Story: होली का दिन था, लेकिन मेहुल को नम्रता के चेहरे पर कोई खुशी नजर नहीं आ रही थी, जबकि ससुराल में यह उस की पहली होली थी.
‘एक तो वैसे ही इस होली पर मेरा अजीज दोस्त शरत संग नहीं होगा, ऊपर से नम्रता का यह बुझाबुझा सा चेहरा. शरत से तो अब खैर मैं कभी कोई वास्ता नहीं रखूंगा, लेकिन नम्रता...’
पूछने पर नम्रता बात को टालने की कोशिश करती रही, लेकिन मेहुल ने तो ठान लिया था कि आज नम्रता से सच उगलवा कर ही रहेगा.
‘‘तुम्हें बताना ही होगा कि आखिर क्यों तुम कभीकभी इतनी उदास हो जाती हो? कुछ खास त्योहारों पर किसी की यादों में खो जाती हो. कौन है वह? क्या मुझ से भी ज्यादा चाहता है वह तुम्हें?’’
‘‘नहींनहीं, आप गलत समझ रहे हैं,’’ नम्रता का पूरा जिस्म कांप उठा, ‘‘दरअसल, मेरी एक बहिन जैसी सहेली थी शबाना...’’
‘‘क्या अब वह इस दुनिया...’’
‘‘नहींनहीं, आप फिर गलत समझ रहे हैं. उसे मेरी भी उम्र लग जाए... स्कूल से कालेज तक हम में दांतकाटी दोस्ती थी. होली, दीवाली, दशहरा, राखी हर त्योहार वह हमारे घर ही मनाती थी. गुझिया व दूसरे पकवान बनाने, पटाके जलाने, रंगगुलाल मलने, हर काम में वह सब से आगे रहती थी.
‘‘उस की अम्मी तो कई बार हंसते हुए कहती थीं कि शबाना तो बस नाम की मुसलिम रह गई है, बाकी उस का रहनसहन और खानपान तो सब हिंदुओं जैसा हो गया है.’’
‘‘तुम भी ईद वगैरह मनाने उस के घर जाती होगी?’’ मेहुल की आवाज में हलकी सी तल्खी आ गई थी, पर नम्रता को इस बात का एहसास नहीं हुआ.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




