Films:
इमरान हाशमी को बनाया निशाना
हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं के नाम पर हरिद्वार में हीरो इमरान हाशमी की नई फिल्म के सैट पर बवाल काटा गया.
सैट पर एक सीन का शूट चल रहा था, जिस में ‘कैफे एंड बार’ का बोर्ड लगा था और इसी पर बवाल मच गया. कुछ हिंदूवादी संगठनों और तीर्थ पुरोहितों ने इस बात का पता चलते ही सैट पर पहुंच कर जोरदार विरोध करना शुरू कर दिया कि धार्मिक नगरी हरिद्वार में ‘बार’ शब्द का क्यों इस्तेमाल किया गया.
इस विरोध के समय इमरान हाशमी के साथ एक्टर अपारशक्ति खुराना भी मौजूद थे, जो फिल्म में एक अहम रोल अदा कर रहे हैं.
***
अब बेटी की बारी
रोनित रौय और रोहित रौय दोनों भाइयों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. रोहित रौय तो ‘स्वाभिमान’ टीवी सीरियल से घरघर में छा गए थे. उन्होंने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘काबिल’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था. अब उन की बेटी कियारा बोस रौय हिंदी फिल्म ‘ऐसी दीवानगी’ से डैब्यू करने जा रही हैं, जिस में साजिद नाडियाडवाला का बेटा सुभान बतौर हीरो दिखाई देगा.
कियारा की मां मानसी जोशी रौय मशहूर गुजराती एक्टर, नाटककार और डायरैक्टर अरविंद जोशी की बेटी हैं. इतना ही नहीं, अरविंद जोशी एक्टर शरमन जोशी के भी पिता हैं, जिस से रिश्ते में शरमन जोशी कियारा के मामा लगे. शरमन जोशी ने फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में काम किया था.
***
कास्टिंग काउच की शिकार
खूबसूरत अदाकारा फरहाना भट्ट ने ‘लैला मजनू’ और ‘सिंघम अगेन’ जैसी फिल्मों में काम किया है. वे टीवी शो ‘बिग बौस 19’ में भी नजर आई थीं. पर अब उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे वे कास्टिंग काउच का शिकार होतेहोते बची थीं.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




