Tejas Dev. सोशल मीडिया की दुनिया, औनलाइन लोकप्रियता की चाह और उस के मनोवैज्ञानिक असर को रोचक ढंग से सिनेमा के परदे पर उतारने वाली हिंदी सोशल साइकोलौजिकल थ्रिलर फिल्म ‘ओए चिल मार’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है. इस फिल्म के हीरो तेजस देव (Tejas Dev) ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों पर असर डाला है.
थिएटर से एक्टिंग की बारीकियां सीख कर फिल्मों तक पहुंचे तेजस देव की यह पहली फिल्म है, लेकिन सिनेमा के परदे पर उन का आत्मविश्वास और सहज एक्टिंग कहीं से भी एक नए कलाकार का अहसास नहीं होने देते.
अपनी पहली ही फिल्म से पहचान बनाने वाले तेजस देव अब दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी कदम रख रहे हैं. एक्टिंग के प्रति उन के जुनून, थिएटर से सिनेमा तक के सफर और भविष्य की योजनाओं को जानने के लिए उन से हुई बातचीत की गई. पेश हैं, उसी के खास अंश :
आप ने एक्टिंग को कैरियर बनाने का फैसला कब लिया था?
बचपन से अब तक मेरी इच्छाएं बदलती रही हैं. एक समय वह था, जब मैं टीचर बनना चाहता था. फिर डाक्टर व पायलट बनने की बात सोची. उधर मेरे मातापिता भी पढ़ाई पर ज्यादा जोर दे रहे थे.
हाई स्कूल के बाद कौमर्स
कालेज में मेरा एडमिशन हो गया. तब यह बात दिमाग में आई थी कि डिगरी ले कर किसी कंपनी में अकाउंटैंट की नौकरी मिल जाएगी. कालेज की पढ़ाई करतेकरते मैं ने चार्टड अकाउंटैंट या सीएस बनने के बारे में सोचा.
लेकिन कालेज में मेरी दोस्ती उन सहपाठियों के संग हो गई जो थिएटर से जुड़े हुए थे. एक बार मेरे दोस्तों ने मुझे कालेज के ही एक नाटक में एक्टिंग करने का मौका दिया. उस मौके से मेरी सोच ही बदल गई.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




