Short Story. रजिया की गोद सूनी थी. उस की सहेली चंदा ने एक स्वामीजी का पता बताया. स्वामीजी की लीला से रजिया को बेटी हुई. इस से शौहर रहमान नाराज था. क्यों?

रहमान की बीवी रजिया पक्की धार्मिक थी. वह पांचों वक्त की नमाज अदा करती थी. रमजान के महीने में रोजा रखती थी. उस ने पैसे इकट्ठा कर अपने अब्बू और अम्मी को हज भी करवाया था. इस के बावजूद उस की गोद सूनी थी.

रहमान एक ठेकेदार था. पहली बीवी के साथ 10-12 साल गुजारने के बाद उस के इंतकाल के बाद रजिया से उस का दूसरा निकाह हुआ था, जो उस से तकरीबन 15 साल छोटी थी. पर दोनों बीवियों से उसे कोई औलाद नहीं हुई थी, जिसे वह अल्लाह की मरजी समझ हाथ पर हाथ धर बैठ गया था.

रजिया एक गरीब तांगा चलाने वाले की 8 बेटियों में 7वें नंबर की थी, जिस का निकाह उस ने इस उम्मीद से रहमान से कर दिया था कि बेटी रोटीकपड़े से तकलीफ में नहीं रहेगी. पर शादी के 5 साल गुजर जाने पर भी रजिया की गोद सूनी थी, जबकि उस के सभी रिश्तेदारों के बालबच्चे थे.

रजिया की एक सहेली चंदा थी. उस का घर रजिया के पड़ोस में था. चंदा के 2 बच्चे थे, जो इस स्वामीजी की ही देन थे. रजिया जब भी चंदा के बच्चे को देखती, दिल में एक हूक सी मचती थी. औलाद की भूख ने उसे बेचैन कर दिया. वह स्वामीजी से मिलने को उतावली हो उठी.

चंदा ने टालमटोल किया, तो वह जिद करने लगी और एक दिन स्वामीजी के यहां पहुंच गई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 756₹ 625
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...