⚲

Bigg Boss 14: सलमान खान ने राखी सावंत की बदतमीजी का दिया मुंहतोड़ जवाब

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का वीकेंड का वार में जबरदस्त धमाका होने वाला है. जी हां, विकेंड के वार में सलमान खान कंटेस्टेंट की जबरदस्त क्लास लगाने वाले हैं.

शो के बीते एपिसोड में घर के सदस्यों के बीच जमकर हंगामा हुआ. देवोलीना भट्टाचार्जी और अर्शी खान के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली तो वहीं राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला को ‘ठरकी’ कहकर बुलाया. और इनके बीच भी खूब लड़ाई हुई.

आज के वीकेंड का वार में इन सारे मुद्दों पर सलमान घरवालों को खूब खरी-खोटी सुनाने वाले हैं. खबर ये आ रही है कि इस वीकेंड का वार में ‘सलमान’ का गुस्सा एक बार फिर अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक पर फूटने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

ये भी पढ़ें- Bhabhiji Ghar Par Hain: क्या अंगूरी भाभी मां बनने वाली हैं, देखें Video

रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान राखी सावंत की भी क्लास लगाने वाले हैं. वो उन्हें बताएंगे कि राखी गुस्से में अपना आपा खो देती हैं.

खबरों के अनुसार, शो के होस्ट सलमान खान, अभिनव शुक्ला को राखी सावंत के लिए ‘गंदी औरत’ और ‘गंदगी’ जैसे शब्दों पर गुस्सा जाहिर करेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

ये भी पढ़ें- नागिन एक्ट्रेस’ जैस्मिन भसीन का रुबीना पर तीखा वार, कहा- फेक है वो!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले वीकेंड के वार में अर्शी खान को वोटों की कमी के कारण घर से बेघर होना पड़ेगा.

Bigg Boss 14: रुबीना दिलाइक ने राखी सावंत पर फेंका पानी तो यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

छोटे पर्दे का विवादित शो ‘बिग बॉस 14’  में दर्शकों को हाईवोल्टेज ड्रमा देखने को मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत (Rakhi Sawant) फिर से अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को उकसाने के लिए  कुछ अपशब्द कहती दिखाई दी.

और इस बार अभिनव, राखी सावंत को इस बार करारा जवाब देते हुए दिखाई दिए. दरअसल राखी ने अभिनव शुक्ला को जोरू का गुलाम कहा. और राखी की इस बदतमीजी से रुबीना दिलाइक अपना आपा खो बैठीं.

ये भी पढ़ें- ‘दिया और बाती हम’ की इस एक्ट्रेस के साथ हुई बदसलूकी, चार आरोपी हुए गिरफ्तार

और गुस्से में रुबीना दिलाइक, राखी सावंत के ऊपर पानी फेंकने लगी. रुबीना दिलाइक के इस अंदाज देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

सोशल मीडिया पर कई यूजर मे रुबिना के लिए कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा है, रुबीना वेलडन माई गर्ल. तुमने जो भी किया सही ही किया है. तो  वहीं एक और यूजर ने लिखा है, राखी सावंत को तो चप्पल से मारना चाहिए.

ये भी पढ़ें- फूट कर रोईं निक्की, कहा ‘सिगरेट से जला लूं खुद को’

नागिन एक्ट्रेस’ जैस्मिन भसीन का रुबीना पर तीखा वार, कहा- फेक है वो!

‘बिग बॉस 14’ फेम जैस्मिन भसीन को घर से बाहर आए हुए काफी टाइम हो गया है. और खबर ये आ रही है कि  अली गोनी (Aly Goni) को सपोर्ट करने के लिए वे फिर से घर में एंट्री लें सकती हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैस्मिन भसीन ने अली गोनी को लेकर कहा है कि वह बिग बॉस हाउस का सबसे सच्चा इंसान है और वह गेम के लिए डर्टी पॉलिटिक्स नहीं करता है.

तो वहीं उन्होंने रुबीना (Rubina Dilaik) और अभिनव (Abhinav Shukla) को लेकर एक बड़ी बात कही. जैस्मिन ने कहा कि रुबीना और अभिनव, दोनों ही लोगों को अपने फेवर में करना जानते हैं. उन्होंने आगे कहा कि घर से बाहर होकर रुबीना का गेम देखने के बाद चौंक गईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmin Bhasin (@jasminbhasin2806)

 

उन्होंने ये भी कहा कि रुबीना और अभिनव घर के दो सबसे चालाक लोग हैं. उनके गेम प्लान के लिए फुल मार्क्स. वे अच्छे से जानते हैं कि विरोध वाली परिस्थिति में भी लोगों को कैसे तोड़ मरोड़कर अपने समर्थन में किया जाए.

खबरों के अनुसार जैस्मिन ने ये कहा कि मैं अली को ये सलाह दूंगी कि गेम के किसी भी पॉइंट पर रुबीना और अभिनव पर वो विश्वास ना करे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 

खबर ये आ रही है कि जैस्मिन ने ये भी कहा कि रुबीना वो है जो आगे बढ़कर लोगों को टारगेट करती है, उनके खिलाफ झूठी कहानी गढ़ लेती है और लोगों के दिमाग में अपने आपिनियन भर देती है. जैसे ही उसे लगा कि लोग उससे दूरी बना रहे हैं तो रुबीना ने अली की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया.

Bigg Boss 14: Salman की डांट सुनकर फूट-फूट कर रोईं निक्की, कहा ‘सिगरेट से जला लूं खुद को’

बिग बॉस 14 में इस हफ्ते वीकेंड के वार में  सुपसस्टार सलमान खान घरवालों की जमकर क्लास लगाई. तो वहीं ड्रामा क्वीन राखी सावत का सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए.

सलमान खान ने निक्की तंबोली को काफी खरी-खोटी सुनाई. और ऐसे में शो से जुड़े एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान के डांटने से निक्की तंबोली काफी हर्ट हुई है और खुद को सिगरेट से जलाने की बात कर रही हैं.

दरअसल इस वीडियो में निक्की स्मोकिंग रुम में जाकर जोर-जोर से रोने लगती हैं और इसके बाद रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला निक्की को चुप कराने के लिए वहां जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: गोपी बहू ने खोया आपा, गुस्से में अर्शी खान को सुनाईं खरी-खोटी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभिनव निक्की को समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं और वो कहते हैं कि सलमान खान ने जो भी किया तुम्हारे भले के लिए किया है और उस बारे में तुम ज्यादा मत सोचो.

तो वहीं निक्की, रुबीना और अभिनव से ये कहती हुई नजर आती हैं कि जब उसे पहली बार घर से निकाला गया था, तब उनकी बहुत तारीफ की गई थी. लेकिन इस बार क्या-क्या सुनना पड़ा. उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था. मन कर रहा है अपने आपको चटका लगा दूं यार.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: देवोलीना भट्टाचार्जी ने अर्शी खान को कहा, तुम घटिया हो!  देखें Video

Bigg Boss 14: राखी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की क्यों मांग कर रहे हैं फैंस

‘बिग बौस 14’ में राखी सावंत इन दिनों अपनी करनामों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है. शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि राखी कई बार अभिनव शुक्ला से अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा कि राखी ने अभिनव को लेकर सारी हदें पार कर दीं. पहले तो राखी ने अपने शरीर पर अभिनव का नाम लिख लिया, फिर कैमरे के सामने अभिनव का अंडरवियर फाड़ दिया.

और अब शो के हाल ही के एपिसोड में राखी ने अभिनव की पैंट का नाड़ा तक खोलने को तैयार हो गईं. उनकी इसहरकतों के बाद लोगों ने उन्हें बदतमीज और बेहूदा तक कह दिया. तो इसके बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- बेबी बंप में डांस करते नजर आईं करीना कपूर खान, देखें Viral Video

यूजर्स का कहना है कि रखी सावंत ने नेशनल टेलीविजन पर अभिनव शुक्ला को सेक्सुअली हरैस किया है. एक यूजर ने लिखा, ये पूरी तरह प्रताड़ना है, अगर अभिनव शुक्ला राखी को टच करते तो उन्हें ये पसंद नहीं आता. अब तक पुलिस केस हो जाता.

तो ऐसे में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स तो राखी को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. आज यानि शनिवार को ट्विटर पर अभिनव शुक्ला और राखी सावंत ट्रेंड कर रहा है और इन दोनों हैश टैग पर लोग अभिनव शुक्ला के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही यूजर्स सूचना और प्रसारण मंत्रालय को टैग करके राखी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं.

Bhabhi Ji Ghar Par Hain: प्रोमो में नई अनिता भाभी का दिखा ग्लैमरस अंदाज

Bigg Boss 14: राखी की इस करनामे से भड़की रुबीना, देखें Video

कलर्स चैनल का विवादित शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर में राखी सावंत में इन दिनों सुर्खियों में छायी हुई है. दरअसल राखी सावंत ये दावा कर रही है कि वह अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) से प्यार करती है और इसे साबित करने के लिए वह घर में हर रोज कुछ नया करती रहती हैं.

शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि राखी अपने शरीर पर अभिनव का नाम लिख लेती हैं तो कभी अभिनव के लिए अर्शी खान (Arshi Khan) से भिड़ जाती हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरत के झूठ से कैरव का टूटा दिल!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

हालांकि अब ये कहा जा रहा है कि राखी ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं. वह शो में बने रहने के लिए ये ड्रामा कर रही हैं. अब इस शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है. इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि राखी, अभिनव शुक्ला के शॉर्ट्स का स्ट्रिंग खींचते नजर आ रही हैं.

दरअसल वह अभिनव की पैंट उतारने की कोशिश करने वाली हैं. राखी की इस हरकत को देखकर अभिनव शुक्ला शॉक्ड हो जाएंगे. तो ऐसे में रुबीना भी राखी से गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं, राखी, अपनी हदें क्रॉस मत करो.

कंगना रनौत ने शेयर की अपनी मां की Photo, लिखा ‘देसी जुगाड़ के जैसा कोई जुगाड़ नहीं है’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

रुबीना, राखी से ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि अगर तुम मेरे पति की इज्जत नहीं करती हो तो सबसे पहले मैं तुम्हारे सामने खड़ी रहूंगी. इस पर राखी कहती हैं कि अभिनव पति घर पर हैं. यहां पर सिर्फ वो एक को-कंटेस्टेंट हैं.

राखी के इस बात पर रुबीना भड़क जाती हैं और कहती हैं, इन्हें अपनी हद नहीं पता है. राखी सावंत कहती हैं, तुम क्या बताओगे मेरी हद. मैं अभिनव से प्यार करती हूं. जिसको जलने है जले.. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि राखी के इस हरकत के बाद रुबिना और अभिनव का क्या रिएक्शन होगा.

Film Review: पीटर

Bigg Boss 14: राखी ने तोड़ी नफरत की हद, अकेले में फाड़ा अभिनव का अंडरवियर

‘बिग बौस 14’ में जब से सीनियर कंटेस्टेंट की एंट्री हुई हैं, इस शो में फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट का तड़का मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत ने कुछ ऐसा किया है कि फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट हुआ है.

हालांकि शो में राखी सावंत को लोगों ने एंटरटेनेंट क्वीन का खिताब भी दे दिया है.शो के लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा कि राखी सावंत, अभिनव शुक्ला के साथ अपने लवलाइफ को मजेदार बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- Shradha Kapoor इस फोटोग्राफर से जल्द ही कर सकती हैं शादी

लेकिन  अब पहले की तरह राखी सावंत और अभिनव शुक्ला के बीच दोस्ती भी नहीं है. अभिनव शुक्ला राखी सावंत से बात भी नहीं करना चाहते और ऐसे में राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला को एक सबक सिखाने का फैसला लिया है.

 

दरअसल शो का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत कैंची की मदद से अभिनव शुक्ला का अंडरवियर फाड़ती हुई नजर आ रही हैं.

वीडियो में वाशरूम एरिया के पास राखी सावंत अंडरवियर फाड़ते हुए कह रही है, ‘अब कोशिश करो और इसे पहनो…जब मैंने इसे धोने के लिए मांगा तो तुमने मुझे नहीं दिया था, अब देखो मैंने तुम्हारे ब्रांडेंड अंडरवियर के साथ क्या किया.

ये भी पढ़ें- Varun Dhawan ने नताशा दलाल संग लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली Photo

शो के अपकमिंग एपिसोड में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अभिनव शुक्ला और रुबिना दिलाइक, राखी सावंत के साथ कैसा बर्ताव करते हैं.

Bigg Boss 14: रुबीना ने राहुल को सुनाई खरी-खोटी, कही ये बड़ी बात

‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss14) में हर कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर ताना मारने से नहीं चूकते हैं. और इनके बीच तकरार के साथ दोस्ती भी नजर आती है. पर घर में दो ऐसे भी कंटेस्टेंट हैं, जिनकी लड़ाई कभी खत्म नहीं होने वाली.

जी हां, हम बात कर रहे है, राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) की.. बिग बौस 14 का नया प्रोमो जारी किया गया है. जिसमें राहुल वैद्य और रुबीना दिलाइक एक-दूसरे से बुरी तरह भिड़ते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: एजाज खान होंगे घर से बेघर, देखें नया Promo

बिग बौस 14 के अपकमिंग एपिसोड में यह दिखाया जाएगा कि राहुल और रुबीना के बीच जमकर लड़ाई होगी. शो के नये प्रोमो के अनुसार कि राहुल वैद्य, रुबीना दिलाइक से लड़ते हुए उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कमेंट करेंगे. और इसी बात पर रुबीना दिलाइक काफी गुस्सा करने वाली हैं.

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि राहुल वैद्य अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla)  को ताना मारते हुए कह रहे है, ‘जो अपनी बीबी का ना हो सका..उससे क्या उम्मीद करें.

ये सुनते ही रुबीना दिलाइक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा. और गुस्से में वह राहुल को कहती हैं कि   ‘अबे साले तू असली मर्द है तो अपनी बात कर ना,  इतना ही नहीं, रुबीना आगे भी कहती है कि गेम जीतने के लिए किसी के पर्सनल लाइफ को मत घसीट…अगर तुझमें इतना ही दम है तो अपनी पार्टनर दिशा परमार को इस शो में क्यों नहीं लेकर आया?

ये भी पढ़ें- ‘नागिन’ फेम Mouny Roy जल्द ही करेंगी शादी, इस Video से हुआ खुलासा

तो वहीं अभिनव शुक्ला भी गुस्से में आकर राहुल वैद्य से धक्का मुक्की भी करते हुए दिखाई देंगे. ऐसे में अली गोनी उन दोनों के बीच आकर समझाने की कोशिश करेंगे.

Bigg Boss 14: एजाज खान के इविक्शन की खबर पर फैंस ने कहा, ‘ये सीजन बेहद ही घटिया है’

‘बिग बौस 14’ के मेकर्स इस शो को हिट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. शो में लगातार नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है. तो आइए जानते हैं, शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

बताया जा रहा है कि इस वीकेंड पर एजाज खान घर से बेघर होने वाले हैं. एजाज खान इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नौमिनेटेड हैं.दरअसल एजाज खान का इविक्शन को वोट के आधार पर नहीं किया जाएगा.

बता दें कि इस शो में आने से पहले एजाज खान ने एक फिल्म के लिए कमिटमेंट किया था, जिसके लिए उन्हें शो को छोड़ना ही होगा.

ये भी पढ़ें- सोनाली फोगाट ने किया अली गोनी को प्रपोज तो बोली जैस्मिन, ‘हम उनको मां की तरह ट्रीट करते हैं’

इस खबर ने एजाज खान के फैंस का दिल तोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस ने अपना रिएक्शन दिया है, उन्होंने कहा है कि ‘बिग बौस 14’ का ये सीजन बेहद ही घटिया है.  तो वहीं कुछ यूजर्स ने कहा है कि मेकर्स ने पहले से तय कर लिया है कि शो की रुबीना दिलाइक को बनाया जाएगा.

शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि रुबीना दिलाइक और एजाज खान के बीच जमकर लड़ाई हुई. लड़ाई के दौरान ही एजाज खान ने रुबीना दिलाइक को टच किया तो अभिनव शुक्ला ने खूब हंगामा किया.

शो के अपकमिंग एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते एजाज खान घर से बेघर होते हैं तो घर का माहौल में क्या बदलाव आएगा.

ये भी पढ़ें- जाह्नवी कपूर का सेक्सी डांस वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने दिया ये रिएक्शन

Bigg Boss 14: राखी ने अभिनव को नौमिनेट होने से बचाया तो सोनाली ने दिया ये रिएक्शन

बिग बौस शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट ने सलमान खान की मौजूदगी में बिग नौमिनेशन के टास्क में हिस्सा लिया. इस गेम के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच काफी नोकझोंक देखने को मिली.

तो वहीं शो में सलमान खान ने घरवालों को कुछ टास्क दिए जिसके बाद इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए नौमिनेशन्स की प्रक्रिया को पूरा किया गया. तो वहीं गेम के दौरान अर्शी और रुबीना के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

दोनों एक्ट्रेस सलमान खान के सामने भी लड़ाई करती नजर आई. इसके बाद गेम में एक दिलटचस्प मोड़ आया, जी हां जब दोनों ने अखाड़े में भी लड़ाई की.

ये भी पढ़ें- कोहली ने अपनी नन्ही परी का रखा ये नाम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

गेम के पहले राउंड में दोनों कंटेस्टेंटे्स को ये बताना था कि कैसे वे बिग बौस के घर में एक-दूसरे से ज्यादा डिजर्विंग हैं. और उनके बातों के आधार पर बाकी घरवालों को उन्हें सपोर्ट करना था.

तो उधर राखी सावंत ने बिग बौस हाउस में यह बता दिया है कि उन्हें अभिनव से प्यार है और वे उनकी तरफ फिजिकली भी आकर्षित हैं. तो वहीं इस हफ्ते कैप्टन के तौर पर राखी को नौमिनेशन की प्रक्रिया में घर के किसी एक सदस्य को सेव करने का मौका मिला.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss फेम शहनाज गिल ने कहा ‘दोबारा मोटी हो गई तो फिर काम नहीं मिलेगा मुझे’, देखें Video

तो ऐसे में राखी ने अभिनव का नाम ले लिया. राखी सावंत ने इस हफ्ते अभिनव शुक्ला को नौमिनेशन से बचा लिया है. तो राखी के इस एक्शन से सोनाली फोगाट ने कहा कि ‘राखी सावंत एहसान फरामोश हैं.’

दरअसल राखी ने सोनाली से ये वादा किया था कि वे सोनाली को नौमिनेशन बचाएंगी. पर राखी ने अभिनव शुक्ला को सेव कर लिया है. इसलिए सोनाली फोगाट ने अपनी नराजगी जाहीर की..

शो में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक, सोनाली फोगाट का नाम सामने आया है. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते घर से कौन बेघर होता है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें