ कर चुकी हूं. मैं बहुत खुश हूं कि अविनाश हमारे इस सीरियल से जुड़े हैं. हम पहले से एक दूसरे को जानते हैं. हमारी ट्यूनिंग और बॉन्डिंग बहुत अच्छी है. उम्मीद है कि दर्शक भी पसन्द करेंगे.’’

बता दें कि सीरियल ‘‘नथः जेवर या जंजीर’’ में नथ उतराई की कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है. इसमें चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, अनुराग शर्मा , वैभवी कपूर, प्रतिमा कनन , रवि गोसाई , अंजना सिंह, रश्मि गुप्ता, रिया भट्टाचार्जी, ममता सोलंकी सहित कई कलाकार हैं.

‘रंग जाऊं तेरे रंग में’: सृष्टि से ब्याह करने के लिए बारात लेकर पहुंचे ध्रुव पांडे, क्या हो पाएगी ये शादी?

3 जनवरी से ‘‘दंगल’’ टीवी पर सोमवार से  शनिवार रात साढ़े नौ बजे प्रसारित हो रहे सीरियल ‘‘रंग जाउं तेरे रंग में’’ की कहानी अति दिलचस्प मोड़ पर पहुँच गयी है. लेकिन कहीं न कहीं इसमें अंधविश्वास व नियति को ही बढ़ावा दिया जा रहा है. बहरहाल, अब तक इस सीरियल में लखनऊ निवासी काशीनाथ पांडे (सुदेश बेरी) के बेटे ध्रुव पांडे (करम राजपाल ) की शादी का रिश्ता होते होते 15 बार टूट चुका है. जिसके चलते काशीनाथ पांडे बहुत परेशान हैं.

यूँ तो उनके पास किसी चीज की कमी नही है. धन दौलत व मान सम्मान सब कुछ है. मगर उन्हे अपने बेटे ध्रुव की  शादी की चिंता सताती रहती है. खैर, अब उनकी यह चिंता खत्म होने जा रही है. उनके बेटे ध्रुव पांडे के लिए वाराणसी निवासी सुरेंद्र चैबे (चैतन्य अदीब) की बेटी सृष्टि (केतकी कदम ) मिल गयी है. पंडित जी ने ध्रुव व सृष्टि की जन्म कुंडली देखकर कह दिया है कि दोनो का जीवन सुखमय रहेगा. काशीनाथ पांडे बड़े जोश के साथ अपने बेटे ध्रुव की बारात लेकर सुरेंद्र चैंबे के घर भी पहुँच गए हैं. उनका आदर सत्कार भी सही हो रहा है. शादी का जश्न अपने शबाब पर है. पर अभी भी सवाल है कि क्या ध्रुव व सृष्टि की शादी होगी?

सूत्रों की माने तो सृष्टि को ध्रुव ब्याह नहीं करना है. इस बात से सभी अनजान हैं. इसी वजह से इधर ध्रुव बारात लेकर सृष्टि के घर पहुँचते हैं, उधर सृष्टि चुपचाप बिना किसी को बताए घर छोड़कर चली जाती है. अब क्या होगा? पंडित जी ने तो ध्रुव व सृष्टि की  कुंडली देखकर कई दावे किए थे. अब उन दावों का क्या होगा? सीरियल से जुड़े सूत्र की माने तो ध्रुव के साथ सृष्टि की छोटी बहन धानी(मेघा रे ) का ब्याह होता है. सूत्रों की माने तो ऐसे मौके पर पंडित जी, काशीनाथ पांडे को यही समझाने वाले है कि विधि कि विधान यानी कि नियति को कोई नही बदल सकता. इसलिए नियति का खेल समझते हुए वही करें,जो हो रहा है.

पर अहम सवाल हे कि जब कुछ विधि का विधान होता है,तो फिर यह पंडित जी कुंडली देखकर जो दावे करते हैं, उसका आधार क्या होता है? क्या  यह महज झूठ का पिटारा होता है? खैर ? देखना है कि लेखक व निर्देशक सीरियल ‘रंग जाउं तेरे रंग में’ इस मसले को किस तरह से दिखाते हैं? क्या इसमें कुंडली मिलान को लेकर कोई कमेंट करते हैं अथवा नहीं? फिलहाल सीरियल में ध्रुव व सृष्टि की शादी का जश्न मनाया जा रहा है. सभी लोग काफी उत्साहित हैं. शादी की खास तैयारियां की गई हैं. सीरियल में इसे भव्य पैमाने पर फिल्माया जा रहा है. बैंड बाजा बारात, रौशनी, जगमगाहट, जश्न , नृत्य के साथ ही सभी के चेहरे पर उत्साह व खुशी का माहौल नजर आ रहा है. काशीनाथ पांडे अति उत्साहित हैं. वह शेरवानी और पगड़ी पहने हुए काफी स्मार्ट नजर आने वाले हैं.

इस संबंध में बात करते हुए काशीनाथ पांडे का किरदार निभा रहे अभिनेता सुदेश बेरी ने कहा- “मैं बहुत ही खुश हूं, मेरे बेटे की शादी है. हमें अपने बेटे ध्रुव के लिए सृष्टि जैसी लड़की चाहिए थी.

सृ ष्टि एक ऐसी लड़की है, जो पूरे परिवार को एक साथ रखना जानती है और घर में वह और प्यार लाएगी. काफी बड़े पैमाने पर शादी की तैयारियां की गई हैं लेकिन टीवी सीरियल की शादी है तो इसमें कुछ जबरदस्त ट्विस्ट भी आना स्वाभाविक है. पर अभी नही बता सकता.’’ ध्रुव के छोटे भाई अभिषेक पांडे की भूमिका निभा रहे उदित शुक्ला कहते हैं-‘‘भैया की शादी है, तो हम सभी काफी खुश हैं.मगर यह ख़ुशी कब तक रहेगी और आगे कौन सा ड्रामा होने वाला है, इसकी सही सही जानकारी मुझे नही है.’’ यूँ तो लगभग हर कलाकार ने इस बात को कबूल किया कि यह टीवी की शादी है, तो स्वाभाविक तौर पर इसमें कुछ ट्विस्ट आने वाला है. तो क्या सूत्रों की बात सच साबित होगी?

ध्रुव पांडे की भूमिका निभाने वाले अभिनेता करम राजपाल से जब हमने बात की,तो उन्होंने कहा-‘‘ शादी का यह दृश्य वाकई सेट पर बहुत उत्साह लेकर आया है. हम सभी शादी के खास कपड़ों में तैयार हुए हैं और इसका मजा ले रहे हैं. हम जब बारात लेकर लड़की वालों के घर पहुंचे तो हमारा स्वागत बड़े अच्छे से किया गया. मगर अंदर क्या होगा, यह राज है.फिलहाल ध्रुव सोच रहा है कि सृष्टि हमारे परिवार के रंग में अच्छी तरह से रंग जाएगी. शादी में कुछ ड्रामा भी होने वाला है मगर उसके लिए आपको दंगल टीवी पर यह सीरियल देखना होगा.काफी रोचक मोड़ आने वाला है. हमने कल एक गाली वाला दृश्य फिल्माया ,जिसमें एक रस्म के चलते लड़की वाले लड़के वालों को गालियां देते हैं, यह दरअसल शादी की एक रस्म है जिसके बारे में मुझे भी नही पता था.’’ अभिनेता करम राजपाल ने गाली की रस्म का जिक्र किया, तो हमें याद आया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बरीक्षा की रस्म के वक्त लड़की पक्ष द्वारा लड़के पक्ष के पुरुषों और महिलाओं के स्वागत में अति गंदी गालियां लोकगीत शैली में गायी जाती है.यह रस्म कब शुरू हुई थी? किसने शुरू की थी, कोई नही जानता.मगर लोग यह मानते हैं कि यदि समाज में बिना इस अवसर के यदि यही गालियाँ दे दी जाएं, तो लोग एक दूसरे के  खून के प्यासे हो जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसी रस्म को सीरियल में दिखाने का औचित्य क्या है? इस तरह की रस्मों से दूरी बनाए रखना सही होता?

वैसे कुछ कलाकारों ने स्वीकार किया कि गालियों की इस रस्म के चलते माहौल बिगड़ जाता है,जिसे बामुश्किल संभाला जाता है. इस अवसर पर सृष्टि की छोटी बहन धानी चैबे का किरदार निभा रही अभिनेत्री मेघा रे रंग बिरंगी पोशाक में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही थीं. मेघा ने कहा- ‘‘मेरी दीदी की शादी हो रही है, तो सबसे ज्यादा उत्साहित हूँ. मैंने ही दीदी का मेकअप से लेकर उनके ड्रेस से लेकर घर को सजाने तक का काम किया है. बाकी नही पता.’’

सामाजिक कुरीति पर कुठाराघाट करने आ रहा है सीरियल ‘‘नथ: जेवर या जंजीर’’

राजस्थान सहित कुछ राज्यों के ग्रामीण अंचल में सदियों से ‘नथ उतराई’प्रथा चलती आ रही है.यह प्रथा हर लड़की व औरत के मान सम्मान पर चोट के साथ ही उनकी आजादी का भी हनन करती है.हम 21वीं सदी में पहुंच गए हैं,मगर यह प्रथा पूरी तरह से बंद नही हुई है.

यह कुप्रथा अभी भी चल रही है.इस कुप्रथा के अनुसार गाॅंव के गरीब परिवार की कुंवारी लड़की को शादी से पहले ठाकुर परिवार के पुरूष के साथ सोना पड़ता था,जिसके एवज में उसे अच्छी खासी रकम मिलती है. यह रकम उस लड़की के गरीब परिवार के लिए मदद के स्वरुप होती है.इसी प्रथा को ‘नथ उतराई’कह जाता है.

tv

नथ यानी कि नथुनी वह जेवर  है, जिसे हर औरत अपनी नाक में पहनती है.इसी पर चोट करने के साथ ही लोगों के बीच जागरूकता लाने के मकसद से ‘‘दंगल ’’टीवी चैनल 23 अगस्त से एक विचारोत्तेजक सीरियल ‘‘नथः जेवर या जंजीर’’का प्रसारण शुरू करने जा रहा है. यह ‘दंगल’टीवी की उसी नीति का हिस्सा है,जिसके चलते उसने दर्शकों को मनोरंजन के साथ नए काॅन्सेप्ट वाले रोचक सीरियल प्रसारित करना शुरू किया है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ की पाखी कई बार हो चुकी हैं रिजेक्ट, पढ़ें खबर

Chahat-Pandey

यह कहानी है एक गांव की जहां अक्सर पैसों की तंगी से मजबूर होकर लोग समाज के ठेकेदारों से कर्ज लेते हैं और बदले में उनके घर की कुंवारी बेटियां ‘नथ उतराई’ कुप्रथा का शिकार बनती हैं. ऐसे ही एक गरीब व मजबूर परिवार की लड़की है महुआ(चाहत पांडेय). जहां उसके पैदा होते ही उसकी जिंदगी का सौदा गांव के आर्थिक व हर तरह से संपन्न ठाकुर परिवार से कर दिया जाता है.

ठाकुर परिवार की मुखिया दुर्गा( प्रतिमा कानन )हैं.बचपन से तेज तर्रार और पढ़ाई में अव्वल नम्बर लाने वाली महुआ को जवानी तक इस ‘नथ उतराई’ के व्यवसाय से अंजान रखा गया.लेकिन अब ‘नथ उतराई ’के लिए ठकुराईन दुर्गा (प्रतिमा कानन)की हवेली जाने जाने के लिए महुआ से कहा जाता है.खुद ठकुराईन दुर्गा,महुआ को लेने आती हैं.यहीं से महुआ का संघर्ष शुरू होता है.अब सवाल है कि क्या महुआ इस प्रथा को तोड़ पाएगी? क्या वह बिना इस प्रथा के शिकार हुए अपने परिवार को बचा पाएगी?

Pratima-Kanan

एकता कपूर निर्मित ‘‘पवित्र बंधन’’ और ‘‘सावधान इंडिया’’जैसे सीरियलों में अभिनय कर चुकी अदाकारा चाहत पांडेय के लिए सीरियल ‘‘नथःजेवर या जंजीर’’ चुनौतीपूर्ण है.वह कहती हैं-‘‘मेरे लिए इस सीरियल का किरदार सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण है.मेरी राय मेें नथ उतराई ऐसी कुप्रथा है,जिसका इस आधुनिक समाज में अस्तितव कंलक है.यह औरत की स्वतंत्रता पर प्रहार करती है.’’

जबकि प्रतिमा कानन ने कहा-‘‘सच कहॅूं तो मुझे नही पता था कि अभी भी हमारे देश में औरतों के साथ गुलामों से भी बदतर ढंग से व्यवहार किया जाता है.मैं तो इस तरह की कुप्रथा को जड़ से नष्ट करने के पक्ष में हॅूं.’’

ये भी पढ़ें- ‘थपकी प्यार की’ फेम Sheena Bajaj ने इस खास मौके पर मेहंदी में लिखा रोहित का नाम, देखें Photos

भारतीय महिला की एक दिल दहला देने वाली समस्या को उजागर करने वाला सीरियल ‘‘नथः जेवर या जंजीर’का प्रसारण ‘दंगल टीवी’ पर 23 अगस्त से हर सोमवार से शनिवार रात दस बजे होगा.इस सीरियल में प्रतिमा कनन,रवि गोसाईं,पियोमरी मेहता,अर्जित तनेजा, अनुराग शर्मा,अंजना सिंह,आँचल टंकवाल,राधिका छाबड़ा,चाहत पांडेय, वैभवी कपूर व रिया भट्टाचार्जी की अहम भूमिकाएं हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें