दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर मशहूर हुईं चंद्रिका दीक्षित अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पति युगम पर चीटिंग के आरोप लगाए थे, जिसके बाद युगम ने भी अपनी सफाई में कई चौंकाने वाली बातें कही थीं. हालांकि, सच क्या है यह अभी भी एक पहेली बना हुआ है.
इसी बीच चंद्रिका ने एक और बड़ा खुलासा किया और इस बार मामला उनके पति से नहीं, बल्कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा है. चंद्रिका का दावा है कि उन्हें काम के बदले 'कॉम्प्रोमाइज' करने का ऑफर दिया गया था. उन्होंने बताया कि इस समझौते के बदले उन्हें एक मोटी रकम देने की पेशकश भी की गई थी.
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित ने कहा, एक बिजनेसमैन था और 'यह ऑफर उन्हें प्रोफेशनली ईमेल के जरिए आया था.' मैं आपको 50 लाख ऑफर कर रहा हूं, रिजॉर्ट दे रहा था. उसने कहा था कि कंडीशन और सिचुएशन आपकी, जगह मेरी. बाकी आप बताइए.' मैं आपको मेल का स्क्रीनशॉट भी दे दूंगी.
चंद्रिका दीक्षित ने आगे बताया कि ऑफर देने वाले ने उन्हें राय दी थी कि अगर आगे बढ़ना है तो कॉम्प्रोमाइज तो करना ही पड़ेगा, नहीं तो कैरियर में आगे नहीं बढ़ पाओगी. चंद्रिका ने कहा, 'लोग कहते हैं आपको ऐसे आगे बढ़ने नहीं देंगे, प्वाइंट है. ब्रांड शूट में भी ऐसा होता है. लोग बोलते हैं एक बार तो कॉम्प्रोमाइज करना ही पड़ेगा.'
इसके पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने ऐसा बोल दिया था जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. चंद्रिका ने कहा था कि अगर मुझे बच्चा पालने के लिए किसी के साथ सोना भी पड़े तो ऐसा करने से मैं पीछे नहीं हटूंगी. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




