सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड: राज प्रेमी बनें बेस्ट नेगेटिव एक्टर “क्रिटिक्स”

बौलीवुड, छोटे पर्दे और भोजपुरी (Bhojpuri) में सर्वाधिक चर्चित चेहरे के रूप में पसंद किये जाने वाले राज प्रेमी (Raj Premi) को फिल्मों में किये गए उनके निगेटिव रोल के आधार पर सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड (Saras Salil Bhojpuri Cine Award) के पहले सीजन में बेस्ट नेगेटिव एक्टर “क्रिटिक्स” (Best Negative Actor “Critics”) का अवार्ड दिया गया. ज्यूरी ने इस कैटेगरी का अवार्ड अब तक प्रदर्शित उनकी फिल्मों के आधार पर दिया. बस्ती में हुए अवार्ड शो में पहुचें राज प्रेमी ने औडियंस से अपने अभिनय से जुडी तमाम बातें शेयर की.

bhojpuri-cine-award

राज प्रेमी भोजपुरी सिनेमा के एक मात्र ऐसे कलाकार हैं जो भोजपुरी के साथ बौलीवुड, मराठी और छोटे पर्दे पर भी सक्रिय रहतें हैं. उनकी पर्सनैल्टी और आवाज उनके अभिनय को और भी दमदार बनाती है. राज प्रेमी रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक कृष्णा में ‘हिरण्‍य कश्‍यप’ का और संजय खान की धारावाहिक ‘जय हनुमान’ में हनुमान के कालजयी किरदार से चर्चित हुए. राज प्रेमी नें बौलीवुड की वीर, क्रांतिवीर, अनुराग कश्यप की फिल्म बाम्बे वेलवेट में यादगार रोल किए हैं.

ये भी पढ़ें- Saras Salil Bhojpuri Cine Award: इस फिल्म के लिए मिला रितु सिंह को ‘बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड’

उन्होंने दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ ‘दूल्‍हे राजा’, पवन सिंह के साथ ‘योद्धा’, ‘चाइलेंज’ व ‘सैईंया सुपरस्‍टार’ और खेसारीलाल यादव के साथ ‘तेरे नाम’, ‘छपरा एक्‍सप्रेस’ व ‘लतखोर’ जैसी हिट फिल्मों में यादगार रोल किये हैं.

bhojpuri

राजप्रेमी ने स्टार भारत के सर्वाधिक चर्चित धारावाहिक काल भैरव रहस्य में लीड भूमिका निभाई है. यह धारावाहिक उस समय इतना पसंद किया गया था की लोग सारे काम छोड़ कर इस धारावाहिक को जरुर देखते थे. इस धारावाहिक के चलते स्टार भारत  की टीआरपी सबसे ऊपर रही थी.

ये भी पढ़ें- Saras Salil Bhojpuri Cine Award: भोजपुरी एक्टर देव सिंह बनें ‘बेस्ट पौपुलर विलेन औफ द ईयर’

राजप्रेमी ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म तुमसे अच्छा कौन है की शूटिंग पूरी की है. इस फिल्म में वह सबसे मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्म में उनके साथ शुभम तिवारी, देव सिंह, रितु सिंह, और धामा वर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वालें हैं. इस फिल्म की शूटिंग गोरखपुर के खूबसूरत लोकेशन्स में की गई है.

छपरा एक्सप्रेस फिल्म का ट्रेलर लिंक –

दूल्हे राजा फिल्म का ट्रेलर लिंक –

 

Hotness के मामले में बौलीवुड हिरोइन्स से कम नहीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखें Photos

साल 2014 में भोजपुरी फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ (Jo Jeeta Wahi Sikander) में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस पूनम दुबे (Poonam Dubey) इस समय लाखों दिलों की जान बन चुकी हैं. पूनम दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक्टिव रहने के साथ-साथ वे अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जिसे उनके फैंस काफी प्यार देते हैं. पूनम दुबे की हर फोटो को उनके फैंस जमकर प्यार देते हैं और साथ ही लाइक्स और कमेंट्स की बरसात भी कर देते हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी गायक पवन सिंह का हिंदी गाना यूट्यूब पर टौप ट्रेंड में

ज्यादातर सुर्खियों में रहती हैं पूनम दुबे…

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे (Poonam Dubey) अक्सर अपने हौट और ग्लैमरस लुक से लोगों का दिल जीतती दिखाई देती हैं और शायद यही वजह है कि वे ज्यादातर सुर्खियों में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर अपनी हौट और बोल्ड फोटोज शेयर कर पूनम ने अपनी कमाल की फैन फौलोविंग बना ली है. पूनम के फैंस ना सिर्फ उनके लुक्स से बल्कि उनकी एक्टिंग के भी काफी इम्प्रेस्ड रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Saras Salil Bhojpuri Cine Award: इस फिल्म के लिए मिला रितु सिंह को ‘बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड’

किसी बौलीवुड एक्ट्रेस से कम नही हैं पूनम दुबे…

पूनम दुबे (Poonam Dubey) ने अपनी अदाओं से अब तक कई लोगों को अपना दिवाना बना लिया है और उनकी हौट और ग्लैमरस फोटोज देख ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वे किसी बौलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती. पूनम के फैंस उनके लुक्स और उनकी अदाओं पर तो जान छिड़कते हैं और शायद यही वजह है कि पूनम को अपने फैंस को खुश करना अच्छे से आता है, तभी वे आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती ही रहती हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने करवाया फिल्म ‘बंसी बिरजू’ के लिए खास फोटोशूट

2 अवौर्ड भी कर चुकी हैं हासिल…

 

View this post on Instagram

 

🥰🥰🥰🥰 #poonamdubey

A post shared by Poonam Dubey 👑 (@poonamdubeyofficial) on

पूनम दुबे (Poonam Dubey) ने अब तक 12 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है जिसमें से 2 फिल्मों के लिए उन्हें अवौर्ड भी मिला है. भोजपुरी सिने अवौर्ड (Bhojpuri Cine Award) की तरफ से उन्हें साल 2018 में फिल्म रंगदारी टैक्स (Rangdaari Tax) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवौर्ड (Best Actress Award) मिला तो वहीं उसी साल उन्हें भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवौर्डस (Bhojpuri Cinema Screen and Stage Awards) की तरफ से फिल्म रंगीला (Rangeela) के लिए उन्हें बेस्ड सपोर्टिंग एक्ट्रेस (Best Supporting Actress) का अवौर्ड मिला.

ये भी पढ़ें- Saras Salil Bhojpuri Cine Award: भोजपुरी एक्टर देव सिंह बनें ‘बेस्ट पौपुलर विलेन औफ द ईयर’

Saras Salil Bhojpuri Cine Award: इस फिल्म के लिए मिला रितु सिंह को ‘बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड’

भोजपुरी सिने जगत की सनसनी और फेयर लवली गर्ल के नाम से चर्चित अभिनेत्री रितु सिंह को सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड के पहले सीजन में बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवार्ड मिला. यह अवार्ड ज्यूरी ने उनकी फिल्म स्पेशल इनकाउन्टर  में उनके दमदार अभिनय के लिए दिया गया. इस फिल्म में रितु ने पुलिस अधिकारी की भूमिका में दर्शकों का मन मोह लिया था. रितु ने लगभग सभी बड़े भोजपुरी अभिनेताओं के साथ काम किया है. फिल्मों में उनके नेचुरल अभिनय और खूबसूरती के लोग दीवाने है. इस वजह से रितु सिंह फिल्मकारों के सबसे पसंदीदा हिरोईनों में शुमार हैं.

इस फिल्म का निर्देशन अरुण राज नें किया है जो उनके निर्देशन में पहली फिल्म है. फिल्म के निर्माता गणेश गुप्ता हैं. इस फिल्म में कई भोजपुरी सितारे हैं, फिल्म में रितु सिंह के अलावा, सीमा सिंह, राकेश मिश्रा, नें का भी दमदार अभिनय देखने को मिला था.

Saras Salil Bhojpuri Cine Award: धामा वर्मा बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर औफ द ईयर

इस फिल्म में सभी कलाकारों ने दमदार अभिनय किया था. फिल्म में जहाँ मशहूर अभिनेता अनूप अरोड़ा पूरे फिल्म में छाये रहे वहीँ राकेश मिश्र और रितु सिंह की जोड़ी नें भी खूब धमाल मचाया था. फिल्म में आइटम गर्ल सीमा सिंह का आइटम सॉंग भी धूम मचाने में कामयाब रहा.

फिल्म में रितु सिंह जहाँ पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में अपराधियों से पंगा लेती दिखीं वहीँ वह राकेश मिश्रा के साथ रोमांस के सीन में भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहीं. इस फिल्म में रितु की एक्टिंग के चलते फिल्म सुपरहिट रही थी.

आने वाले महीनों में रितु सिंह की कई फ़िल्में प्रदर्शन के लिए तैयार है. अभी हाल में ही रितु सिंह ने नेपाल से सटे जिले सिद्धार्थनगर में बाप जी की शूटिंग पूरी की है. जिसमें उनके अपोजिट खेसारीलाल हैं वहीँ फिल्म में मनोज सिंह टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, सीपी भट्ट, संजय वर्मा का जोरदार अभिनय देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Saras Salil Bhojpuri Cine Award: भोजपुरी एक्टर देव सिंह बनें ‘बेस्ट पौपुलर विलेन औफ द ईयर’

अवार्ड के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट फोटो-

 

View this post on Instagram

 

Thanku so much #sarassalilmagazine #sarassalilteam for #bestactressaward thanku #brihaspati jee…🙏

A post shared by Ritu Singh (@ritu9170) on

भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने करवाया फिल्म ‘बंसी बिरजू’ के लिए खास फोटोशूट

मशहूर नृत्यांगना और भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री चांदनी सिंह (Chandni Singh) हमेशा सोशल मीडिया पर सूर्खियों में बनी रहती हैं. अभिनेत्री चांदनी सिंह की तस्वीरें या वीडियो इंटरनेट पर आते ही वह सुर्खियों में छा जाती हैं. इन दिनों वह अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘‘बंसी बिरजू’’ (Bansi Birju) को लेकर चर्चा में हैं, जिसका फस्टलुक पोस्टर कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर जारी किया गया था. चांदनी सिंह की फिल्म के इस पोस्टर में परवेशलाल यादव (Parveshlal Yadav), काजल राघवानी (Kajal Raghavani), आदित्य ओझा (Aditya Ojha) और सपना गिल (Sapna Gill) के संग अति खूबसूरत नजर आती हैं. अब चांदनी ने इस फिल्म के लिए फिल्म के नायक परवेश लाल यादव संग खास फोटो शूट करवाया है. इस फोटो को जैसे ही उन्होने अपने फेसबुक वौल पर जारी किया, वैसे ही चांदनी सिंह के फैन्स लाईक करने से पीछे नहीं हटे. कई फैन्स ने तो कमेंट्स भी किए.

फिल्म ‘बंसी बिरजू’ की चर्चा करते हुए चांदनी सिंह (Chandni Singh) कहती हैं- ‘‘मैंने अब तक इतना चुनौतीपूर्ण किरदार नहीं निभाया है. यह मेरे करियर का सही मायनों में पहला चैलेंजिंग किरदार है. पहले मुझे लगा था कि इस किरदार को निभाना मेरे लिए काफी कठिन होगा, मगर फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झा को मेरी प्रतिभा पर यकीन था. मुझे लगता है कि निर्देशक अजय कुमार झा की वजह से ही इस फिल्म के अपने किरदार के साथ न्याय करने में मैं सफल रही हूं. अब मुझे दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है. मेरे साथ अक्सर ऐसा होता रहा है कि जब भी मैं कोई किरदार प्ले करती हूं, उस किरदार के साथ भावनात्मक रूप से इस कदर जुड़ जाती हूं कि उस किरदार से बाहर निकलने में मुझे काफी समय लगता है.’’

ये भी पढ़ें- Saras Salil Bhojpuri Cine Award: भोजपुरी एक्टर देव सिंह बनें ‘बेस्ट पौपुलर विलेन औफ द ईयर’

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार की तारीफ करते हुए चांदनी सिंह कहती हैं- ‘‘मैने कई निर्माताओं के संग काम किया, मगर रत्नाकर कुमार की बात ही कुछ निराली है. वह हमेशा सेट पर न सिर्फ मौजूद रहते हैं, बल्कि हम कलाकारों का ध्यान रखते हैं.’’

इस फिल्म के निर्माता वर्ल्ड वाईड के रत्नाकर कुमार और निर्देशक अजय कुमार झा हैं. इस फिल्म में चांदनी सिंह के नायक परवेश लाल यादव हैं. फिल्म में नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी ने चांदनी सिंह और परवेश लाल यादव को नचाया है.

फिलहाल चांदनी सिंह फिल्म ‘बंसी बिरजू’ के प्रमोशन में बिजी हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े पोस्टर्स शेयर कर रही हैं.

ज्ञातब्य है कि मूलत बिहार निवासी चांदनी सिंह मशहूर मौडल, मशहूर नृत्यांगना और भोजपुरी फिल्मों की सफल अदाकारा है. चांदनी सिंह ने मौडलिंग के साथ साथ म्यूजिक वीडियो से करियर की शुरूआत की थी. सोशल मीडिया पर बहुत बडी फैन फौलोविंग होने के चलते उनके हर म्यूजिक वीडियो को एक दिन के ही अंदर करोड़ों व्यूवर्स मिल जाते हैंं. इसलिए भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें हौट केक माना जाता है.

जबकि परवेश लाल यादव अभिनेता होने के साथ साथ प्रतिभाशाली गायक भी हैं. परवेश लाल यादव और चांदनी सिंह ने अब तक जिन म्यूजिक वीडियों में एक साथ अभिनय किया, वह सभी सुपर डुपर हिट रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Saras Salil Bhojpuri Cine Award: धामा वर्मा बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर औफ द ईयर

इस फिल्म के अलावा परवेश लाल यादव अपनी देशभक्ति वाली फिल्म ‘सरफरोश‘ को लेकर भी उत्साहित हैंं. जिसमें उनके साथ यामिनी सिंह और रितेश पांडे भी हैं. इस फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान आतंकवाद की स्थिति पर आधारित है.

एक्शन-रोमांटिक-ड्रामा के मसाले से भरपूर फिल्म ‘‘बंसी बिरजू’’ में परवेशलाल यादव, आदित्य ओझा, चांदनी सिंह की मुख्य भुमिका है. इस फिल्म के लेखक संतोष मिश्रा हैं. फिल्म ‘बंसी बिरजू’ के प्रमुख दृश्यों की शूटिंग महाराष्ट्र के रायगढ़ में हाजी मलंग में की गई है.

Saras Salil Bhojpuri Cine Award: भोजपुरी एक्टर देव सिंह बनें ‘बेस्ट पौपुलर विलेन औफ द ईयर’

भोजपुरी सिनेमा में अपने दमदार रोल और संवाद अदायगी से अलग पहचान बनाने वाले देव सिंह को सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड-2020 में बेस्ट पॉपुलर विलेन ऑफ़ द ईयर से नवाजा गया. यह अवॉर्ड उन्हें बॉलीवुड भोजपुरी और छोटे पर्दे के जानेमाने अभिनेता राजप्रेमी के हाथों मिला.

इन फिल्मों के लिए मिला अवॉर्ड…

अवॉर्ड की ज्यूरी नें देव सिंह की फिल्म स्पेशल एनकाउंटर, राजतिलक, छलिया और कुली फिल्मों में उनके द्वारा किये गए यादगार रोल के लिए इस अवॉर्ड के लिए चुना. ज्यूरी वर्ष 2020 में प्रदर्शित 40 फिल्मों में भोजपुरी के लीड विलेन की फिल्मों को शामिल किया गया था लेकिन ज्यूरी द्वारा इस कैटेगरी के लिए देव सिंह को सबसे ज्यादा अंक मिले.

ये भी पढ़ें- Saras Salil Bhojpuri Cine Award: धामा वर्मा बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ऑफ़ द ईयर-2020

जिन फिल्मों के आधार पर देव सिंह को यह अवॉर्ड मिला उसमें फिल्म स्पेशल एनकाउंटर में देव सिंह नें बाबा राघवेंद्र का कैरेक्टर निभाया है. फिल्म में देव सिंह का कैरेक्टर “बाबा राघवेंद्र” हर समय पुजारी के भेष में रहता है जिसका बहुत आतंक है. बाबा राघवेंद्र अपने इलाके के थाने में आने वाले हर ईमानदार पुलिस वाले की हत्या करवा देता है. इसलिए उससे निपटने वहां स्पेशल टास्क फोर्स जाती है. जिसे राकेश मिश्र भी जॉइन करते हैं. राकेश इस फिल्म में अपने परिवार और प्यार को खो देने के बाद दोषियों से बदला लेने की कहानी दिखाया गया है.

स्पेशल एनकाउंटर का निर्माण अमन फ़िल्म सिने विजन के बैनर तले किया गया है. फिल्म का निर्देशन अरुण राज नें किया है निर्माता गणेश गुप्ता और नंदलाल यादव हैं. फिल्म का छायांकन आर आर प्रिंस का है. फिल्म की मुख्य भूमिका में राकेश मिश्रा, देव सिंह गणेश गुप्ता, ऋतु सिंह, अनूप अरोरा सीमा सिंह है

वहीं ज्यूरी ने फिल्म राजतिलक में भी देव सिंह ने विलेन के रूप में सबसे ज्यादा नम्बर दिए. ज्यूरी ने उनकी फिल्म छलिया में निभाये गए भ्रष्ट पुलिस अफसर के रोल को भी सराहा. इन फिल्मों में विलेन के रूप में उनकी दमदार एक्टिंग के आधार पर बेस्ट पॉपुलर विलेन ऑफ़ द ईयर-2020 की कैटेगरी के लिए उनके नाम को चुना गया. अवॉर्ड मिलने के बाद देव सिंह नें सरस सलिल को धन्यवाद देते हुए इस पहल की सराहना की.

ये भी पढ़ें- सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड: शुभम तिवारी नें ‘बेस्ट एक्टर इन सोशल इश्यू’ कैटेगरी में मारी बाजी

देव सिंह नें जिन फिल्मों में निगेटिव रोल में यादगार फिल्में की हैं उनमें मैं सेहरा बांध के आऊंगा में बबुआ जी का रोल, डमरू में विधायक जी, राजतिलक के कॉट्रेक्टर, रब्बा इश्क ना होवे का शंकर सिंह, राजा जानी का विक्रम, स्पेशल एनकाउंटर का राघवेन्द्र का रोल यादगार रहा है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. रिलीज हो चुकी फिल्मों में मैं सेहरा बांध के आऊंगा, भाई जी, बजरंग, इंडियन मदर, मोकामा जीरो किलोमीटर, जिगर, लागी नहीं छूटे रामा,  रब्बा इश्क न होवे,  डमरू, पवन राजा , राजा जानी, संघर्ष,  निरहुआ चलल ससुराल 2,  पत्थर के सनम,  राज तिलक,  लल्लू की लैला,  स्पेशल इनकाउंटर,  कुली नंबर, जिद्दी, है. जब की जो अभी रिलीज होने वाली हैं उनमें प्रतिबन्ध, यारा तेरी यारी, जय शम्भू, नाम बदनाम, हीरो हैंडसम, विजेता, मजनुआ, पगलू, छलिया प्रमुख हैं.

Saras Salil Bhojpuri Cine Award: धामा वर्मा बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर औफ द ईयर

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयोजित सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड के पहले सीजन में विभिन्न श्रेणियों में भोजपुरी अभिनताओं को सम्मानित किया गया. 20 फरवरी 2020 को बादशाह टावर में आयोजित हुए इस अवॉर्ड समारोह में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ऑफ़ द ईयर-2020 का अवॉर्ड जाने माने चरित्र अभिनेता धामा वर्मा को दिया गया.

यह अवॉर्ड उन्हें वर्ष 2019 में प्रदर्शित हुई फिल्म क्रैक फाइटर और बब्बर में किये गये यादगार अभिनय के लिए दिया गया. इस फिल्म में उन्होंने दर्शकों पर अपने अभिनय के जरिये अमिट छाप छोड़ने में कामयाबी पाई थी. अवार्ड के लिए नामित ज्यूरी नें इनकी दोनों फिल्मों में किये अभिनय के आधार पर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ऑफ़ द ईयर-2020 के लिए चुना.

ये भी पढ़ें- सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड: शुभम तिवारी नें ‘बेस्ट एक्टर इन सोशल इश्यू’ कैटेगरी में मारी बाजी

गौतम घोष के निर्देशन में बनी फिल्म पतंग से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले धामा का उस फिल्म में उल्लेखनीय रोल रहा था. इस फिल्म में धामा के साथ मुख्य भूमिका में शबाना आजमी, ओमपुरी, मोहन अगासे और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज कलाकारों की पूरी टीम थी. उन्होंने पहली फिल्म में ही अमिट छाप छोड़ने में सफलता पाई थी.

इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अभिनय की तरफ रुख किया और कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं कर दर्शको के दिल में आसानी से जगह बनाने में कामयाबी पाई. उनकी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में राजा भोजपुरीया, निरहुआ चलल ससुराल, हमार वियाह तोहरे से होई, श्रीमान् ड्राइबर बाबु, कानून हमरा मुट्ठी में, प्रेम के रोग भईल, दाग, लड़ाई ल अखियां ऐ लौन्डे राजा, आज के करण अर्जुन, लोफर, जान तेरे नाम और सस्ता जिनगी मंहगा सेनुर में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है. वर्ष 2020 में उनकी दमदार भूमिकाओं में दर्जनों फ़िल्में प्रदर्शन को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- इस बार की होली मनेगी किशमिश भौजी के साथ

सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड के दौरान स्टेज पर अवॉर्ड मिलने के बाद धामा वर्मा नें कहा की उनके अभिनय के करियर में यह पहला बड़ा अवॉर्ड है. उन्होंने कहा की इस अवॉर्ड के मिलने से मेरा हौसला बढ़ा है मेरी कोशिश रहेगी की मै दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरूं.

उन्होंने सरस सलिल पत्रिका में प्रकाशित होने वाले लेखों की भी जम कर तारीफ़ की और कहा की सरस सलिल नें समाज को नई दिशा देनें का काम किया है इस तेवर को सरस सलिल को ऐसे ही बनाए रखना होगा.

इस बार की होली मनेगी किशमिश भौजी के साथ

किशमिश भौजी को भूले तो नहीं न? अरे वही भौजी जो मशहूर भोजपुरी शो ‘बगल वाली जान मारे ली’ (Bagal Wali Jaan Mare Li) में अपनी अदाओं से न जाने कितनों को घायल कर चुकी थीं. अब भौजी यानी गुंजन पंत (Gunjan Pant) एक बार फिर से छोटका परदा यानी टीवी पर वापसी कर रही हैं, वह भी रंगों के त्‍योहार होली (Holi) में. इस बार वे मुहब्‍बत का रंग ले कर जम कर गुलाल मलेंगी अपने नए शो ‘बरसेला रंग फगुनवा में’ (Barsela Rang Fagunwa Me).

दमदार किरदार

लोगों ने फेमस शो ‘बगल वाली जान मारे ली’ में गुंजन को किशमिश भौजी (Kishmish Bhauji) के किरदार में खूब पसंद किया था. तब अपनी अदायगी से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. अब दर्शकों के अनुरोध पर वे एक बार फिर होली में छोटे परदे पर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- होली से पहले ही भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के इस गाने ने मचाई धूम, देखें वीडियो

डबल डोज होगा…

 

View this post on Instagram

 

Jald aa rahi hun ek baar fir “Big Ganga” channel pe,aapki “kishmish bhauji” ke roop mein…. Ayi ho dada😊

A post shared by Gunjan pant 💃 (@gunjanpant_official) on

‘बरसेला रंग फगुनवा में’ होली स्‍पैशल शो होगा और इस में भी गुंजन पंत किशमिश भौजी के रूप में ही नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- आखिर ‘कमरिया हिला रही है…’ गाने ने क्यों मचा दिया है तहलका

अपने नए शो को ले कर उत्‍साहित गुंजन पंत ने मीडिया से बातचीत में बताया, “बिग गंगा यह मौका दे रहा है कि मेरे चाहने वाले इस बार की होली मेरे साथ खेलें और तभी हम ‘बरसेला रंग फगुनवा में’ खास भोजपुरी के दर्शकों के लिए जम कर होली खेलने जा रहे हैं. इस शो में मनोरंजन का डोज डबल होगा.”

जरा ध्यान रखिएगा…

गुंजन पंत ने बताया, “इस शो में मेरी वापसी से पहले हालांकि मैं कई फिल्मों में भी व्यस्त रही हूं. लेकिन यह मेरे लिए खुशी की बात है कि मेरे दर्शक मुझ से इतना प्यार करते हैं. मैं बिग गंगा की भी आभारी हूं जिन्होंने मुझे फिर से दर्शकों के मनोरंजन का मौका दिया.”

ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi में छाई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखें फोटोज

तो फिर तैयार हो जाइए इस होली में अपनी प्यारी भौजी के साथ होली मनाने के लिए. पर ध्यान रखिएगा, भांगवांग पी पा कर रंग में भंग नहीं करिएगा, नहीं तो भौजी खूबे नाराज हो जाएंगी.

सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड: शुभम तिवारी नें ‘बेस्ट एक्टर इन सोशल इश्यू’ कैटेगरी में मारी बाजी

सरस सलिल द्वारा भोजपुरी सिनेमा के लिए शुरू किये गए भोजपुरी सिने अवार्ड के पहले संस्करण में जिन अभिनेताओं और फिल्मों को पुरस्कृत किया गया उन नामों में शामिल सुपरस्टार शुभम तिवारी को सामाजिक मुद्दों पर फिल्मों में अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर इन सोसल इश्यू का अवार्ड दिया गया.

भोजपुरी सिने अवार्ड शो में पहुंचे शुभम तिवारी ने स्टेज से पर पहुंच कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. उन्होंने अपने एक्टिंग से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी. शुभम तिवारी ने बौलीवुड कलाकारों की मिमिक्री कर लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया. उन्होंने गोविंदा, सनी देओल, नाना पाटेकर, अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी, परेश रावल, सहित कई कलाकारों की नकल उतारी.

bhojpuri

इस दौरान जब मंच से ज्यूरी द्वारा शुभम तिवारी का नाम बेस्ट एक्टर ‘इन सोसल इश्यू अवार्ड’ के लिए पुकारा गया तो दर्शकों की तालियां थमने का नाम नहीं ले रहीं थी. उन्हें यह अवार्ड फिल्म ‘बलमा डेरिंगबाज’ में ससक्त अभिनय के लिए दिया गया. यह फिल्म दिसंबर 2019 में प्रदर्शित हुई थी जिसे दर्शकों नें खूब सराहा था. इस फिल्म में शुभम तिवारी के अपोजिट सोनालिका कुमारी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था.

ये भी पढ़ें- होली से पहले ही भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के इस गाने ने मचाई धूम, देखें वीडियो

फिल्म का निर्माण एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर तले किया गया था. फिल्म में शुभम तिवारी और सोनालिका कुमारी के आलावा अयाज खान, बालेश्वर सिंह , पंकज चंद्रा , बबलू खान आरती भर्गवा, नीलम सिंह परवेज हासमी स्वीटी सिंह, सहित अमियकर प्रकाश ठाकुर, जावेद हाशमी, मोहम्मद अली, संजय सिंह, पवन कुमार, श्वेता तिवारी, दिव्या शर्मा,  बेबी सिंह ने अभिनय किया है. फिल्म का निर्देशन जावेद हासमी और निर्माता शरद पाटिल हैं फिल्म का छायांकन जे शाहिल का और संगीतकार के. रत्नेश मिश्रा तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं. यह फिल्म पारिवारिक मुद्दों पर आधारित रही जिसमें मार-धाड़ के साथ गीत-संगीत एक्शन का भी तड़का देखने को मिला था.

bhojpuri-1

भोजपुरी और बौलीवुड फिल्मों के स्टार रविकिशन के साथ ‘कानून हमरा मुट्ठी में’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले शुभम तिवारी अब तक दर्जनों फिल्मों में लीड रोल में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं. उन्होंने ‘तू ही मोर बलमा’, ‘भैया हमार दयावान’,’मल्ल युद्ध’, ‘कलुआ भईल सयान’, ‘प्रतिघात’, ‘अंतिम तांडव’, ‘लड़ब मरते दम तक’ , ‘सन्यासी बलमा’, ‘प्रशासन’, ‘बहुरानी’ , ‘इलाहाबाद से इस्लामाबाद’, सहित कई हिट फिल्में की हैं उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री भी ले रखी है.

ये भी पढ़ें- आखिर ‘कमरिया हिला रही है…’ गाने ने क्यों मचा दिया है तहलका

अवार्ड शो के दौरान उन्होंने कहा की, “सरस सलिल आम लोगों की आवाज है जिसके जरिये लोग अपनी बात लोगों तक पहुंचाते हैं, ऐसे में सरस सलिल ने भोजपुरी सिने अवार्ड की शुरुआत कर ऐतिहासिक पहल की है. इस पहल से भोजपुरी सिने जगत को वैश्विक लेवल पर पहचान मिलेगी. उन्होंने कहा की सरस सलिल उत्तर प्रदेश और बिहार में सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पत्रिकाओं में शुमार हैं. ऐसे में सरस सलिल पत्रिका के जरिये भोजपुरी आम दर्शकों तक पहुंचनें में सफल होगा.” उन्होंने आने वाले वर्षों में सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड को राष्ट्रीय लैवल पर आयोजित किये जाने की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं.

बेस्ट सोसल इश्यू अवार्ड के लिए नामित फिल्म बलमा डेरिंगबाज का ट्रेलर लिंक –

बहुरानी फिल्म का ट्रेलर लिंक –

प्रशासन फिल्म का ट्रेलर लिंक –

इलाहाबाद से इस्लामाबाद ट्रेलर लिंक –

होली से पहले ही भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के इस गाने ने मचाई धूम, देखें वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इन दिनों खूब चर्चा में हैं. साल 2014 से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अब तक 20 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर अपनी काफी अच्छी फैन फौलोविंग बना ली है. इन दिनों आम्रपाली दूबे अपने नए गाने ‘होलिया में लागे बड़ी डर’ (Holiya me lage badi dar) की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- आखिर ‘कमरिया हिला रही है…’ गाने ने क्यों मचा दिया है तहलका

बेहद सुंदर लग रही हैं आम्रपाली दुबे…

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का यह गाना 23 फरवरी को रिलीज किया गया था जिसे उनके फैंस भरपूर प्यार दे रहे हैं. इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज दी है खुशबू जैन (Khushboo Jain) ने और इस गाने में आम्रपाली दुबे बेहद ही सुंदर दिखाई दे रही हैं और सुंदर दिखने के साथ ही उनका डांस भी लोगों को काफी इम्प्रेस कर रहा है. इस गाने को यू-ट्यूब (Youtube) पर अब तक करीब 5 लाख बार देखा जा चुका है और साथ ही इस गाने को साढ़े 7 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi में छाई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखें फोटोज

जल्द ही निरहुआ के साथ आने वाली हैं नजर…

 

View this post on Instagram

 

Trailer of #romeoraja releasing on 21st Feb morning 6.30 am on #wavebhojpuri 😍

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

पूरे गाने में आम्रपाली दुबे ने व्हाइट कलर की ड्रैस पहनी हुई है जिसमें वे वाकई कमाल लग रही हैं. यह गाना स्पैशल होली के अवसर को ध्यान में रख के बनाया गया है. बात करें आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्मों की तो जल्द ही आम्रपाली फिल्म ‘रोमियो राजा’ में दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ के साथ नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- ‘बार डांसर’ बनीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, खेसारीलाल यादव के साथ करेंगी रोमांस

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के लिए लिखा ऐसा कैप्शन…

 

View this post on Instagram

 

Happy birthday my most favourite boy 😍🥰😘 May God bless you with His choicest blessings love you 😍😘 @dineshlalyadav

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

कुछ दिनों पहले ही आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के बर्थडे के दिन अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की थी जो कि काफी वायरल भी हुई थी. इस वीडियो के कैप्शन में आम्रपाली ने निरहुआ के लिए लिखा था, “Happy birthday my most favourite boy. May God bless you with His choicest blessings love you.”

ये भी पढ़ें- अब BOLLYWOOD में एंट्री करेंगे ‘लॉलीपॉप लागेलु’ गाने वाले भोजपुरी सिंगर पवन सिंह

होलिया में लागे बड़ी डर गाने का लिंक –

आखिर ‘कमरिया हिला रही है…’ गाने ने क्यों मचा दिया है तहलका

हिंदी गाना ‘कमरिया हिला रही है…’ (Kamariya Hila Rahi Hai) ने तहलका मचा दिया है. भोजपुरी के गायक सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) द्वारा गाया यह गाना रिलीज होते ही लोगों के दिलों की धडकन बन चुका है और मात्र 24 घंटे में 1 करोड़ से अधिक व्यूज पार कर बड़ा रिकौर्ड बना लिया है. अभी भी यह गाना लगातार ट्रैंडिंग (Trending) में है और यही हाल रहा तो जबरदस्त रिकौर्ड बना लेगा.

ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi में छाई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखें फोटोज

इस के व्यूज को देख कर ही इस की लोकप्रियता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि मात्र 24 घंटे में ही इस गाने ने तहलका मचा दिया.

यों पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी के नंबर 1 सिंगर जाने जाते हैं. उन का भोजपुरी में गाया गाना ‘कमरिया करै लपालप लौलीपौप लागे लू…’ (Lollypop Lagelu) इतना हिट हुआ था कि आज भी यह गाना शादी-विवाह या अन्य अवसरों पर धूम मचा रहा है. लेकिन पवन सिंह (Pawan Singh) का हिंदी गाना ‘कमरिया हिला रही है…’ (Kamariya Hila Rahi Hai) इस कदर हिट हो जाएगा, यह शायद ही किसी ने सोचा होगा.

ये भी पढ़ें- ‘बार डांसर’ बनीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, खेसारीलाल यादव के साथ करेंगी रोमांस

भोजपुरी गायकी के सुपरस्टार पवन का यह नया होली सौंग है जिसे खासकर होली (Holi) को ध्यान में रख कर रिलीज किया गया है. यह गाना यूट्यूब (YouTube) पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.

इस वीडियो में पवन सिंह और ऐक्ट्रैस लौरेन गौटलिब (Lauren Gottlieb) की जोड़ी जम कर थिरकी भी है. इस गाने में पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ स्वर मिलाया है पायल देव (Payal Dev) ने. पायल इस गाने की म्यूजिक कंपोजर (Music Composer) भी हैं. गीतकार मोहसिन और संगीतकार आदित्य देव हैं.

ये भी पढ़ें- अब BOLLYWOOD में एंट्री करेंगे ‘लॉलीपॉप लागेलु’ गाने वाले भोजपुरी सिंगर पवन सिंह

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें