⚲

फैंस की तरफ से प्रियंका और अंकित को मिला एक खास तोहफा, देखें वीडियो

प्रियंका चाहर चौधरी और अकिंत गुप्ता को लोगों का खूब सारा प्यार मिला. जब दोनों बिग बॉस 16 में साथ नजर आए थे.इसके बाद से दोनों पर्दे पर एक साथ नहीं आएं है लेकिन अब इनकी फैन फॉलोइं काफी तगड़ी हो गई है फैंस इन्हे खूब प्यार लुटा रहे है हाल ही में एक फैन ने इन्हे ऐसा तोहफा दिया कि एक्टर और एक्ट्रेस दोनों ही हैरान रह गए.जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roop (@sprd_smilez)

आपको बता दें, कि अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की है. चांद पर एक एकड़ जमीन तोहफे के रूप में देने के लिए वह फैन्स को शुक्रिया भी कह रहे हैं. फैन ने ये अकेले अंकित को नहीं बल्कि #priyankit को भेंट किया है. इस तोहफे को देखने के बाद अंकित और प्रियंका दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. वीडियो में अंकित उस गिफ्ट की अनबॉक्सिंग भी कर रहे हैं. जिसमें चांद पर खरीदी गई उस जमीने का रजिस्टर्ड सर्टिफिकेट भी है. इसके अलावा एक चांद भी है, जिस पर लिखा है- I Own The Moon.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

हाल ही में प्रियंका से एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इंडस्ट्री में किसी खास दोस्त को फोन कॉल करने के लिए कहा गया था. तब उन्होंने अंकित गुप्ता का ही नंबर डायल किया था. अंकित ने जैसे ही फोन का जवाब दिया, प्रियंका को बोला- हां बेटा. ये सुनते ही एक्ट्रेस हंसने लगीं. और उन्होंने कहा कि फोन स्पीकर पर है. इसके बाद वो थोड़ा फॉर्मल हो गए. इन दोनों की बॉन्डिंग हमने बिग बॉस 16 में भी देखी है. इसके बाद इनका एक म्यूजिक वीडियो भी आया, जिसको खूब पसंद किया गया था.

Bigg Boss 16: टूटी शालीन – प्रियंका की दोस्ती, मंडली के सामने की जमकर बेइज्जती

बिग बॉस (BiggBoss16) के घर में जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, घरवालों के मुखौटे उतर रहे हैं. कभी एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताने वाले कंटेस्टेंट भी एक-दूसरे की पीठ पर छूरा घोपते हुए नजर आ रहे हैं. फिनाले से बस एक महीना दूर घर में टिकट टू फिनाले मंथ शुरू हो गया है. छोटी सरदारनी एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया घर की पहली टिकट टू फिनाले दावेदार बनी हैं. इसी बीच घर में होने वाले टास्क में घर वाले आपस में लड़ते नज़र आए.

पहले सौंदर्या शर्मा अपनी दोस्त अर्चना गौतम से ही भिड़ गईं. बिग बॉस के बीते एपिसोड में कई अच्छे दोस्त आपस में ही भिड़ते नजर आए. प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. दोनों के बीच भी जमकर विवाद हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

दरअसल, बीते एपिसोड में राशन को लेकर टास्क हुआ. इस दौरान प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट के साथ मजाक कर रही हैं. साथ ही शालीन भी उनके साथ मौज मस्ती करते नजर आए. कुछ देर बाद ही अर्चना गौतम और शिव ठाकरे की लड़ाई हो जाती है. इसके बाद शालीन, शिव ठाकरे के सपोर्ट में कुछ बोलते हैं. तभी प्रियंका उनपर कमेंट करते हुए शालीन को अच्छा आदमी बताती हैं.

शालीन को प्रियंका का ये अंदाज पसंद नहीं आता है और वो उनको ये बात समझाते है कि वो ऐसे सबके सामने ना करें. हालांकि बाद में शालीन और प्रियंका की ये बातचीत लड़ाई में बदल जाती है. फिर जब शालीन मंडली के सदस्यों के साथ बैठे रहते है तो प्रियंका उन्हें बात करने बुलाती हैं लेकिन शालीन उनसे बात करने के लिए मना कर देते हैं. पूरी मंडली के सामने शालीन भनोट , प्रियंका चाहर चौधरी की बेइज्जती कर देते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

आपको बता दें, कि बिग बॉस में इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट शालीन, टीना, सौंदर्या और सुम्बुल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, तो वही दूसरी तरफ प्रियंका चहर चौधरी सभी सदस्यों का टारगेट बन गई हैं. बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट ने तो एक्ट्रेस को जीरो बता दिया.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें