⚲

Bigg Boss 14: राखी सावंत ने कन्फेशन रूम में कहा, रुबीना से छीनना चाहती हूं उनका पति

बिग बौस 14 में कंटेस्टेंट जमकर धमाल मचा रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में  राखी सावंत (Rakhi Sawant) को कन्फेशन रूम में बुलाया गया. राखी सावंत ने कन्फेशन रूम में बिग बौस के सामने अपने दिल की बात शेयर की. तो आइए जानते हैं, राखी ने बिग बौस से क्या कहा.

कन्फेशन रूम में राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह उन्हें बेहद पसंद करती है और रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) से उनके पति को छीनना चाहती हैं.

कन्फेशन के दौरान, उन्होंने कहा कि वह अपने पति को बहुत मिस करती है और ये भी चाहती है कि वह शो में एंट्री कर दुनिया को दिखाए. राखी ने आगे ये भी बताया कि उनके पति ने उन्हें शादी के दिन तलाक देने की धमकी दी थी क्योंकि उनकी शादी के बारे में खबर फैल गई थी.यहां तक कि इसे कवर करने के लिए पहुंच गई थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

ये भी पढ़ें- ‘मैडम चीफ मिनिस्टर” का ट्रेलर रिलीज होते ही यूजर्स ने किया Richa Chadda को ट्रोल

राखी ने बिग बौस से यह भी शेयर किया कि उनके पति शादी के तीन घंटे बाद ही चले गए थे और फिर कभी नहीं लौटे. कन्फेशन रूम में राखी ने अभिनव शुक्ला की बहुत प्रशंसा की. और उन्होंने अपने पति से अभिनव की तुलना की.

राखी ने कहा कि अभिनव शुक्ला की बौडी काफी हौट है. पर मेरे पति का पेट निकला हुआ है और बर्तन जैसा पेट है. तो ऐसे में बिग बौस ने बताया कि वह अपने पति की बौडी शेमिंग कर रही हैं और उन्हें राष्ट्रीय टीवी पर बुरा-भला कह रही हैं.

तो यह सुनते ही  राखी ने माफी मांगी और कहा कि उन्होंने यह सब सिर्फ अपने पति को जलाने के लिए कहा. इसके अलावा, राखी ने बिग बौस से पूछा कि रुबीना और अभिनव एक साथ हैं या नहीं. तो बिग बौस ने उन्हें बताया कि वे एक साथ हैं. राखी ने यह भी कहा कि वह अभिनव के सामने अपनी फीलिंग्स को कबूल करना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं मलाइका अरोड़ा, देखें Photos

Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला संग फ्लर्ट करेंगी अर्शी खान, क्या होगा रुबीना दिलाइक का रिएक्शन

बिग बौस 14 (Bigg Boss 14) में आए दिन दर्शकों को धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलता है. इस शो के मेकर्स दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए हर दिन कुछ  नया करते रहते हैं. तो ऐसे में बताया जा रहा है कि  अब  घर में जल्द ही अर्शी खान (Arshi Khan) की धमाकेदार एंट्री होने वाली है.

जी हां, बिग बौस 14 का  एक वीडियो सामने आया है, जिसके अनुसार शो में जल्द ही अर्शी खान का एंट्री करेंगी. एंट्री के बाद अर्शी खान क्या करने वाली है, ये आपको बताते हैं.

दरअससल शो के मेकर्स ने अर्शी खान (Arshi Khan) से जुड़ा प्रोमो रिलीज किया है. प्रोमो के अनुसार अर्शी खान आते ही अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) से फ्लर्ट करेंगी. अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि रुबिना दिलाइक का क्या रिएक्शन होता है. शो के फिनाले विक में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें- सनी देओल का कोरोना रिपोर्ट आया पाजिटीव, ट्वीट कर दी फैंस को जानकारी

अर्शी खान ‘बिग बौस 11′(Bigg Boss 11) में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा रह चुकी हैं. प्रोमो के अनुसार अर्शी खान अपने हुस्न और अदाओं के जलवे बिखेरते हुए नजर आएंगी. अर्शी, अभिनव शुक्ला से फ्लर्ट  करेंगी और कहेंगी कि आखिर भगवान ने अभिनव शुक्ला जैसा इंसान रुबीना को क्यों दिया है…

इस प्रोमो के अनुसार शो के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. बता दें कि अर्शी खान बिग बौस सीजन 11 में भी खूब धमाल मचाया था. इस सीजन में वह हितेन तेजवानी संग जबरदस्त फ्लर्ट किया करती थी.

ये भी पढ़ें- एकता कपूर ने इस टीवी एक्टर को दिया पर्ली नाम

दर्शकों को अर्शी खान की ये मस्ती खूब पसंद भी आती थी. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि जब अर्शी खान अभिनव शुक्ला संग फ्लर्ट करेंगी तब रुबीना दिलाइक का क्या रिएक्शन होगा.

Bigg Boss 14: कविता कौशिक से भिड़ी रुबीना दिलाइक, किचन की ड्यूटी करने से किया इंकार

बिग बौस (Bigg Boss 14) के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि कविता (Kavita Kaushik) और अली (Aly Goni) के बीच जमकर लड़ाई हुई. बाद में इस लड़ाई को कविता ने ही खत्म किया.

तो वहीं इस विवादित शो के करेंट एपिसोड में ये दिखाया गया कि  रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) और कविता कौशिक (Kavita Kaushik) के बीच तीखी बहस हुई.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 Updates : कविता ने अली से कहा, वह गुस्से के मामले में उनकी बाप हैं!

दरअसल रुबीना ने किचन की ड्यूटी करने से मना कर दिया और उन्होंने कविता से कहा कि किचन की ड्यूटी के लिए किसी और को लगाए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv)

 

इसी बात को लेकर कैप्टन कविता कौशिक और रुबीना दिलाइक के बीच जमकर लड़ाई हुई. इस लड़ाई में अभिनव शुक्ला ने भी रुबीना का साथ दिया.

शो के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कविता कौशिक को मिले टास्क की वजह से अभिनव शुक्ला का सारा पर्सनल सामान इस समय बिग बौस के पास है. तो ऐसे में अभिनव ने ठान लिया कि वो कविता कौशिक की कैप्टेंसी में सिर्फ सोएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv)

 

तो इधर निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) और एजाज खान (Eijaz Khan) के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली.  वहीं  पवित्रा पुनिया ने भी निक्की तम्बोली को खूब खरी खोटी सुनाई. पर पवित्रा की बातों को सुनकर निक्की उनका मजाक उड़ाने लगी.

ये भी पढ़ें- डार्क 7 व्हाइट रिव्यू: सेक्स और गंदी गालियों की भरमार

बिग बौस हाउस में पंचायत टास्क के लिए रुबीना दिलाइक और जैस्मिन भसीन की दो टीम बनाई गई. इस टास्क के दौरान जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलाइक पर गंभीर आरोप लगाती हुई नजर आई. इस टास्क में दो दोस्तों के बीच बहस देखने को मिली.

शो के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कविता के बारे में अली अपशब्द कहते नजर आए. और  अपने बारे में कविता ऐसी बातें सुनकर काफी इमोशनल हो गई, उनकी आंखें भी भर आई. उन्होंने  निक्की तम्बोली से ये सारी बातें करते हुए फूट-फूट कर रोईं.

ये भी पढ़ें- कोरियोग्राफर प्रभु देवा करने जा रहे हैं दूसरी शादी

तो वहीं अली गोनी और जैस्मिन भसीन के इस बर्ताव को देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया. फैंस ने सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर अली गोनी और जैस्मिन भसीन को लेकर खूब कमेंट्स भी किए.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें