Short Story in Hindi. बाजार में बहुत चहलपहल थी, पर रोहित को कोई ऐसा आदमी नहीं दिखाई दिया, जिस पर आसानी से हाथ साफ किया जा सके.

तकरीबन एक घंटे से वह बाजार के एक छोर पर अपने शिकार के इंतजार में खड़ा था. शाम हो चुकी थी. धीरेधीरे चारों ओर अंधेरा छाने लगा था. रोहित अब निराश हो चला था.

अचानक रोहित की आंखें चमक उठीं. अभीअभी एक दुकान से एक युवती निकली थी. वह एक हाथ में पर्स और दूसरे हाथ में कपड़ों का लिफाफा उठाए हुए थी.

रोहित बिना एक पल गंवाए तेजी से चलने लगा और उस युवती से टकरा गया. अगले ही पल युवती का पर्स उस के हाथ में था.

वह युवती जरा सी लड़खड़ाई, पर उस ने फुरती से रोहित की कलाई को कस कर पकड़ लिया. रोहित ने कलाई छुड़ाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी, पर कामयाब न हुआ. युवती के शिकंजे से वह खुद को आजाद न करा सका.

तभी युवती दांत पीसते हुए धीमी आवाज में बोली, ‘‘ज्यादा होशियार बनने की कोशिश मत करो, नहीं तो मैं शोर मचा दूंगी. चुपचाप मेरे साथ चलो...’’

रोहित उस का हुक्म मानने को मजबूर था. पहली बार वह रंगेहाथ पकड़ा गया था. वह युवती उसी तरह उस का हाथ पकड़े बाजार से बाहर आ गई. वहीं उस की कार खड़ी थी.

‘‘बैठो...’’ युवती ने उसे आगे की सीट का दरवाजा खोल कर भीतर धकेल दिया और खुद दूसरी ओर से ड्राइवर वाली सीट पर बैठी और कार सड़क पर दौड़ा दी.

रोहित बेहद डर गया. उसे लग रहा था कि युवती उसे सीधे पुलिस स्टेशन ले जाएगी, लेकिन तकरीबन 10 मिनट के बाद कार एक आलीशान बंगले के सामने रुकी. वह लड़की उसे भीतर ले गई और बैठक में बिठा कर खुद कहीं चली गई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 756₹ 625
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...