⚲

BB 17: विक्की और अंकिता में हुई फिर तकरार, मां की बेइज्जती पर भड़के विक्की जैन

बिग बौस 17 में हमेशा अंकिता लाखेंडे और विक्की जैन की तकारार देखने को मिली है. अब एक बार फिर अपकमिंग एपिसोड़ में दिखाया गया है कि दोनों के बीच फिर जंग छिडेंगी. बीते एपिसोड में शो में फैमिली वीक की शुरुआत देखी गई. इस दौरान विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मम्मियों ने घर में एंट्री मारी. साथ ही दोनों ने अपनी-अपनी मम्मियों के साथ दिल की खूब बातें की.


शो में इस दौरान अंकिता लोखंडे की सासू मां ने उनके पति विक्की जैन को पैर मारने की बात को उठाते हुए उन्हें समझाया भी. जिसके बाद अंकिता लोखंडे परेशान हो गई थीं. विक्की जैन की मां ने उन्हें बताया कि उनकी इस घटना के बाद पापा ने अंकिता की मां को फोन कर पूछा था कि क्या वो भी इस तरह से अपने पति को लात मारती थीं? इस पर अंकिता लोखंडे बैकफुट पर आ जाती हैं और उन्हें कहती हैं कि इस सबमें उनकी मां को बीच में घसीटने की क्या जरूरत है. अब आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में भी ये मुद्दा उठने वाला है.

बता दें कि आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में इस बार सलमान खान नहीं बल्कि फिल्ममेकर करण जौहर आने वाले हैं. करण जौहर शो में आकर बतौर होस्ट घरवालों से तीखे सवाल-जवाब करेंगे. इस दौरान वो विक्की जैन से पूछते हैं कि आखिर उन्होंने अंकिता लोखंडे से यह बात क्यों नहीं पूछी कि वो आपकी मां को सॉरी क्यों कह रही थीं. इस पर अंकिता लोखंडे विक्की को सपोर्ट करते हुए कहती हैं कि वो काफी सपोर्टिव हसबैंड हैं. एंटरटेनमेंट न्यूज में आने वाले वीकेंड का वार को लेकर काफी बज बन गया है.


करण जौहर की बातों के बाद विक्की जैन अंकिता से पूछते हैं कि क्या उनके परिवार ने कभी उनके काम में दखलंदाजी की है. क्या उनके कपड़ों पर टोका-टिप्पणी की है. क्योंकि उनके परिवार की एक खराब इमेज बाहर जा रही है. विक्की के सवालों पर अंकिता कहती हैं, ‘नहीं, आपका परिवार हमेशा काफी सपोर्टिव रहा है.’ विक्की पूछते हैं, ‘क्या मैंने कभी आपके अतीत को लेकर कुछ पूछताछ की.’ अंकिता इस पर भी पति को ही सपोर्ट करते हुए कहती हैं, ‘नहीं, आप हमेशा से बहुत सपोर्टिव और लविंग रहे हो.’ अब इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


विक्की जैन की मां रंजना जैन ने बिग बॉस 17 के बाद कई मीडिया इंटरव्यूज दिए. इन मीडिया इंटरव्यूज में अंकिता लोखंडे की सासू मां ने उन पर जमकर कटाक्ष किए हैं. जिसके बाद इंटरनेट यूजर्स ने अंकिता लोखंडे की सास को खड़ूस सास का भी टैग दे डाला. अंकिता लोखंडे की सासू मां के इंटरव्यूज जमकर वायरल हुए. जिसमें उन्होंने अंकिता लोखंडे को विक्की जैन के ‘निवेश’ वाले बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा था, ‘हीरोइनों को पालने में बहुत पैसे खर्च होते हैं. ऐसे सरलता से तो आ नहीं जाती हैं.बहुत नखरे होते हैं. बहुत पैसा गंवाना पड़ता है.’

BB17: वायरल हुआ बिग बौस का प्रोमो वीडियो, कभी अकिंता तो कभी आयशा खान हुई हाईलाइट

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बौस (Bigg Boss 17) हर तरफ चर्चा में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर इसका बज बना हुआ है. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी इस सीजन पर अपनी राय खूब दे रहे हैं. बिग बॉस में ग्रैंड फिनाले से पहले फैमिली वीक शुरू हो गया है, जिस वजह से घर का माहौल काफी ज्यादा बदल गया है, लेकिन इसी बीच शो में अंकिता अपनी मां से विक्की की बुराई करती नजर आई तो, दूसरी तरफ आयशा खान, मुनव्वर की धज्जियां उड़ाती दिखीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


आपको बता दें कि सलमान खान के शो बिग बॉस17 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो काफी ज्यादा भयंकर है. इस प्रोमो में आयशा-मुनव्वर की बहस, मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की बहन की एंट्री से लेकर अंकिता लोखंडे संग उनकी मां की बातचीत दिखाई गई है. इस प्रोमो की शुरुआत में देखने के लिए मिल रहा है कि आयशा खान (Ayesha Khan) घर में चिल्ला-चिल्लाकर बताती हैं, ‘मुनव्वर फारूकी घर से बाहर एक और लड़की के साथ रिश्ता बनाकर आया था. मैं अब यहां पर सब कुछ बोलकर जाऊंगी. अब तक तो मैं शांत थी, लेकिन अब नहीं.’ इस दौरान वह मुनव्वर फारूकी पर भी खूब चिल्लाती है. आयशा की ये बात सुनकर मुनव्वर फारूकी को जोरदार झटका लगता है और वह गार्डन एरिया में चले जाते हैं. यहां पर वह बार-बार बिग बॉस से बात करने के लिए कहते हैं कि अब चीजें काफी ज्यादा पर्सनल जा रही है. इसके बाद प्रोमो में मुनव्वर फारूकी की बहन की एंट्री दिखाई गई है, जिसे देखकर वह काफी ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं.


बिग बौस 17 के इस प्रोमो में ये भी दिखाया गया कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनकी सासू मां की बातचीत दिखाई गई, जिसमें विक्की जैन की मां अंकिता को बताती हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस की मां को फोन करके शिकायत की थी, जिस वजह से अंकिता थोड़ा नाराज हो जाती हैं. इसके बाद अंकिता लोखंडे अपनी मां के साथ बैठी नजर आती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता अपनी मां से पूछते हुए बोलती हैं, ‘मेरी ऐसी क्या गलती हो गई कि मेरे लिए घर में इतने सारे सवाल उठाए जा रहे हैं. विक्की ने भी मुझे बहुत कुछ बोला है.’ इसके बाद अंकिता लोखंडे मां के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगती हैं. तब अंकिता लोखंडे की मां बोलती हैं, ‘तू अभी उसे छोड़ दे.’ अंकिता की मां के इन शब्दों ने फैंस को हैरान कर दिया है.

BB17: विक्की जैन को भारी पड़ा मन्नारा से नजदीकियां बढ़ाना, अंकिता ने मचाया बवाल

Bigg Boss17: रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) भले ही पति-पत्नी हो लेकिन शो में उनकी लव लाइफ से ज्यादा उनके लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते है. अब उनकी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई काफी आम सी हो गई है. वहीं, अब अंकिता को शो की बाकी लड़कियों से जलन होने लगी है. बीते कई दिनों से देखने के लिए मिल रहा है कि विक्की जैन की मन्नारा चोपड़ा से नजदीकियां बढ़ा रहे है. जो बात अंकिता लोखंडे को खल नहीं रही है और अब इसी वजह से दोनों के बीच भयंकर झगड़ा हुआ.


आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे विक्की जैन को खरी-खोटी सुनाने का एक मौका नहीं छोड़तीं हैं. हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन  का रिश्ता कमजोर होता दिख रहा है. प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि विक्की और मन्नारा चोपड़ा बैठकर बातें कर रहे होते हैं, तभी वहां पर अंकिता लोखंडे भी आ जाती हैं. इस मौके पर अंकिता भड़कते हुए विक्की से बोलती हैं, ‘आज अचानक मन्नारा लाइफ में आ गई. बहुत अच्छी लगती है तुझे वो. बातों में आपको बहुत मजा आता है. करिए आप बात कीजिए.’ इस पर विक्की बोलते हैं, ‘कुछ लॉजिक बताइए. कुछ रीजन तो दीजिए ना बात करने का.’ दोनों की ये बहस पूरे दिन चलती है. अंकिता बाद में बोलती हैं, ‘तुझे मैं मन्नारा के लिए बोल रही हो तो बुरा लग रहा है. परेशानी क्या है तेरी.’ तब विक्की बोल देते हैं, ‘तू मेरे सारे दोस्तों को अपने ऑपोनियन से भगाती है.

विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की लड़ाई किचन एरिया तक पहुंच जाती है. अंकिता गुस्से में विक्की को सामान फेंक कर मारने की बात कहती हैं. इस पर विक्की भी शांत नहीं रहते और बोलते हैं, ‘लोगों को थोड़ा पढ़ाना लिखाना चाहिए.’ ये ताना अंकिता को चुभ जाता है और वह बोलती हैं, ‘जा ढूंढ ले बहुत पढ़ी लिखी लड़की. काश में भी सोच समझकर फैसला लेती.’ इसके बाद अंकिता रोते हुए वहां से चली जाती हैं और कंबल में मुंह डालकर फूट-फूटकर रोती हैं. अंकिता बार-बार विक्की को बोलती हैं, ‘तेरा प्यार मेरे लिए खत्म हो गया है.’ विक्की का गुस्सा यहां फट जाता है और वह चिल्लाते हुए बोलते हैं, ‘शादी की है. मैं गुलाम नहीं हूं किसी का.’ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की इस लड़ाई में घर का एक सदस्य भी नहीं बोलता है.

BB17: मेकर्स ने किया बड़ा बदलवा, अभिषेक नहीं, इस कंटेस्टेंट को किया घर से बाहर

Bigg Boss 17: बिग बॉस (Bigg Boss 17) रिएलिटी शो में सबसे खास दिन होता है वीकेंड का वार, जहां सभी सदस्यों की क्लास लगाई जाती है. वही, इसी दिन इविक्शन (Eviction) की तलवार भी सभी के सर लटकती नजर आती है. इस बार का आने वाला वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड़ (Special Episode) है. इस बार आखिर घर के किस सदस्य पर इविक्शन की तलवार गिरेगी. इसका हर कोई इंतजार कर रहा है. अबतक अभिषेक (Abhishek) पर ये साया मंडरा रहा था लेकिन अब खबर है कि कोई ओर ही घर से बाहर होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)


जी हां, इस बार समर्थ जुरैल संग हुई अभिषेक कुमार की भयंकर लड़ाई और बीते हफ्ते के ‘थप्पड़कांड’ की वजह से माना जा रहा था है कि अभिषेक कुमार इस हफ्ते बेघर होने वाले हैं. इसका इशारा मेकर्स ने साफ-साफ जारी हुए प्रोमो वीडियो में भी कर दिया था. मगर अब सामने आईं लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते किसका पत्ता कटेगा इस पर भारी कंफ्यूजन चल रही है कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा कि समर्थ-अभिषेक नहीं बल्कि घर के किसी और सदस्य का नाम इस शो के कट गया है.

सोशल मीडिया पर अभिषेक को लेकर काफी फैंस स्पोर्ट कर रहे थे, वही मेकर्स की क्लास लगा रहे थे, लेकिन मेकर्स ने अपना फैसला बदल दिया है और सोशल मीडिया पर अब ये बज बना हुआ है कि अभिषेक कुमार नहीं बल्कि कोरियन के-पॉप सिंगर औरा की घर से छुट्टी होने वाली है.

बता दें कि दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते औरा को मेकर्स वोटों की कमी के चलते घर से बेघर कर सकते हैं. हालांकि ऐसा होगा या नहीं, इस पर अभी संशय है. घर से किसका पत्ता इस हफ्ते कटने वाला है ये बात वीकेंड का वार देखकर ही पता चलेगी. मगर एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में इस बात को लेकर काफी बज है कि इस हफ्ते औरा ही घर से होगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)


सुपरस्टार सलमान खान अभिषेक कुमार को एक और मौका देंगे. सुपरस्टार सलमान खान आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में जमकर समर्थ जुरैल और ईशा मालवीय की क्लास लेने वाले हैं.वो इस दौरान बाकी घरवालों को भी इनकी लड़ाई में स्टैंड न लेने के लिए डांटेंगे. इतना ही नहीं, इस दौरान सलमान खान खुलकर अभिषेक कुमार को सपोर्ट कते हुए दिखेंगे. जिसके बाद वो एक अहम फैसला लेते हुए घर में अभिषेक कुमार को दोबारा घर में भेज देंगे.

Bigg Boss 17 : घेर से बेघर होंगे अभिषेक कुमार, फैंस ने लगाई मेकर्स की क्लास

रिएलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है शो में हर दिन कुछ नया हंगामा देखने को मिल रहा है. शो में सबसे ज्यादा मजेदार होता है इविक्शन, और इन दिनों ये इविक्शन (Eviction) की तलवार अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) पर लटकती हुई नजर आ रही है. जी हां, अभिषेक कुमार इन दिनों मुसीबत में घिरते हुए नजर आ रहे है. जिसकी खबर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही है और अभिषेक के फैंस मेकर्स की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)


आपको बता दें कि बीते दिनों अभिषेक कुमार ने कैप्टेंसी टास्क से पहले समर्थ जुरेल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था, जिस वजह से पूरे घर में हंगामा हुआ था. बिग बॉस की तरफ से तब उस मुद्दे को बिल्कुल भी नहीं उठाया गया, लेकिन दावा है कि वीकेंड का वार में अभिषेक कुमार का फैसला होगा. अभिषेक को मेकर्स सजा देते हुए एलिमिनेट कर देंगे. अभिषेक के एविक्शन की बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं, जिसके चलते X पर फैंस ने हंगामा खड़ा कर दिया है.

बिग बॉस 17 के कई फैन पेज पर ये खबर वायरल हो रही है कि इस वीकेंड का वार में मेकर्स अंकिता लोखंडे को अभिषेक कुमार का फैसला करने का मौका देंगे. अंकिता के पास अभिषेक को बाहर निकालने की भी पावर होगी और अंकिता इसका पूरा इस्तेमाल करेंगी. वह अभिषेक को इविक्ट कर देंगी. इससे घर में हंगामा खड़ा होगा, लेकिन फैंस ने भी X पर बवाल खड़ा कर दिया है. अभिषेक कुमार के इविक्शन की बात सुनकर फैंस भड़क गए हैं और मेकर्स को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं.

बता दें, कि सुबह-सुबह NATION SUPPORTS ABHISHEK ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है. फैंस अभिषेक को किंग और शेर का टैग दे रहे हैं. कई फैंस ने अभिषेक कुमार को हजारों दिलों का किंग बताया है. अभिषेक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिषेक के सामने बोल रहे हैं, ‘मैं कहीं नहीं जा रहा हूं लाइट बंद करके ही जाऊंगा.’ इस वीडियो के साथ फैन ने लिखा है, ‘तू शेर है ट्रॉफी लेकर ही आएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)


बताते चले कि बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक कुमार का इविक्शन सिर्फ टीआरपी बटोरने का तरीका बताया जा रहा है. शो के पुराने सीजन में भी ऐसे ही कंटेस्टेंट्स थप्पड़ मारने की वजह से बाहर गए हैं और उन्हें वापिस शो में लाया गया है.

Bigg Boss 17: अभिषेक पर भड़की ईशा मालवीय की मां, दी लीगल एक्शन की धमकी

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) इन दिनों धमाकेदार शो चल रहा है सलमान खान (Salman Khan) का रिएलिटी शो में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. बीते एपिसोड में एक्ट्रेस ईशा मालवीय (isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek kumar) के बीच झगड़ा हुआ था. इस दौरान ईशा मालवीय और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल ने अभिषेक कुमार पर करारा निशाना साधा था. अभिषेक कुमार लगातार ईशा मालवीय को टारगेट करते दिख रहे है. अब इस पर ईशा मालवीय की मां का भी गुस्सा फूट गया है. ईशा मालवीय की मां ममता मालवीय ने इंस्टास्टोरी पर अभिषेक कुमार पर निशाना साधते हुए सीधा-सीधा उनके खिलाफ लीगल एक्शन की धमकी दे दी है. इतना ही नहीं ईशा मालवीय की मां ममता मालवीय ने कमेंट कर ये भी पूछा कि आखिर वो शो में आया ही क्यों ?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)


आपको बता दें कि ममता मालवीय ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा है कि ‘ईशा को हर बार इस लड़के ने कैरेक्टर एसेसिनेट किया है. मुझे भी नहीं बख्शा. ये गेम मेंटल स्ट्रेंथ का है. इतना ट्रॉमिटाइज्ड था तो पता था ईशा आने वाली है बीबी में तो फिर आया ही क्यों शो में? लीगल एक्शन बनता है ऐसे हरकतों पर अब भी हम चुप है सिर्फ और सिर्फ ईशा के लिए. शर्म करो अपने पर हर बार ईशा को बीच में लाने के लिए. और लोगों को भी शर्म आनी चाहिए जो ये एग्रेसिव बर्ताव को सपोर्ट करते हैं.’ एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में ममता मालवीय की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Isha Malviya (@isha__malviya)


हालांकि, बीते दिन के एपिसोड में ईशा मालवीय ने लगातार अभिषेक कुमार को पोक किया था. वो लगातार अपने बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल संग अभिषेक कुमार को टारगेट करती दिखी थीं. अभिषेक कुमार जहां लड़ाई में ईशा मालवीय के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ाते दिखे तो वहीं, एक्ट्रेस उनकी मेंटल स्टेट्स पर फब्तियां कसतीं और उन्हें घर का टीवी फोड़ने के लिए उकसाती दिखी थीं. हालांकि अब मेकर्स ने जारी किए नए प्रोमो के जरिए दिखाया है कि कैसे एक्ट्रेस ईशा मालवीय पोकिंग का सारा ठीकरा समर्थ जुरैल पर डालती दिखी हैं. जिसके बाद समर्थ जुरैल भी ईशा मालवीय पर बिगड़ते दिखेंगे.

Bigg Boss 17: अंकिता ने सुशांत की आखिरी फोटो का किया जिक्र, कहीं ये इमोशनल बात

रिएलटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17)  हर बार की तरह धमाकेदार शो साबित हो रहा है शो में हर दिन कुछ नया बवाल होता नजर आता है. वही शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) मीडिया की सुर्खियों में नजर आ रही है. इस शो में वे अपनी लाइफ से जुड़े कई राज खोलती हुई नजर आ रही है. इतना ही नहीं, कई बार वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बारें में भी बात करती है. वही, अब उन्होंने सुशांत के आखिरी पलों को याद किया है और बताया है कि उनकी हालत कैसी हो गई थी.


आपको बता दें कि बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता लोखंडे  मुनव्वर फारूकी के साथ सुशांत सिंह राजपूत को याद करते दिखीं. इस दौरान अंकिता ने मुनव्वर को बताया कि जब मैंने सुशांत के निधन के बाद उसकी आखिरी तस्वीर देखी तो सब कुछ खत्म हो गया. उसने बहुत सारी फिल्में की और वो भी खत्म हो गईं. अंकिता ने बताया कि वह तस्वीर को वायरल होते हुए देखकर नाराज हो गई थीं. अंकिता ने खुलासा किया, ‘मैं सुन्न हो गई थीं. मेरे हाथ पांव ठंडे पड़ रहे थे. ऐसा लग रहा था कि मानो वह सो रहा हो. मैं बस उस तस्वीर को देखती रह गई और सोचने लगी कि उसके दिमाग में कितना कुछ था. मैं उसे बहुत अच्छे से जानती थी. उसके दिमाग में बहुत कुछ रहा होगा लेकिन सब गायब हो गया. तब तुम कुछ भी नहीं हो, तुम सिर्फ एक शरीर हो.’

इसके आगे अंकिता ने सुशांत के परिवार की तारीफ करते हुए कहती है कि, ‘उसका परिवार बिहार में था. उनकी एक बहन अमेरिका में थी, दूसरी चंडीगढ़ में थी, और उनके पिता पटना और दिल्ली में थे. बहुत बहुत पढ़ा-लिखा परिवार. बहुत बुद्धिमान लोग है.’ अंकिता ने आखिर में यह भी बताया कि सुशांत बहुत इंटेलिजेंट था. वह आईआईटी का स्टूडेंट रहा था.


इससे पहले भी अंकिता लोखंडे ने शो पर उन दिनों को याद किया था, जब वह सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थी और बताया था कि जब वह दूसरी एक्ट्रेसस के साथ इंटीमेट सीन किया करते थे तो उन्हे काफी बुरा लगता था. अंकिता ने बताया था कि पीके और शुद्ध देसी रोमांस में सुशांत के रोमांटिक सीन्स देखने के बाद वह घर जाकर काफी रोई थीं. अंकिता ने खुलासा किया था कि इस दौरान सुशांत ने उनसे माफी मांगी थी.

Bigg Boss 17: शो से बाहर आकर रिंकु धवन ने किया रिएक्ट, अंकिता और विक्की के थप्पड़ कांड पर कहीं ये बात

कलर्स टीवी का चर्चित शो बिग बॉस में आए दिन ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जिससे दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट हो रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि इस हफ्ते रिंकू धवन इविक्ट हो गई हैं. दरअसल, शो में रिंकू का कम बोलना निगेटिव प्वाइंट बन गया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रिंकू धवन ने कई मुद्दों पर रखीं अपनी बात

शो से बाहर आकर रिंकू धवन ने कई मुद्दों पर अपनी बातें रखनी शुरु की हैं. उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में भी बताया है. रिंकु ने अंकिता लोखंडे  (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के झगड़े के बारे में भी बात की.

विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के झगड़े को लेकर दिया ये बयान

शो में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच किसी बात पर बहस चल रही थी., इस दौरान विक्की इरिटेट हो गए थे और इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा.

हालांकि अंकिता पहले मना करती दिखी कि विक्की ने उन पर हाथ नहीं उठाया है, लेकिन बाद में वह खुद अकेले में विक्की से इस बारे में बात करती दिखीं.

एक इंटरव्यू के अनुसार, जब रिंकी धवन से पूछा गया कि शो में विक्की ने अंकिता लोखंडे पर हाथ उठाने की कोशिश की थी. इस पर आप क्या कहेंगी? रिंकु ने बेहद ही दिलचस्प अंदाज में इस सवाल का जवाब दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

रिंकू धवन ने कहा कि मुझे सबसे पहले इस एपिसोड को देखना होगा. जब यह घटना घटी, तो मैं वहां नहीं थी, लेकिन जो लोग वहां मौजूद थे, उन्होंने इस बारे में बात की. मुझे लगता है कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती. यह कपल की निजी बात है, मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती.

आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस में बेहद ही दिलचस्प मोड़ देखने को मिला है, शो में पहली बार एक साथ तीन इविक्शन हुए हैं. शो को लेकर यह भी अपडेट है कि जल्द ही पुराने और नए कैप्टन को यह पावर दी जाएगी कि वह घर के एक-एक सदस्य को नॉमिनेट कर सकते हैं.

Bigg Boss 17: क्या ‘बिग बौस’ के घर में होता है सैक्स? नाविदे सोल ने खोले कई राज

इन दिनों ‘बिग बौस सीजन 17’ बड़ा ही मजेदार चल रहा है. शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देते नजर आ रहे हैं. लेकिन अब शो में एक नए मुद्दे को ले कर बातें चल रही हैं कि क्या ‘बिग बौस’ के शो में सैक्स भी होता है? दरअसल, नाविद सोल (Naved Sole) ने बाहर निकल कर कई राज खोले है, जो कि अब मीडिया की हैडलाइन बन चुकी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


आप को बता दें कि ‘बिग बौस 17’ से निकले के बाद नाविद सोल ने कहा था कि अभिषेक को ले कर उन के मन में फीलिंग्स है. वही जब उन से पूछा गया कि क्या ‘बिग बौस’ के घर में सैक्स होता है? तो नाविद ने काफी शौकिंग बात बताई. दरअसल, समर्थ जुरेल घर में आने के बाद से कई क्लिप्स वायरल हुई हैं, जिन में दर्शकों ने उन का आपत्तिजनक व्यवहार नोटिस किया था. ऐसी ही एक क्लिप पर सवाल किया गया था. जिस पर नाविद ने बताया कि उन्होंने कंबल के अंदर अजीब हरकत देखी.

नाविद ‘बिग बौस 17’ के अंदर कुछ वक्त और रहना चाहते थे, ताकि वे अपने और अभिषेक के स्पैशल रिश्ते को और समझ सकें. यह बात उन्होंने सिद्धार्थ कनन को बताई थी. सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप दिखा कर नाविद से पूछा गया कि क्या ‘बिग बौस’ के घर में सैक्स होता है? इस क्लिप में ईशा बैठी थीं और ब्लैकेंट के अंदर कुछ मूंवमेंट हो रहा था. पास में नाविद भी बैठे थे और यह सब देख रहे थे.


हालांकि, जैसे दिख रहा था उस क्लिप में ऐसा बिलकुल नहीं था. नाविद ने बताया कि वह जिग्ना का पैर था. वे अपने पैर की स्ट्रैचिंग करती रहती हैं. उस वक्त वे पैर को ऊपर-नीचे कर रही थीं. नाविद ने जिग्ना की तारीफ भी की. नाविद बोले कि मैं पूरी ईमानदारी से बताऊंगा और यह शरारत की वजह से नहीं बता रहा जब मैं मकान नं.1 वन हार्ट रूम में था, तब ईशा और समर्थ लगातार ब्लैकेंट के अंदर कुछ अजीब हरकत कर रहे है. मैं ने अंकिता से भी कहा कि ब्लैकेंट के अंदर कुछ हो रहा है. इस के बाद वे बोले कि मुझे नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा था. इस के बाद वे हंस कर बात टाल देते हैं और बोलते हैं कि शायद योगा चल रहा होगा.

Bigg Boss17 : नाबालिग लड़की से प्यार करते थे मुनव्वर फारूकी, अनुराग डोभाल ने लगाया आरोप

Bigg Boss 17 Show: सलमान खान (Salman khan) के रिएलिटी ‘शो बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में अनुराग डोभाल यानी यूके राइडर ने धमाकेदार एंट्री की थी. दावा किया जा रहा था कि अनुराग भी एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की तरह शो में हंगामा खड़ा कर देंगे, जिस से ‘बिग बॉस’ की टीआरपी को फायदा मिलेगा. हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं है. अनुराग इस शो में काफी कंफ्यूज दिख रहे हैं. वे अब तक कई बार बातों को इधर-उधर करने की वजह से चुगलखोर का टैग पा चुके हैं. वहीं, अब अनुराग डोभाल ने एक बार फिर ऐसा ही किया है. उन्होंने मन्रारा चोपड़ा के सामने मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की खुल कर चुगली की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)


दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ में ‘बिग बॉस 17’ में एक टास्क हुआ, जिस में मन्नारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारूकी को एक रोज दिया था. इस टास्क के बाद हर कोई मन्नारा को मुनव्वर के नाम से छेड़ रहा था. कई बार यहां पर ‘भाभी’ भी कहा गया. इसी दौरान उन्होंने मुनव्वर की पहली शादी के बारे में भी पता चला है, जिस वजह से वह हैरान रह जाती हैं.

इसी बीच अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) मन्नारा चोपड़ा को एक नई कहानी सुनाते हैं. अनुराग दावा करते हैं कि मुनव्वर फारूकी ने पुराने एक रिएलिटी शो में नाबालिग लड़की को डेट किया है. अनुराग कहते हैं कि मुनव्वर ने एक माइनर गर्ल को डेट किया है, जो उस के साथ किसी रिएलिटी शो में थी. वह कुछ दिन पहले ही 18 साल की हुई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal07)


अनुराग डोभाल की बातें सुन कर मन्नारा चोपड़ा भी काफी कंफ्यूज हो जाती हैं और इस वजह से वह रिंकू और ऐश्वर्या शर्मा से इस बारे में बात करती हैं. इस दौरान रिंकू उन्हें बताती हैं कि मुनव्वर शादीशुदा हैं और उन का तलाक हो चुका है. उन का एक बेटा भी है. अब उन की एक गर्लफ्रेंड है. इस पर मन्नारा सवाल करती हैं कि फिर सब उस की गर्लफ्रेंड को क्यों ‘भाभी’ बोल रहे हैं? तब ऐश्वर्या और रिंकू उन्हें समझाती हैं कि गर्लफ्रेंड को भी ‘भाभी’ बोल देते हैं. हालांकि यह बात अब तक मुनव्वर फारूकी तक नहीं पहुंची है. वह यह बात किस तरह लेते हैं, ये देखने वाली बात होगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें