रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया खेसारीलाल यादव का ये गाना, देखें Video

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरी वीडियो सौंग रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है.

इस गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और खुशबू तिवारी केटी (Khushbu Tiwari KT) ने गाया है. जिसका आडियों सौंग तीन दिन पहले स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Speed Records Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. जिसे 3 दिन में 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 84 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. अब इसी यूट्यूब चैनल के प्लेटफार्म पर इस भोजपुरी सौंग का ऑफिशियल वीडियो लौंच किया गया है.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर छाई भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, हॉट फोटोज से फैंस का लूटा दिल

इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और सुदीक्षा झा (Sudiksha Jha) जम कर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. इस गाने में जहां खेसारी लाल यादव स्टाइलिश अंदाज में खूब छाए हुए हैं तो वहीं अदाकारा सुदीक्षा झा साड़ी और अलग-अलग ड्रेस में फैन्स पर बिजलियां गिरा रही हैं. गाने का म्यूजिक इतना दमदार है की इसे देखने व सुनने वालों को थिरकने पर मजबूर कर देता है.

ये भी पढ़ें- ट्रेलर रिलीज के बाद विवादों से घिरी भोजपुरी फिल्म “पांचाल”, देखें Video

इस गाने को इतना पसंद किया जा रहा है की लोग इस गाने को बार-बार सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आ रहे हैं. इस गाने का गीत यादव राज (Yadav Raj) ने लिखा है और संगीत आर्य शर्मा (Arya Sharma) ने दिया है. इस भोजपुरी गाने का निर्देशन, छायांकन व  संपादन कमल के कुमावत (Kamal K Kumawat) ने किया है जबकि सह निर्देशक की भूमिका हरमन ओनली (Harman Only) व सहायक निर्देशन एंडी दसद (Andy Dsadh) ने किया है.

इस एल्बम के निर्माता गौरव सूरी (Gaurav Suri) हैं और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी मनीष (Manish) ने निभाई है.  गाने के स्टाइलिस्ट की जिम्मेदारी प्रियांक थापर (Priyaana Thapar) ने और मेकअप एंड हेयर का काम ईशान मल्होत्रा ​​टीम (Ishan Malhotra Team) ने किया है. इसे रिलीज करने में मददगार की भूमिका पप्पू कश्यप, दिलीप कश्यप (Pappu Kashyap , Dilip Kashyap) ने निभाई है. प्रचार डिजाइन का काम विपिन ब्राउन (Vipin Brown) ने व सोशल मीडिया की जिम्मेदारी गौरव सूरी (Gaurav Suri) ने निभाई है. इस गाने को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Speed Records Bhojpuri) बैनर तले रिलीज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कराया 18 किलो के लहंगे में फोटोशूट, Photos देख फैंस के उड़े होश

बतातें चलें की COVID-19  के चलते भोजपुरी फिल्म इण्डस्ट्री में जहां सभी तरह की शूटिंग ठप पड़ी हुई थी वहीं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के लॉक डाउन से अनलॉक के दौरान दर्जन भर से अधिक गाने रिलीज किये गए जिसके चलते खेसारी लाल यादव भोजपुरी बेल्ट में छाए रहे हैं. यही वजह है की खेसारी के पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई हैं.

प्रमोद प्रेमी यादव के इस नए भोजपुरी गाने ने 3 दिन में किए 5 मिलियन व्यूज पार, देखें Video

सिनेमाघरों के बंद होने के चलते फिल्मों की रिलीजिंग पर भले ही रोक लगी हो लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री अपनें दर्शकों को यूट्यूब के जरिये न केवल उनका मनोरंजन करनें में कामयाब है बल्कि आये दिन नए –नए भोजपुरी भोजपुरी विडियो सौंग्स (Bhojpuri Video Song) के जरिये भोजपुरी दर्शकों के दम पर जबरदस्त कमाई भी कर रही है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के इस गाने ने मचाया धमाल, देखें Video

इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर और गायक प्रमोद प्रेमी यादव का हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी (Worldwide Records Bhojpuri) के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ नया भोजपुरी विडियो सौंग “लोइया काटत गाल हिले” 3 दिन में 5 मिलियन के व्यूज के आंकड़े को पार कर गया है.

भोजपुरी एल्बम (Bhojpuri Song) लोइया काटत गाल हिले (Loiya Katat Gaal Hile) को गाया है भोजपुरी फिल्मों के स्टार एक्टर और गायक प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) नें. जबकि इसके गीत कृष्णा बेदर्दी (Krishna Bedardi) नें लिखे हैं और संगीत शशिरंजन (Shashi Ranjan) का है. परिकल्पना सोनू जी (Sonu Ji) और अशोक प्रेमी (Ashok Premi) का है. इस एल्बम के वीडियो डायरेक्टर बिकी माया (Biki Maya) है. इस वीडियो सौंग में प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) के साथ अभिनेत्री प्रियंका राय (Priyanka Rai) नें परफॉर्मेंस किया है.

ये भी पढ़ें- सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, प्रदीप और पराग के साथ मिलकर बनाएंगे फिल्‍म ‘लिट्टी चोखा’

इस भोजपुरी गाने को भोजपुरी बेल्ट में खूब पसंद किया जा रहा है और यह गाना तेजी से वायरल भी हो रहा है. यही कारण है की यह गाना 3 दिन में 5 मिलियन के व्यूज को पार कर गया. गाने में प्रियंका राय और प्रमोद प्रेमी की रोमांस करती हुई जोड़ी बहुत खुबसूरत लग रही है.

इस वीडियो सौंग के अलावा भी प्रमोद प्रेमी का हाल ही में एक भोजपुरी विडियो सौंग केकरा खातिर ये धनी (Kekra Khatir Ae Dhani) को वेव म्यूजिक भोजपुरी (Wave Music Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब  चैनल से रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों नें खूब सराहा था. इस भोजपुरी विडियो सौंग को प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) और संध्या संग्राम (Sandhya Sargam) ने मिल कर गाया है. जिसका लिरिक्स आर आर पंकज (R.R Pankaj) का लिखा है और इसके म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्र (Dhananjay Mishra) हैं.

ये भी पढ़ें- प्यार और समर्पण पर आधारित भोजपुरी फिल्म “वचन” का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

रिलीजिंग के 2 हफ्ते बाद भी यह एल्बम भी खूब वायरल हो रहा है. वैसे प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) के गाये गीतों को फैंस द्वारा खूब पंसद किया जाता है और उनके गानों के रिलीज होने के कुछ घंटों में ही उनको जबरदस्त व्यूज मिलते हैं. वहीं एक्टिंग को भी खूब पसंद किया जाता रहा है. इसलिए अब तक रिलीज हुई उनकी सभी फिल्में सफल साबित हुई हैं.

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के इस गाने ने मचाया धमाल, देखें Video

बीते साल 6 जून 2019 को रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म “कूली नंबर 1” (Coolie Number 1) में सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) और खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था. खेसारीलाल और काजल की इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी थी. ना सिर्फ ये फिल्म बल्कि इस फिल्म के सभी गानों को भी फैंस का खूब प्यार मिला था.

 

View this post on Instagram

 

🦋 Who were you before the world told you who to be ?🧚‍♀️ #love #happy #followforfollowback #heart 💕

A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani) on

ये भी पढ़ें- सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, प्रदीप और पराग के साथ मिलकर बनाएंगे फिल्‍म ‘लिट्टी चोखा’

तकरीबन एक साल बाद भी दर्शक इस फिल्म के गानों को पसंद कर रहे हैं और इन दिनों इसी फिल्म का एक गाना आज भी लोगों के दिलों की जान बना हुआ है. इस गाने का नाम है “वीडियो बनाकर कर देगी वायरल” (Video Bana Ke Kar Degi Viral). इस गाने की वीडियो में खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है.

यह गाना फैंस द्वारा इतना पसंद किया जा रहा है कि इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 13 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. आपको बता दें कि इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज खुशबू जैन (Khushboo Jain) और खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) ने दी है और यह गाना श्याम देहाती (Shyam Dehati) द्वारा लिखा गया है.

ये भी पढ़ें- प्यार और समर्पण पर आधारित भोजपुरी फिल्म “वचन” का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

प्यार और समर्पण पर आधारित भोजपुरी फिल्म “वचन” का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

इन दिनों भोजपुरी सिनें प्रेमियों के लिए लगातार खुशखबरी आ रही है. क्यों की भोजपुरी में प्रदर्शन के लिए तैयार फिल्मों के फर्स्ट लुक और ट्रेलर धड़ाधड लौंच किये जा रहें हैं. ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है  कि सिनेमाघरों के खुलने की छूट मिलते ही भोजपुरी सिनें प्रेमियों को अपने पसंदीदा एक्टर्स की फिल्में देखनें को मिलेंगी.

 

View this post on Instagram

 

*वचन* Trailer releasing tomorrow at 10am only on @enterr10musicbhojpuri youtube channel💕

A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05) on

ये भी पढ़ें- महीनों बाद वैनिटी वैन में नजर आई भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, सोशल मीडिया पर शेयर की Video

अब भोजपुरी फिल्मों के ट्रेलर लौन्चिंग की कड़ी में एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है. इस फिल्म का नाम है “वचन” (Vachan) जिसमें भोजपुरी के सुपरस्टार यश कुमार के साथ ही भोजपुरी बेल्ट में करोड़ों दिलो पर राज करने वाली निधि झा युट्यूब गर्ल चांदनी सिंह की जोड़ी धमाल मचाती नजर आ रही है.
इस फिल्म का हाल ही में फर्स्ट लुक भी लौंच किया गया था जिसमें पोस्टर में यश कुमार (Yash Kumar) दूल्हे के किरदार में नजर आ रहें हैं और उनके दाएं तरफ दुल्हन कि भूमिका निधि झा (Nidhi Jha) और बायें तरफ चांदनी सिंह (Chandni Singh) दुल्हन के किरदार में नजर आ रही है. वही पोस्टर के नीचे यश कुमार ऐक्ट्रेस चांदनी सिंह के मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे है.

फर्स्ट लुक के हिसाब से ही इस फिल्म के ट्रेलर में प्रेम त्रिकोण की जबरदस्त कहानी देखने मिल रही है. इस फिल्म का ट्रेलर बहुत लाजवाब लग रहा है जो पारिवारिक फील दे रहा है. साथ ही ट्रेलर में परिवारिक ड्रामा इमोशन का भरपूर तड़का दिखाया गया है. ट्रेलर को देख कर यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है की यह फिल्म प्यार और समर्पण पर आधारित है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी ऐक्ट्रेस अंजना सिंह को गुलाबी साड़ी में देख रोमांटिक हुए आनंद ओझा, देखें Photos

फिल्म में यश कुमार नें बहुत ही रोमांटिक रोल निभाया है वहीं उनका एक्शन भी छाप छोडनें वाला लग रहा है. फिल्म में एक प्रेमिका के रूप में निधि झा और पत्नी के रूप में चांदनी मन मोह रहीं हैं. ट्रेलर में भोजपुरी फिल्मों के खल अभिनेता देव सिंह भी दमदार रोल में नजर आ रहें हैं. उनका सधा हुआ डायलॉग दर्शकों पर अलग ही छाप छोड़ता हुआ नजर आ रहा है. ट्रेलर को देख कर यह माना जा रहा है की उनकी नेचुरल एक्टिंग और एक्शन भी दर्शकों पर छाप छोड़ने में सफल होगी. वहीं भोजपुरी सिनेमा के गॉड फादर माने जाने वाले अनूप अरोड़ा भी अपने दमदार रोल में नजर आ रहें हैं.

ये भी पढ़ें- प्रदीप पांडे चिंटू की भोजपुरी फिल्म Dostana का ट्रेलर हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

इस फिल्म का निर्माण तन्वी मल्टी मीडिया (Tanvi Multi Media) के बैनर तले किया गया है. जिसके निर्देशक धीरू यादव (Dheeru Yadav) है. उन्होंने फिल्म के बारे में बताया कि हमने अपने कल्चर को लेकर एक पारिवारिक ड्रामा, इमोशन के बेस पर फिल्म बनाई है. जिसकी कहानी से लेकर गीत, संगीत सब की मेकिंग बहुत ही उम्दा तरीके से की गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chandani Singh (@imchandanisingh) on

इस फिल्म के निर्माता दीपक शाह (Deeepak Shah) और लेखक धीरू यादव (Dheeru Yadav) है. फिल्म में संगीत दिया है मुन्ना दुबे (Munna Dubey) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने जबकि लिरिक्स प्यारे लाल यादव (Pyare lal Yadav), राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra), मुन्ना दुबे (Munna Dubey) और भरत चौहान (Bharat Chauhan) के हैं. स्क्रीन प्ले डायलॉग सुरेंद्र मिश्रा (Surendra Mishra) का है तो छायांकन सत्य प्रकाश ने किया है. इस फिल्म के प्रचारक की जिम्मेदारी एडिफ्लोर टीम के सोनू यादव (Sonu Yadav) है और कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह (Shailendra Singh) है एसोसियेट निर्देशक मजहर खान (Mazer Khan) हैं और कोरियोग्राफर की जिम्मेदारी पप्पू खन्ना (Pappu Khanna) नें निभाई है. फिल्म के ट्रेलर को Enterr10 Music Bhojpuri पर लौंच किया गया है.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों खेसारीलाल यादव ने मुंबई पहुंच कर मांगी प्रशंसकों से माफी, देखें Video

क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में भी होता है नेपोटिज्म? रानी चटर्जी ने किए कई अहम खुलासे

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) एक बार फिर चर्चा में आई हैं. जैसा कि हम सब जानते हैं कि रानी चटर्जी काफी बोल्ड एक्ट्रेसेस (Bold Actresses) में से एक हैं जो कि बिना किसी से डरे अपनी बात सामने रखना जानती हैं. इसी के चलते बीते दिनों भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएगें.

ये भी पढ़ें- सलमान खान की राह पर चलते हुए भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल कर रहे हैं धान की रोपाई, देखें Video

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने अपने दिए गए एक इंटरव्यू में कहा है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे लोग हैं जो कि टेलेन्ट को ध्यान में ना रखते हुए किसी और ही चीज़ पर ध्यान देते हैं. रानी चटर्जी का कहना है कि, “भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई नई अदाकाराएं लॉन्च होती हैं लेकिन वे सभी लम्बा सफर तय नहीं कर पाती हैं, क्योंकि मेकर्स यहां पर प्रतिभा को तवज्जो नहीं देते हैं. बीते दिनों एक एक्टर ने कहा था कि उसे कोई भी लड़की चलेगी लेकिन अभी जो लड़कियां काम कर रही हैं उसे उनके साथ काम नहीं करना है. भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकार ग्रुप बनाकर काम करते हैं, जिसमें एंट्री करना मुश्किल होता है.”

 

View this post on Instagram

 

How is my retro tshirt??? 💛🖤💛🖤 #fashion #lovers

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

इसी के चलते रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों को आड़े हाथों ले लिया है. जी हां रानी चटर्जी ने इन सभी के साथ साथ फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स (Film Distributors) और निर्देशकों (Directors) पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि, “भोजपुरी सिनेमा के निर्देशकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के द्वारा भी ऐसा किया जाता है. मुझे समझ नहीं आता है कि इनकी चाहत क्या है. ये लोग पब्लिक के लिए फिल्में बनाते हैं या फिर अपने लिए.”

ये भी पढ़ें- रानी चटर्जी और पवन सिंह का रिलीज हुआ नया भोजपुरी सौंग, इंटरनेट पर मचा धमाल

 

View this post on Instagram

 

🖤🖤🖤🖤It makes to post #blackcat

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

रानी चटर्जी और पवन सिंह का रिलीज हुआ नया भोजपुरी सौंग, इंटरनेट पर मचा धमाल

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) जगत में हर समय सुर्खियों में रहनें वाली रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी काफी सक्रिय हैं. जिस पर वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहतीं हैं. कोरोना संक्रमण के चलते रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) की बन कर तैयार फिल्में रिलीज में फंसी हुई हैं. वहीं वह फिल्मों में व्यस्तता के चलते वह काफी दिनों से किसी भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में नजर नहीं आई थी.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri फिल्म “गोरखपुरिया रंगबाज” में देखनें को मिलेगा माफियाओं का टकराव, पढ़ें खबर

लेकिन Unlock-2 में उन्होंने अपनें फैन्स के बीच एक धमाकेदार भोजपुरी वीडियो एल्बम से वापसी की है. इस भोजपुरी वीडियो एल्बम का नाम साड़ी पा के फोटो (Sadi Pa Ke Photo) है. जिसे पवन सिंह (Pawan Singh) और अंकिता सिंह (Ankita Singh) नें गाया है. इस वीडियो में रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan singh) के साथ रोमांस करती नजर आ रहीं हैं.

इस भोजपुरी वीडियो में रानी साड़ी में कहर ढा रहीं हैं. वहीं उनका लुक उनके फैन्स पर बिजलियां गिराता नजर आ रहा है. रानी एक सीन में पिंक (Pink) टी-शर्ट और टाईट जींस में खुबसूरत नजर आ रही हैं. इस भोजपुरी गानें में रानी को शादी के लिए देखने आए लड़के वालों के सामने जाने के लिए पहनी गई साड़ी का फोटो पवन सिंह को भेजे जाने पर आए रिएक्शन को भी बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है. इस एल्बम में पवन सिंह (Pawan singh) और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) की जोड़ी बहुत दिनों बाद एक साथ नजर आई है.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri स्टार प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म ‘दोस्ताना’ का रिलीज हुआ फर्स्ट लुक, देखें Photo

वीडियो एल्बम साड़ी पा के फोटो (Sadi Pa Ke Photo) के Lyricist हैं अरुण बिहारी (Arun Bihari) और संगीत दिया है भलार्ड जी नें. मिक्स एंड मास्टर की भूमिका निभाई है जगन्नाथ स्टूडियो आरा (Jagannath Studio Ara) ने व कास्टिंग दीपक सिंह (Deepak Singh) का है. कोरियोग्राफर (Choreographer) रवि पंडित (Ravi Pandit) हैं व निर्देशक नीरज सिंह (Niraj Singh) हैं. इस भोजपुरी Video Album की प्रोडक्शन टीम फ्यूचर विज एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड है जबकि डिजिटल की जिम्मेदारी (Future Wiz Advertising Pvt. Ltd.) नें निभाई है. इस गाने में मैनेजर रितु राज (Ritu Raj) हैं व डिजिटल पार्टनर म्यूजिक वाइड (Music Wide) है.  कंपनी / लेबल म्यूजिक वाइड एलएलपी (Music Wide LLP) नें दिया है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्मों की इस जोड़ी पर जान छिड़कते थे फैंस, दोनों को पति-पत्नी मानने लगे थे लोग

Bhojpuri फिल्म “गोरखपुरिया रंगबाज” में देखनें को मिलेगा माफियाओं का टकराव, पढ़ें खबर

सच्ची घटना पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘गोरखपुरिया रंगबाज’ (Gorakhpuria Rangbaaz) लॉकडाउन के बाद सिनेमाहाल में रिलीज होने को तैयार है. इस फिल्म के अधिकांश हिस्से की शूटिंग उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में की गई है. जिसके निर्देशक एम.आई राज हैं. फिल्म के निर्माता एच खान और वी एन्ड फिल्म्स है. फिल्म की पटकथा और संवाद शकील नियाजी का है.

इस फिल्म की कहानी क्राइम, थ्रिलर और एक्शन पर आधारित हैं जो लल्लन और बब्बन नाम के दो माफियाओं के जीवन पर आधारित है. फिल्म में अभिनेता “राघव पांडे” (Raghv Pandey) और “राघवेंद्र पांडे” ( n ) का जबरदस्त टकराव देखनें को मिलेगा. इस फिल्म में राघवेंद्र पांडे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri स्टार प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म ‘दोस्ताना’ का रिलीज हुआ फर्स्ट लुक, देखें Photo

फिल्म में माफिया लल्लन का किरदार भोजपुरी फिल्मों के स्टार “प्रमोद प्रेमी यादव ( Pramod Premi Yadav) और बब्बन के किरदार में नवोदित स्टार “राघव पांडे” ( Raghv Pandey) नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में पूजा गांगुली ( Pooja Ganguly), अवधेश मिश्रा ( Awdhesh Mishra), मनोज सिंह टाईगर (Manoj Singh Taigar), आर्या भारद्वाज (Araya Bharadwaj) भी मुख्य भुमिका में नजर आयेंगे.

हालांकि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, फिर भी फिल्म में करेक्टर्स के नाम में बदलाव किया गया है ताकि आगे चलकर किसी तरह की दिक्कत न आए. फिल्म में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो बचपन से ही अनाथ हैं. इन दोनों को एक बाहुबली शख्स पालता-पोषता है और उनसे गैर-कानूनी काम करवाता है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्मों की इस जोड़ी पर जान छिड़कते थे फैंस, दोनों को पति-पत्नी मानने लगे थे लोग

फिल्म में बब्बन का किरदार निभा रहे अभिनेता “राघव पांडे” ( Raghv Pandey) नें PRO आर्यन पाण्डेय (Aaryan Pandey) के हवाले से बताया की इस फिल्म की कहानी में लल्लन और बब्बन नाम के दो माफियाओं पर अंकुश लगाने मे पुलिस डिपार्टमेंट हलका नजर आएगा. ऐसे मौके पर अभिनेता “राघवेंद्र पांडे” (Raghvendra Pandey) की एंट्री होती है जो एक एंकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसर हैं जो दोनो माफियाओ पर न सिर्फ अंकुश लगाने मे सफल रहते हैं बल्कि उनको सही रास्ते पर लाने में भी सफलता हासिल करते हैं. आगे चलकर फिल्म में और भी कई दिलचस्प मोड़ आते हैं जो दर्शकों को फिल्म देखने पर ही पता चलेगा. इस फिल्म की शूटिंग गोरखपुर व संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद के बेहतरीन लोकेशनो पर हुई है. इस फिल्म में अश्लीलता नहीं है और यह एक साफ-सुथरी फिल्म है. यह एक ऐसी एक्शन फिल्म है जिसे परिवार के साथ भी देखा जा सकता है.

Bhojpuri स्टार प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म ‘दोस्ताना’ का रिलीज हुआ फर्स्ट लुक, देखें Photo

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Film Industry) इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रही है. यही वजह है की भोजपुरी फिल्मों की स्क्रिप्ट और फिल्मांकन में ख़ासा बदलाव देखनें को मिल रहा है. अनलॉक-2 के दौरान मिली छूट को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री में फिर से उम्मीदें जगने लगी हैं जिसके चलते पूरी तरह बन कर तैयार फिल्मों के रिलीजिंग की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी है. इसी कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री के चॉकलेटी हीरो माने जाने वाले प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) की आने वाली फिल्म ‘दोस्ताना’ (Dostana) का फर्स्ट लुक जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्मों की इस जोड़ी पर जान छिड़कते थे फैंस, दोनों को पति-पत्नी मानने लगे थे लोग

आने वाली फिल्म ‘दोस्ताना’ (Dostana) के फर्स्ट लुक में प्रदीप पांडे चिंटू ( Pradeep Pandey Chintu) भोजपुरी फिल्मों के गॉड फादर माने जाने वाले अभिनेता अवधेश मिश्रा (Awdhesh Mishra) को अपनी पीठ पर बैठाये हुए है. जो भोजपुरी बेल्ट के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. पारिवारिक एवं समाजिक परिवेश की कहानी पर बनी इस फिल्म के पोस्टर की सराहना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स नें भी की है.

 

View this post on Instagram

 

#awdheshmishraofficial #goodmorningfriends #loveuall❤️❤️❤️😘😘😘

A post shared by Awdhesh Mishra (@awdheshmishraofficial) on

Bhojpuri Film Industry के जानें माने एक्टर संतोष श्रीवास्तव (Santosh Srivastav) ने अपने फेसबुक अकाउंट (Facebook Account) पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है दोस्तों बिना शेयर किए नही रहा गयाकमाल का पोस्टर है जिसमें एक बेटे द्वारा अपने पिता को अपने कंधे पर रखकर ले जाया जा रहा है.. जब बेटा बड़ा हो जाता है तो पिता की सारी जिम्मेदारियां उस बेटे के कंधे पर होती है. लेखक भाई राकेश त्रिपाठी (Rakesh Tripathi) ने बहुत अच्छी फिल्म लिखी हैऔर निर्देशक पराग पाटिल को सचमुच ऐसे कॉन्सेप्ट पर फिल्में बनाने में महारत हासिल है.
जब वर्सेटाइल और मल्टी टैलेंटेड एक्टर अवधेश मिश्रा जी हों तो वाकई चरित्र में अपने आप ही जान पड़ जाती है लगता है कि ये चरित्र उन्ही के लिए ही लिखा गया है. चिंटू…. चिंटू के बारे में क्या लिखूं.. विरासत में अभिनय मिला है कमाल की टाइमिंग है चिंटू की.. मैंने इनकी फिल्में देखी है फिल्मो का भविष्य है सुपर स्टार चिंटू ..ऐसी फिल्में बननी चाहिए जरूर बननी चाहिए.

ये भी पढ़ें- सुसाइड को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नया खुलासा, हैरान हो जाएंगे फैंस

 

View this post on Instagram

 

#awdheshmishraofficial #goodmorningfriends #loveuall❤️❤️❤️😘😘😘

A post shared by Awdhesh Mishra (@awdheshmishraofficial) on

इस फिल्म के निर्माता भोजपुरी फिल्मों के जाने माने फिल्म मेकर प्रदीप सिंह हैं जब की निर्देशक पराग पाटिल और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं. संगीत ओम झा का तो गीत राज कुमार आर पाण्डेय, अजित मंडल, सुमित सिंह चंद्रवंशी, श्याम देहाती, का है. छायांकन (DOP) साहिल जे अंसारी नें किया है. जबकि संकलन संतोष हरावडे और एक्शन दिलीप यादव का है.

ये भी पढ़ें- अरविन्द अकेला कल्लू के इन नए भोजपुरी गानों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें Video

यह फिल्म यशी फिल्म्स अभय सिन्हा एवं चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रस्तुत तथा वर्ल्ड वाईद फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है. फ़िल्म के मुख्य भूमिकाओं में प्रदीप पाण्डेय चिंटू, अवधेश मिश्रा, काजल राघवानी, रक्षा गुप्ता, प्रीति सिंह,  संजय पाण्डेय, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, संजीव मिश्रा, अरुण सिंह, रोहित सिंह मटरू, सुबोध शेठ, यादवेंद्र यादव  है.

भोजपुरी फिल्मों की इस जोड़ी पर जान छिड़कते थे फैंस, दोनों को पति-पत्नी मानने लगे थे लोग

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी जोड़ी पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirhua) दर्शकों की इतनी फेवरेट हुआ करती थी कि जिस फिल्म में ये दोनों कलाकार होते थे वो फिल्म अपने आप में ही सुपरहिट हो जाती थीं. पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और निरहुआ (Nirhua) की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री (On Screen Chemistry) इतनी जबरदस्त थी कि दर्शक इन दोनों को असलीयत में पति पत्नी समझने लगे थे.

ये भी पढ़ें- सुसाइड को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नया खुलासा, हैरान हो जाएंगे फैंस

पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री को इतनी सुपरहिट फिल्में दी हैं कि सभी लोग इस जोड़ी के दीवाने हो गए थे. एक समय पर हर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की जुबान पर बस दो ही नाम हुआ करते थे और और वो दो नाम थे पाखी हेगड़े और दिनेश लाल यादव.

पाखी हेगड़े के फिल्मी करियर की बात करें तो पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) ने अब तक 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. पाखी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत दूरदर्शन (Doordarshan) के सीरियल ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ (Main Banungi Miss India) से की थी. इतना ही नहीं बल्कि पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) ने बौलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ भी फिल्म ‘गंगा देवी’ (Ganga Devi) में काम किया है.

ये भी पढ़ें- अरविन्द अकेला कल्लू के इन नए भोजपुरी गानों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें Video

मनमोहन मिश्रा की इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मिला बेहतरीन रिस्पौंस

इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में बॉलीवुड फिल्मों के टाइटल से मिलते जुलते नामों से फिल्मों का निर्माण बहुत तेजी से हो रहा है. लॉकडाउन में ढील दिए जानें के बाद रिलीज के लिए तैयार फिल्मों के ट्रेलर लांच में भी तेजी आई है. इन दिनों भोजपुरी में बन कर तैयार हो चुकी कई फिल्मों के ट्रेलर लांच किये जा रहें हैं. इसी कड़ी में भोजपुरी के बड़े एक्टर्स से सजी भोजपुरी फिल्म ‘मर कर भी टाइगर अभी ज़िंदा है’ (Mar Kar Bhi Tiger Abhi Zinda Hai) का ट्रेलर Wave Music के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर लौंच किया गया है.

इस फिल्म के ट्रेलर में भोजपुरी फिल्मों के स्टार मनमोहन मिश्रा (Manmohan Mishra) और हॉट अदाकारा अंजना सिंह (Anjana Singh) के साथ पूनम दुबे (Poonam Dubey) और  पायस पंडित (Payas Pandit) के अभिनय का जलवा देखनें को मिलनें वाला है. फिल्म का ट्रेलर देखनें से पता चलता है की इस फिल्म में जबरदस्त रोमांस है जिसमें फिल्म का हीरो एक साथ तीन हीरोइनों से रोमांस करता नजर आ रहा है और यह तीन हीरोइनें हैं अंजना सिंह, पूनम दुबे और  पायस पंडित.

ये भी पढ़ें- खेसारीलाल यादव और सपना चौधरी ने एक साथ जमाई मेहफिल, परफोर्मेंस से किया फैंस को दीवाना

इसके अलावा फिल्म में मशहूर भोजपुरी गायक और एक्टर प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) भी एक गानें में आइटम डांस करते नजर आ रहें हैं. फिल्म का एक्शन और मारधाड़ भी रोमांच पैदा करने वाला है क्यों की फिल्म में भोजपुरी के जाने माने खलनायक संजय पांडेय (Sanjay Pandey) और अयाज खान की जोड़ी फिल्म के हीरो से दो-दो हाथ करती नजर आएगी.

इस फिल्म के गाने और डायलॉग भी दर्शकों को अपनी तरफ खींचनें में कामयाब होते नजर आ रहें हैं. फिल्म का फिल्मांकन भी अच्छे लोकेशन में किया गया है. इस फिल्म में नई तकनिकी का प्रयोग भी देखनें को मिलनें वाला है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म ‘घातक’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, खतकनाक लुक में नजर आए पवन सिंह

फिल्म का निर्माण ‘जे आर फिल्म्स कम्बाइन्स’ (JR Films Combines) के बैनर तले किया गया है जबकि निर्माता भी जे आर फिल्म्स कम्बाइन्स ही है. फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर (Veeru Thakur) और निर्देशक रवि सिन्हा (Ravi Sinha) हैं. फिल्म का संपादन गोविंद दुबे (Govind Dubey) नें किया है और पब्लिसिटी डिजाइनर की जिम्मेदारी शक्ति आर्ट्स (Shakti Arts) नें निभाई है. फिल्म में नृत्य मास्टर की भूमिका जाने माने कोरियोग्राफर रामदेवन (Ramdevan) नें निभाई है और संगीतकार छोटे बाबा (Chote Baba) हैं. फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड (Eye Focus Productions Pvt Ltd) का है.

ये भी पढ़ें- सुशांत के घर पहुंची टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत, वीडियो शेयर कर बताई ये बातें

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें