Heart Touching Story. घुंघरुओं की झनकार बारबार मेरी नींद तोड़ रही थी, आंखें खुल नहीं पा रही थीं, पर ‘हमारे घर में आज कौन घुंघरू बजा रहा है और क्यों?’ यह सवाल दिमाग में कुलबुलाया.
चिड़चिड़े मन से मैं मम्मी को पुकारने लगी.
कोई जवाब न आने पर मैं बिस्तर से नीचे उतरी. मेरे पैर जमीन पर टिकते ही वह खिसकती महसूस हुई, पलभर में मेरी नजर पूरे कमरे में घूम गई. मेरी आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा और मेरे होश उड़ते गए, जैसे सोचनेसमझने की ताकत खत्म हो गई थी.
मैं बिस्तर के एक कोने पर बैठ गई. आंखों से आंसू झरने लगे. मेरी आंखें इधरउधर दौड़ रही थीं, मन का दुख मुंह से फूटा, ‘मैं कहां हूं? रात कब बीती? राजीव कहां गए? अब मैं क्या करूं?’
बड़ी मुश्किल से मैं खड़ी होने की हिम्मत जुटा पाई. मैं ने उस कमरे से बाहर झांका, तो हैरान रह गई.
मैं ने पहले कभी ऐसा न देखा था. औरतें मुंह में पान चबा रही थीं और यों ही हंसे जा रही थीं. एक ओर कुछ डरीसहमी लड़कियां एकदूजे के बाल संवार रही थीं.
मैं बाहर निकल कर ‘राजीवराजीव’ चिल्लाई, तो वे औरतें मुझ पर हंसीं.
मैं ने गुस्सा होते हुए उन से राजीव के बारे में पूछा, तो एक लंबीचौड़ी औरत ने जोरदार थप्पड़ मेरे गाल पर जड़ दिया. मैं फटी आंखों से उसे देखती रह गई.
उस ने मेरे बाल पकड़ मुझे एक कुरसी पर पटक दिया और बोली, ‘‘क्या नाम है तेरा?’’
मैं बोली, ‘‘गरिमा.’’ ‘‘तो सुन गरिमा, राजीव नहीं वह रंजन है. और कल रात वह तुझे यहां बेच गया. अब तू हमारी खरीदी हुई ‘चीज’ है. और ‘चीज’ का काम चुपचाप पड़े रहना होता है. हलचल इनसान करते हैं, चीज नहीं.’’
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




