Honor killing. बहन ने अपनी मरजी से शादी क्या की, एक भाई के खून में इतना उबाल आया कि उस ने ऐसा कांड कर दिया कि 2 परिवार एकदम से उजड़ गए.

यह मामला मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के जानसठ मार्ग इलाके का है, जहां पर चूना भट्ठी के निकट अपने दोस्त के साथ खड़े बिहारीपुर गांव के 24 साल के अक्षय कुमार पर हमलावरों ने लाठीडंडों और ईंटों से हमला कर दिया और फरार हो गए.

बाद में मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान अक्षय कुमार की मौत हो गई. पुलिस की जांच में सामने आया कि अक्षय कुमार ने डेढ़ साल पहले पड़ोसी गांव सराय रसूलपुर की लड़की से कोर्ट मैरिज की थी, जिस के बाद दोनों नोएडा में रह रहे थे.

जांच में यह सच भी उजागर हुआ कि बिहारीपुर गांव के अक्षय कुमार के परिवार के कुछ लोग सराय रसूलपुर में रहते हैं.

अक्षय कुमार वहां आताजाता था तो उस का वहां की एक लड़की के साथ इश्क हो गया. जब घर वालों ने इस बात का विरोध किया तो वे दोनों डेढ़ साल पहले घर से चले गए और प्रयागराज जा कर कोर्ट मैरिज कर ली.

अक्षय कुमार निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था और वह अपनी पत्नी के साथ नोएडा में ही रह रहा था. सोमवार, 26  अक्तूबर, 2026 को वह किसी काम से खतौली गया था. शाम साढ़े 6 बजे वह अपने दोस्त आकाश के साथ चूना भट्ठी के पास खड़े हो कर बात कर रहा था.

इसी दौरान अक्षय कुमार की पत्नी के भाई समेत हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ईंटों के अलावा लाठीडंडों से हमला कर दिया. बीचबचाव में आकाश भी घायल हो गया. शोरशराबा होने पर हमलावर भाग गए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 756₹ 625
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...