Virushka का वीडियो हुआ वायरल, क्रिकेट छोड़ बैडमिंटन के मैदान में उतरे कोहली!

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए कभी उनका डांस वीडियो वायरल होता है तो कभी उनका खेल का वीडियो लोगों का काफी पसंद आता है हाल ही में कपल का जिम में पंजाबी गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ थी. जिसके बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बता दे, कपल हाल ही में बेंगलुरु में एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक टीम बनाकर बैडमिंटन खेला. जिनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

आपको बता दे, कि अनुष्का औऱ विराट अक्सर ही सुर्खियो में बने रहते है कपल की वीडियो फैंस को बेहद पसंद आती है फैंस दोनों को एकसाथ देखने के लिए हमेशा की उत्सुक रहते है हाल ही में विराट कोहली को क्रिकेट छोड़ बैंडमिंटन खेलते देखा गया. जिसमें वो पत्नी अनुष्का के साथ टीम बनाकर खेलते नजर आ रहे है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का एक दूसरे कपल के साथ बैडमिंटन एंजॉय कर रहे हैं तो वहीं आसपास खड़े लोग उन्हें चीयर कर रहे हैं। वीडियो में अनुष्का और विराट काफी खुश नजर आ रहे हैं। विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा यह बैडमिंटन का गेम जीत जाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने किए कैमेंट्स 

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हए लिखा, “फेवरेट कपल” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने रेड हार्ट का इमोजी बनाया। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोग अनुष्का शर्मा का मजाक भी उड़ाते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “अनुष्का तो दिन ब दिन पतली होती जा रही है, ये कैसी फिटनेस है भाई?” वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल विराट कोहली आईपीएल में व्यस्त हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ को लेकर सुर्खियों में हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

आखिर क्यों कंगना रनौत ने विराट कोहली को कह दिया ‘पंगा किंग’, पढ़ें खबर

कंगना रनौत इन दिनों अपनी अप्कमिंग फिल्म ‘पंगा’ के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में कंगना, भारत-न्यूजीलैंड का शो जिस चैनल में प्रसारित होता है वहां अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची. इस दौरान कंगना ने कई सारी बातें की. इतना ही नहीं कंगना ने विराट को ‘पंगा किंग’ भी बताया.

दरअसल, कंगना ने विराट की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह काफी निडर हैं और हर चैलेंज के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. पंगा और भारत-न्यूजीलैंड का मैच भी एक ही दिन है.’ कंगना ने कहा था, ‘मैं और विराट एक ही दिन पंगा लेंगे. मैं थिएटर में और वह मैदान में.’

kangana

वैसे कंगना की फिल्म की बात करें तो इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पौन्स मिला है. फिल्म में कंगना की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. वहीं ट्रेंड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 5 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. इसके साथ ही फिल्म को वर्ड औफ माउथ का काफी फायदा मिलेगा. फिल्म में कंगना के साथ जस्सी गिल लीड रोल मे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: Weekend Ke Vaar में फूटा सलमान का गुस्सा, सिद्धार्थ-असीम को दिखाया बाहर का रास्ता

निर्भया के हत्यारों की वकील इंदिरा जयसिंह से कंगना ने लिया पंगा…

kangana-ranaut

कंगना ने हाल ही में पंगा के प्रीमियर के दौरान मीडिया से बात करते हुए इंदिरा जयसिंह पर अपना निशाना साधा था. इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें दोषियों को माफ कर देना चाहिए. इस बयान पर जब कंगना से उनका रिएक्शन मांगा तो उन्होंने कहा, ‘इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों के कोख से ही बलात्कारी पैदा होते हैं, ऐसी औरतों को बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए.’

कंगना आगे कहती हैं कि उनको पता होना चाहिए कि रेप क्या होता है और इसकी सजा क्या होती है. इतने सालों से उनकी मां और उनके पिता जी कष्ट झेल रहे हैं पूरी फैमिली की क्या हालत होगी.

ये भी पढ़ें- ‘‘स्ट्रीट डांसर 3D: अति घटिया फिल्म’’

अनुष्का का गुस्सा जायज है! खिलाड़ियों के बेडरूम तक सीमित हो चुकी है खेल पत्रकारिता

“मनगढ़ंत और फर्जी खबरो-किस्सों से कैसे निपटा जाए, इस बारे में मेरी हमेशा यही राय रही कि आप चुप रहें और आलोचकों को बोलने दें. इस बात में विश्वास रखते हुए ही मैंने अपने करियर के 11 साल पूरे किए हैं. मैंने हमेशा अपनी चुप्पी की परछाई में अपने आत्मसम्मान और सत्य को मजबूती से खड़े पाया”.

“लेकिन वो कहावत है ना कि बार-बार एक झूठ को दोहराया जाए तो वो सच लगने लगता है, मेरे साथ वही हो रहा है. मेरी चुप्पी की वजह से मेरे खिलाफ बोए गए झूठ सच लगने लगे हैं लेकिन आज इसका अंत होगा. मैं उस वक़्त चुप रही जब कहा गया कि मेरी वजह से मेरे पति विराट कोहली का प्रदर्शन बिगड़ा. मैं उस बेबुनियाद के आरोप पर भी चुप रही जब कहा गया कि मैं भारतीय क्रिकेट से जुड़ी चीज़ों में शामिल हूं.”

ये भी पढ़ें- राफेल नडाल को पसंद था फुटबौल, पिता की एक डांट ने बना दिया ‘द किंग औफ क्ले’

“मेरा नाम उन मनगढ़ंत किस्सों में भी शामिल किया गया जिनमें कहा गया कि मैं बंद कमरों में होने वाली क्रिकेट टीम की बैठकों में शामिल होती हूं और टीम की सलेक्शन प्रक्रिया को प्रभावित करती रही हूं. मैं चुप रही. मेरे नाम को गलत तरीके से उन दावों में भी इस्तेमाल किया गया जिनके अनुसार इंडियन टीम के विदेशी दौरे पर मैं अपने पति के साथ तय वक्त से ज्यादा समय के लिए रुकी. जबकि मैंने हमेशा सारे प्रोटोकॉल फॉलो किये. लोग कहते रहे, पर मैं चुप रही.”

“जब मुझसे एक हाई कमिश्नर की पत्नी ने ग्रुप फ़ोटो में आने की गुज़ारिश की और बड़े संकोच के साथ मैं उस तस्वीर के लिए तैयार हुई, तो भी बवाल खड़ा किया गया और कहा गया कि मैं उस इवेंट में ज़बरन शामिल हुई थी, जबकि मुझे आमंत्रित किया गया था. लेकिन क्रिकेट बोर्ड को इसे लेकर स्पष्टीकरण देना पड़ा और मैं चुप रही. इस कड़ी में जो सबसे नया झूठ फ़ैलाया जा रहा है वो ये है कि वर्ल्ड कप मुक़ाबलों के दौरान क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने मुझे चाय परोसी थी!”

“अगर आपको चयनकर्ताओं और उनकी योग्यता पर ही कोई टिप्पणी करनी है तो शौक से करें, पर अपने फ़र्ज़ी दावों में दम भरने के लिए और सनसनी पैदा करने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल ना करें. मैं ये नहीं होने दूंगी कि आप ऐसी घटिया कहानियों में मेरे नाम को घसीटें. ऐसा नहीं है कि इस अंतिम ‘ख़बर’ से ही मुझे सबसे अधिक तकलीफ़ हुई है और मैंने चुप्पी तोड़ी. हर बार मुझे उतना ही ख़राब लगता है, गुस्सा आता है.”

ये भी पढ़ें- सावधान! अगर आप भी हैं सचिन, धोनी के फैन तो हो सकता है वायरस अटैक

“इसलिए मेरी इस चिट्ठी को उस एक कथित ख़बर का जवाब ना समझा जाए. मैंने आज बोलने का फ़ैसला किया क्योंकि मुझे लगा कि किसी के चुप रहने को उसकी कमज़ोरी ना समझ लिया जाए. आपको अपना एजेंडा चलाना है, किसी की आलोचना करनी है, भले ही मेरे पति की आलोचना क्यों ना करनी हो, वो आप तथ्यों और सबूतों के साथ करें. पर मेरे नाम को बख़्श दें.”

“मैंने सारी गरिमाओं का ध्यान रखते हुए अपने दम पर अपना करियर बनाया है. मैं इसे लेकर कोई समझौता नहीं कर सकती. कुछ लोगों को शायद ये बात हज़म नहीं होती होगी कि मैं अपनी मेहनत के दम पर सफ़ल होने वाली स्वतंत्र महिला हूँ जो एक क्रिकेटर की बीवी भी है….और रिकॉर्ड के लिए, मैं (चाय नहीं) कॉफी पीती हूँ.”

ये बात अनुष्का शर्मा ने कही. अनुष्का शर्मा ने केवल फारूक इंजीनियर को ही जवाब नहीं दिया बल्कि खिलाड़ियों के बेडरूम की बातें लिखकर फेमस होने वाले लोगों के ऊपर एक करारा तमाचा  है. हमेशा से ही मै इस बात का तरफदार रहा हूं कि खेल पत्रकारिता का स्तर ऐसा नहीं होना चाहिए जैसा कि हो रहा है. पहले खेल की बारीकियों, पर खिलाड़ियों के आंकड़ों और उनके प्रदर्शन पर चर्चाएं होती थी  लेकिन अब इन सब के अलावा सब पर चर्चा हो रही है. रोहित शर्मा की पत्नी ने अनुष्का की तरफ क्यों नहीं देखा. विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट है कि नहीं. विराट कोहली अनुष्का को क्या गिफ्ट दे रहे हैं. दिनेक कार्तिक की पत्नी और मुरली विजय के बीच क्या चर रहा है.

ये भी पढ़ें- हिटमैन के बल्ले से निकला पहला दोहरा शतक, तोड़ा सर डौन ब्रैडमैन का रिकौर्ड

बार-बार ऐसी चीजों से खिलाड़ियों का मनोबल गिरता है. तभी हम देखते हैं कि किसी भी टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बना लेते हैं. क्योंकि उनको पता होता है कि कुछ न कुछ उनको ऐसा दिख जाएगा जिसकी वजह से उनके खेल पर इफेक्ट हो जाएगा. अनुष्का को लेकर काफी मीम्स बनें और विराट कोहली के प्रदर्शन पर जब भी बात होती है तो उसमें बेवजह अनुष्का को घसीट लिया जाता है.

फारूक इंजीनियर के बयान से साफ था कि उनके निशाने पर सेलेक्टर्स थे लेकिन उन्होंने इसके लिए अनुष्का का सहारा लिया. अनुष्का ने भी इस बात का जिक्र किया था. उन्होंने कहा कि अगर आप को सेलेक्टर्स को कुछ कहना है कि आप मेरा सहारा मत लीजिए.

ये भी पढ़ें- सौरव गांगुली का बीसीसीआई अध्यक्ष बनना, बीजेपी की प. बंगाल में बैक डोर एंट्री है!

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें