Parde ki Duniya:
शहनाज और राघव का क्या है रिश्ता
राघव जुयाल का हाल ही में जन्मदिन था. उस पार्टी में शहनाज गिल भी आई थीं. इसी के साथ राघव की आने वाली फिल्म ‘भाई तेरा सुपरस्टार’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था. वहां शहनाज गिल और राघव जुयाल की कैमिस्ट्री देख कर लोगों को महसूस हुआ कि इन दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है, क्योंकि दोनों एकदूजे के हाथों में हाथ डाल कर बाहर निकलते नजर आए थे. यही नहीं दोनों एक ही कार से वापस गए, जिस में शहनाज राघव की गोद में बैठे दिखी थीं.
शहनाज और राघव को साथ देखने के बाद से ही लोगों का उन की फोटो और वीडियो पर कमैंट करना जारी रहा था. किसी ने उन्हें टाउन का न्यू कपल बताया, तो कोई पूछ रहा है कि क्या वे सच में डेट कर रहे हैं?
जावेद जाफरी का दर्द
हिंदी फिल्म ‘धमाल 4’ में अपनी कौमेडी से लोगों को हंसाने वाले जावेद जाफरी के दिल में एक दर्द है कि वे कभी भी ए लिस्ट एक्टर क्यों नहीं बन पाए.
जावेद जाफरी के मुताबिक, ‘‘मुझे लगता है कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप को कैसे पेश किया जाता है. इस में पीआर भी शामिल है क्योंकि इंडस्ट्री का अपना एक जाल है. कई बार आप के बारे में कोई नैगेटिव बात फैल जाती है, तो आप को सच्चाई जानने या अपनी कोई पौजिटिव बात सामने लाने की जरूरत होती है.
‘‘कुछ मामलों में मैं ऐसा करने में नाकाम रहा. मैं किसी ग्रुप का हिस्सा भी नहीं था. साथ ही, अगर आप की कोई बड़ी हिट फिल्म आ जाती है, तो कोई आप से बहस नहीं करता. कामयाबी से बड़ी कोई चीज नहीं होती. जैसा सलमान खान के साथ हुआ. वे ‘बीवी हो तो ऐसी’ से आए थे और लोगों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था... फिर ‘मैं ने प्यार किया’ आई और हर कोई उन के पीछे भागने लगा.’’
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




