⚲

द्रौपदी का किरदार निभाना चाहती हैं Tripti Dimri

Tripti Dimri: फिल्म ‘एनिमल’ से ‘दूसरी भाभी’ का खिताब पाने के साथ ही कई फिल्में अपनी झोली में डाल लेने वाली तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी रोमांटिक फिल्म ‘धड़क 2’ को ले कर चर्चा में हैं. इस फिल्म में जाति का मसला भी काफी मजबूत तरीके से उठाया गया है.

चमोली, उत्तराखंड के रहने वाले दिनेश डिमरी और मीनाक्षी की बेटी तृप्ति डिमरी का जन्म 23 फरवरी, 1994 को नई दिल्ली में हुआ था, मगर उन्होंने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की. इस के बाद उन्होंने दिल्ली के श्री अरबिंदो कालेज से मनोविज्ञान और भारतीय फिल्म और टैलीविजन संस्थान से ऐक्टिंग की पढ़ाई की.

ऐसा माना जाता है कि तृप्ति डिमरी के ऐक्टिंग कैरियर की शुरुआत रोमांटिक फिल्म ‘लैलामजनू’ से हुई थी, जिस में अविनाश तिवारी उन के हीरो थे, पर हकीकत में हीरोइन बनने के लिए मुंबई पहुंचने के बाद तृप्ति डिमरी ने सब से पहले साल 2017 में श्रीदेवी के साथ फिल्म ‘मौम’ में एक छोटा सा किरदार निभाया था, जिस की कहीं कोई चर्चा नहीं हुई थी.

इस के बाद श्रेयस तलपड़े के डायरैक्शन में बनी फिल्म ‘पोस्टर ब्वौयज’ में सनी देओल, बौबी देओल और श्रेयस तलपड़े के साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थीं. फिर साल 2018 में उन्हें रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लैलामजनू’ में अविनाश तिवारी के साथ मेन लीड निभाने का मौका मिला था. मगर इस फिल्म ने बौक्स औफिस पर पानी तक नहीं मांगा था, इसलिए तृप्ति डिमरी को कोई खास फायदा नहीं मिला था.

फिल्म ‘लैलामजनू’ के रिलीज होने के 2 साल बाद तृप्ति डिमरी ने फिल्म ‘बुलबुल’ में बोल्ड किरदार निभाया था और इस फिल्म में निभाए गए रेप सीन के चलते वे चर्चा में आ गई थीं. इस फिल्म में पहली बार तृप्ति डिमरी की चर्चा उन हीरोइनों में होने लगी थी, जो अपनी आंखों से बहुतकुछ कह जाती हैं.

लेकिन साल 2023 में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ इंटीमेसी वाले सीन दे कर तृप्ति डिमरी अचानक ‘नैशनल क्रश’ बन गई थीं, जबकि मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म ‘एनिमल’ में काम करने के लिए तृप्ति डिमरी को महज 40 लाख रुपए और रणबीर कपूर को 70 करोड़ रुपए मिले थे.

फिल्म ‘बुलबुल’ में रेप सीन और फिल्म ‘एनिमल’ में इंटीमेसी वाले सीन की चर्चा चलने पर तृप्ति डिमरी ने कहा, ‘‘सच यही है कि ‘बुलबुल’ का रेप सीन मेरे लिए काफी मुश्किल था. किसी भी लड़की या औरत के लिए उन हालात में होना आसान नहीं होता. जब रेप सीन शूट हो रहा था, तब बहुत ही डिस्टरबिंग था. सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि उस वक्त जो भी आसपास थे, उन सभी के लिए.

‘‘अगर मैं ‘बुलबुल’ में इस सीन को करने से मना कर देती, तो कहानी बेअसर हो जाती. ‘एनिलम’ की शूटिंग के दौरान भी यही माहौल था. सैट पर सिर्फ 4 लोग होते थे.’’

फिल्म ‘एनिमल’ की कामयाबी के बाद करन जौहर की फिल्म ‘बैड न्यूज’ में तृप्ति डिमरी एक गर्भवती औरत ‘सलोनी’ के किरदार में नजर आई थीं, जिसे पता ही नहीं होता कि उस के पेट में पल रहे बच्चे का पिता ‘अखिल चड्ढा’ (विक्की कौशल) है या ‘सुखबीर’ (एमी विर्क) है.

हिंदी फिल्म ‘बैड न्यूज’ के बाद तृप्ति डिमरी ने राज कुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ नामक फिल्म की थी, जिस में उन्होंने और राजकुमार राव ने अपने लापता हुए सैक्स टेप की तलाश में निकले जोड़े के किरदार निभाए थे. इस फिल्म को बौक्स औफिस पर कामयाबी नहीं मिली थी. लेकिन 2 महीने बाद ही कौमेडी हौरर सीक्वल फिल्म ‘भूलभुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के साथ तृप्ति डिमरी ने भी काम किया और इस फिल्म ने एक बार फिर उन्हें कामयाबी का स्वाद चखा दिया.

फिल्म ‘एनिमल’ के बाद जिंदगी और फिल्म कैरियर में आए बदलाव की चर्चा चलने पर तृप्ति डिमरी कहती हैं, ‘‘काफी बदलाव आया है. मैं इस बदलाव को इस तरह से देखती हूं कि जब हम अच्छा काम करते हैं, तो लोग हमारी तारीफ जरूर करते हैं. लोग हमारे किरदार को याद रखते हैं.

‘‘पहले जब मैं बाहर जाती थी, तो लोग मुझे मेरे पुराने किरदारों के नाम से बुलाते थे, पर अब लोग मुझे फिल्म ‘एनिमल’ के किरदार ‘जोया’ के नाम से बुलाते हैं. मुझे उम्मीद है कि फिल्म ‘धड़क 2’ की वजह से लोगों को अब ‘विधि’ याद रहेगी. उस के बाद कोई नया किरदार लोगों को पसंद आएगा और मैं उस से जानी जाऊंगी.’’

तृप्ति डिमरी को बचपन से ही लौन टैनिस खेलने का शौक रहा है. वे कहती हैं, ‘‘मेरा टैनिस खेलना जारी है. यह तो मेरा शौक है. मुझे स्कूल के दिनों से ही टैनिस खेलना अच्छा लगता रहा है. मैं इस के फायदे या नुकसान की बात कभी नहीं सोचती. टैनिस खेल कर मुझे खुशी मिलती है.’’

‘महाभारत’ की द्रौपदी का किरदार निभाने की चाहत वाली तृप्ति डिमरी फिलहाल विशाल भारद्वाज की ऐक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ का इंतजार कर रही हैं, जिस में वे शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी. Tripti Dimri

फिर सुर्खियों में ‘भाभी 2’, बेड सीन की जगह जातिभेद जैसा बोल्ड सब्जेक्ट है ‘Dhadak 2’

Dhadak 2: ‘भाभी 2’ के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस ‘तृप्ति डिमरी’ इन दिनों अपने शानदार लुक और फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. तृप्ति ने 2017 में सनी देओल और बौबी देओल स्टारर ‘पोस्टर बौयज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, हालांकि उस वक्त वह दर्शकों का खास ध्यान खींचने में सफल नहीं रहीं. इसके बाद 2018 में इम्तियाज अली की ‘लैला मजनू’ में नजर आईं, लेकिन असली पहचान और सफलता तृप्ति को तब मिली जब उन्होंने संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी ‘एनिमल’ फिल्म में ‘रणबीर कपूर’ के साथ अपने बेड सीन्स से सभी को चौंका दिया. इस फिल्म के बाद तृप्ति को एक बहुत बड़ा औडियंस मिला, ‘कला’ जैसी गंभीर मूवी करने के बाद जिस पौपुलरिटी के लिए वह तरस रही थीं उसकी कसर पूरी हो गई. फिल्म के चहेतों के बीच वह इतनी पौपुलर हो गईं कि रातोंरात उनका नाम हर किसी की जुबां पर छा गया.

एनिमल के बाद तृप्ति

फिल्म ‘एनिमल’ के बाद एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के करियर ने जैसे रफ्तार पकड़ ली. उन्हें एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में मिलती गईं जैसे कि ‘बैड न्यूज’, ‘भूल भुलैया 2’, और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, जिसने उनकी पौपुलैरिटी को और भी मजबूत किया. हालांकि इसमें से कई फिल्में बौक्स औफिस पर असफल रहीं लेकिन वह गौसिप में बनी रहीं. अक्सर लोग तृप्ति को सिर्फ एक ग्लैमरस एक्ट्रेस समझने की गलती कर बैठते हैं, लेकिन उन्होंने ‘कला’ और ‘लैला मजनू’ जैसी गंभीर और दमदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीता है. इनकी एक्टिंग करियर की खास बात यह है कि ‘एनिमल’ में उनको बोल्ड और असरदार परफौर्मेंस के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है.

इन दिनों तृप्ति डिमरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं और वजह है उनकी फिल्म ‘धड़क 2’. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में तृप्ति के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म साल 2018 में आई ‘धड़क’ का सीक्वल है, जिसे 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या तृप्ति एक बार फिर अपनी शानदार एक्टिंग और दिलकश अंदाज से दर्शकों का दिल जीत पाएंगी या नहीं.

आपको बता दें, फिल्म ‘धड़क 2’ इंटरकास्ट लव स्टोरी पर बेस्ड है जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी नें अपनी कमाल की एक्टिंग स्किल्स दिखाई हैं. यह फिल्म आज भी समाज में मौजूद उस कड़वे सच को उजागर करती है, जहां जाति के नाम पर इज्जत के नाम पर हत्याएं यानी औनर किलिंग जैसी घटनाएं होती हैं. Dhadak 2

सुहागरात का वीडियो बनाने से बचें, वरना ‘विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो’ जैसे होगा हाल

बौलीवुड में विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म काफी हिट रही है. फिल्म में जिस तरह कोमेडी रोमांस दिखाया गया है लोगों को खूब पसंद आया है. राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी ने फिल्म में दमदार एक्टिंग की है. साथ ही फिल्म में असली तड़का मल्लिका शहरावत और विजय राज ने लगाया है. फिल्म की खास बात ये है कि सुहागरात की पहली रात अगर आप वीडियो डाल रहे है तो इससे सावधान हो जाएं. क्योंकि इसके साइड इफेक्ट फिल्म में बखूबी दिखाए गए है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


आपको बता दें कि फिल्म में 90 के दशक का क्रेज दिखाया गया है. फिल्म में 1997 का जमाना की कहानी पर दिखाई गई है. जिस जमाने में वीडियो और वीसीआर के दीवाने होते थे लोग. ये वही जमाना था जब कुमार सानू और उदित नारायण के गाने बजा करते थे. ये फिल्म नौस्टैल्जिया फील कराने वाली सारे मसालों से भरी हुई है.

फिल्म को फैमिली के साथ भी देख सकते है क्योंकि फिल्म में कैसे घरों में दिखाया जाता है कि अगर आप भी सुहागरात का वीडियो बनाकर अपलोड़ कर रहे है तो सावधान हो जाएं. दूसरी तरफ फिल्म की कहानी सुहागरात की पहली रात पर दिखाई गई है और कुछ ऐसी चीजे दिखाई गई है कि आप आप अपनी सुहागरात का वीडियो बनाने से बचेंगे. फिल्म में टीकू तलसानिया, विजय राज और मुकेश तिवारी जैसी ऐसी स्टारकास्ट भी है जो कोमेडी के किंग कहे जाते हैं.

‘विक्की विद्या’ पर आरोप जरूर लगे कि ये हौलीवुड फिल्म ‘सेक्स टेप’ की कौपी है. हालांकि, फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आई. फिल्म का डायरेक्शन ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ बना चुके राज शांडिल्य ने किया है.

ऐसी वीडियो लीक होने पर क्या हुए साइड इफेक्ट्स

इस फिल्म में ये बड़े ही बेहतर तरीक से दिखाया गया है कि वीडियो लीक होने पर उसके कैसे साइड इफेक्ट्स होते है. जैसे कि विक्की विद्या के साथ होता है. उनके घर में चोरी हो जाती है. जिससे वे डर जाते है. दोनों उस वीडियो को ढूंढने लग जाते है. साथ ही, यह मूवी नए जेनरेशन को यह मैसेज देती है कि सुहागरात या दूसरे अश्‍लील को बनाने और लीक होने से बचे. तो ऐसा आपके साथ भी हो सकता है. कि आप वीडियो बनाकर डाले और इस तरह की घटना या इससे बड़ा हादसा हो जाएं.

फिल्म के दमदार स्टार राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी

‘स्त्री 2’ के स्टार राजकुमार राव एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए इस फिल्म में दिखाई दिए. भले ही फिल्म की कहानी में नयेपन की कमी लेगी, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस दमदार है. उनका लुक और स्टाइल भी जच रहा है. राजकुमार राव की डायलौग और कौमिक टाइमिंग भी सटीक बैठी है. उनकी हर बात पर आपको हंसी आएगी. तृप्ति डिमरी इसमें आपको फेल नजर आती हैं. उन्होंने एक ऐसा रोल चुना है, जहां उनके पास करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है, लेकिन वो जिन सीन्स में भी राजकुमार राव के साथ हैं, एक जोड़ी को तौर पर दोनों जच रहे हैं.

फिल्म की कहानी

कहानी की शुरुआत ऋषिकेश से शुरु होती है. फिल्म की कहानी को साल 1997 में सेट किया गया है, जब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का विभाजन नहीं हुआ था. फिल्म में विक्की (राजकुमार राव) नाम का लड़का है जो एक मेंहदी लगाने वाला है. विक्की के सपने बड़े हैं और वो खुद को किसी हीरो से कम नहीं समझता और उसका सपना एक लेडी डौक्टर से शादी करने का है. उसे विद्या (तृप्ति डिमारी) नाम की लड़की से प्यार होता है जो डौक्टर होती है.

जैसे-तैसे दोनों की शादी हो जाती है. कहानी में ट्विस्ट दोनों की शादी के बाद ही आता है. शादी के बाद मल्लिका शेरावत की एंट्री होती है. विजय राज और मल्लिका शेरावत कहानी में एक्स फैक्टर हैं. दोनों की केमिस्ट्री दिल जीतने वाली है. कहानी आगे बढ़ती है और विक्की विद्या को वो वाला वीडियो चोरी हो जाता है. अब पुलिस से लेकर घर वाले इस वीडियो की खोज में लग जाते हैं. इसी बीच फोन कौल आता है एक शख्स फिरौती भी मांगता है. कहानी यहां से नया मोड़ लेती है.

सोशल मीडिया की भाभियां मचाती है तहलका, ये रही सबसे पौपुलर

अभी हाल ही में बिग बौस ओटीटी 3 में मारपिटाई की वीडियो खूब वायरल हुई. दो बीवियां रखने वाले अरमान मलिक ने अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक पर किए गए कमेंट के लिए विशाल पांडे को झनाटेदार थप्पड़ जड़ दिया. इस विवाद में विशाल का कहना है कि उस ने कृतिका पर जो कमेंट किया वह गलत सेंस में नहीं था. वह सिर्फ उन की तारीफ कर रहे थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


चाहे जो हो पर सोशल मीडिया पर भाभियां हमेशा ही हिट रही हैं चाहे वह एनिमल की भाभी 2 यानि तृप्ति डिमरी हो, या फिर हाल ही में मिर्जापुर सीजन 3 में भरत त्यागी (विजय वर्मा) की पत्नी सलोनी त्यागी यानि नेहा सरगम हो. जिन्हें सलोनी भाभी के नाम से पहचान मिली.

सोशल मीडिया हमेशा ही भाभियों के लिए दीवाना रहा है. कोई भाभी की अदा पर फिदा है तो कोई भाभी के एक्सप्रेशन पर. वहीं कोई भाभी की गजगामनी चाल पर. लेकिन फिदा जरूर होते हैं. दरअसल भाभियों का टौपिक चटपटा, होट और मसालेदार होता है.

सोशल मीडिया यूजर आमतौर पर भाभियों के लिए स्पेशल प्यार दिखाता है. फिल्मों में भी भाभियों को सैक्सुअलाइज कर के दिखाया जाता है और उन का संबंध देवर से किसी न किसी तरह जोड़ दिया जाता है. आज हम इन्हीं भाभियों और उन के लिए उमड़ने वाले क्रेज के बारे में जानेंगे.

मिर्जापुर 3 की सलोनी भाभी

मिर्जापुर सीजन 3 में त्यागी परिवार की बहू बनकर सलोनी भाभी ने खूब लाइमलाइट बटोरी. इस सीजन में उन्होंने कई सारे बोल्ड सीन्स दिए हैं. बड़े त्यागी की पत्नी सलोनी त्यागी ने अपने देवर छोटे के साथ जिस तरह से बोल्ड सीन दिए हैं उस की वजह से वह काफी चर्चा में हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी उन की तस्वीरें लगातार छाई हुई हैं. मिर्जापुर 3 के बाद इंस्टाग्राम में भी उन के फौलोअर्स बढ़ गए हैं. ये सब उन के बोल्ड सीन का कमाल है.

एनिमल की भाभी 2 – तृप्ति डिमरी

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ में भले ही रश्मिका मंदाना हीरोइन रही लेकिन उन से भी ज्यादा पौपुलरिटी ले गई एक्ट्रैस तृप्ति डिमरी. बौलीवुड हो या फिर सोशल मीडिया हर जगह भाभी 2 यानी की तृप्ति डिमरी के ही चर्चे हैं. वह इतनी ट्रेंड में रही कि उन्होंने अपने दूसरे प्रोजैक्ट्स के लिए अपनी फीस ही डबल कर दी. एनिमल फिल्म में कुछ देर नजर आने के बाद भी अपनी एक्टिंग, खूबसूरती, बौल्डनेस और ग्लैमरस अंदाज से तृप्ति ने दर्शकों को अपनी तरफ अट्रैक्ट किया.

भाभी जी घर पर हैं की शिल्पा शिंदे

इंटरनेट की आल टाइम भाभी का टैग शिल्पा शिंदे के नाम जाता है. सब टीवी के शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में शिल्पा सिंदे ने ‘अंगूरी भाभी’ का रोल निभाया था. इस रोल में शिल्पा ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था.

शो की बात करें तो यह शो दो शादीशुदा जोड़ों के इर्दगिर्द घूमता है, जो पड़ोसी हैं और पति एकदूसरे की पत्नियों के प्रति आकर्षित होते हैं. इस शो के मज़ेदार संवाद और कहानी ने इस कोमेडी-ड्रामा को हिट कर दिया था. इस शो की अंगूरी भाभी इंटरनेट पर चर्चाओं में रहती हैं.

जेठालाल की बबिता भाभी

तारक मेहता का उलटा चश्मा में जेठा लाल जिस बबिता भाभी पर फ़िदा है. इन दोनों की जुगलबंदियां और जेठालाल की कोशिशें देख कर हर कोई पेट पकड़ कर हंसता है. लेकिन बबिता जो कि मुनमुन दत्ता है वह इंटरनेट पर भाभी के नाम से ही मशहूर हो गई है. उन के नाम पर तमाम मीम बनते रहते हैं.

 भागवत कथा की वायरल भाभी 

कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर एक भाभी का वीडियो बड़ा वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने का कारण भाभी के एक्सप्रेशन थे. यह वीडियो नगला हीरालाल की भागवत कथा राहुल माधव शास्त्री की कथा का था. जहां वायरल भाभी अपने पति को इशारे कर रही थी. बस इसी इशारे को कैमरामैन ने कैद कर लिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दिया. यह वीडियो देखते ही सब इस बारे में बात करने लगे. हुआ तो यहां तक भी कि कुछ दिनों बाद ही  सोशल मीडिया पर एक और वीडियो ट्रेंड करने लगी. इस वीडियो में एक लड़की थी जिसे गंजा किया जा रहा था. कहा जा रहा था कि ये वही भागवत कथा वाली भाभी है लेकिन यह सच नहीं था. वह लड़की कोई और ही थी.

न्यूड सीन से एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, राधिका आप्टे के करियर को मिला जंप

तृप्ति डिमरी ये नाम तब सामने आया जब रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस ने टएनिमल मूवीट में बोल्ड सीन दिए, जिसके बाद एक्ट्रेस रातोंरात नेशनल क्रश बन गई. सोशल मीडिया पर तृप्ति डिमरी की वी

डियो-फोटोज धड़ल्ले से वायरल होने लगी. फिल्म में जोया का किरदार निभा कर एक्ट्रेस सबके दिलों पर छा गई, हालांकि इससे पहले कई फिल्में देकर भी वे पौपुलर नहीं हुई, तो क्या न्यूड सीन ही अब उनकी कामयाबी की सीढ़ी बन चुका है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

नैकेड सीन देकर पौपुलर हुई एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी

एक्ट्रेस उत्तराखंड के एक छोटे से गांव की रहने वालीं है जो दिल्ली पहुंच अपना कौलेज पूरा किया. इस दौरान शुरु से ही उन्हें एक्ट्रेस बनने का शौक था और इसका सबूत उनके सोशल वीडियोज है. एक्ट्रेस शुरु से ही एक्टिंग करने का शौक रखती थी. इसलिए दिल्ली आकर पढ़ाई की, फिर एक्टिंग का हूनर दिखाने के लिए यूट्यूब पर वीडियोज बनाएं. एक्ट्रेस ने ‘विपरा डायलौग्स’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर वाइन वीडियो अपलोड करना शुरु किया.

इससे पहले तृप्ति दिल्ली के जनपथ मार्केट पर शौपिंग की थीम पर भी अपना वीडियो बना चुकी है. एक्ट्रेस का ये मजेदार वीडियो 8 साल पहले 2016 में अपलोड किया गया था. जिसमें एक्ट्रेस तब से लेकर आजतक काफी बदल चुकी है. इसके अलावा तृप्ति डिमरी ने मौडलिंग में अपना हाथ अजमाया. सिर्फ इतना ही नहीं, बड़े पर्दे पर हाई लेवल की अदाकारी की छाप छोड़ने के लिए तृप्ति ने एक्टिंग क्लासेज भी लीं. जिसके बाद एक्ट्रेस साल 2017 में फिल्म ‘पोस्टर बौयज’ के साथ अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद साल 2018 में ‘लैला मजनू’ और 2020 में ‘बुलबुल’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग की छाप छोड़ी. tripti

हालांकि, एक्ट्रेस को ये फिल्में देकर कोई पौपुलरेटी नहीं मिली. लेकिन, एनिमल मूवी में अपनी बोल्ड एक्टिंग के चलते तृप्ति डिमरी सबकी नजरों में छा गई. उनका ट्रेंड में आना मूवी में बोल्ड कंटेट ही है. बौलीवुड में स्किन शो का ट्रेंड कई सालों से फेमस हो रहा है. इस पर कई तरह के सवाल भी उठते रहे है. एक्ट्रेस, मूवी में बोल्ड सीन देकर खुद को ऊंचाई की तरफ ले गई है. उनकी बोल्ड सीन की एक्टिंग ने मूवी को भी हिट कर दिया है. इससे पहले भी बौलीवुड एक्ट्रेसेस फिल्म में बोल्ड सीन दे चुकी है. अब तृप्ति डिमरी एक और रोमांटिक मूवी करने जा रही है. जिसमें वे विक्की कौशल के साथ काम करती दिखाई देंगी. इसमें वे दो पुरुषों के बच्चों की मां बनने का रोल प्ले करेंगी. ये फिल्म कौमेडी और रोमांटिक पर बेस्ड मूवी है. मूवी का नाम है Bad Newz.

बौलीवुड एक्ट्रेस जो न्यूड सीन देकर बनीं स्टार

राधिका आप्टे – राधिका ने बदलापुर और हंटर जैसी मूवी में काफी बोल्ड सीन दिए थे. बोल्ड सीन से राधिका भी सुर्खियों में आई थी. वे ज्यादातर फिल्मों में बोल्ड सीन के लिए जानी जाती है.

मल्लिका सहरावत – मल्लिका बोल्ड सीन के लिए एक जानीमानी एक्ट्रेस है जिन्होंने इमरान हाशमी के साथ भी कई बोल्ड फिल्में की है. मल्लिका अपनी पहली फिल्म से ही बोल्ड सीन देने में अव्वल रही है. ख्वाहिश और मर्डर उनकी न्यूड सीन देने वाली फिल्में थी. जिससे वे कामयाबी के शिखर पर पहुंची.

सनी लियोनी – सनी लियोनी पेशे से पहले एक पोर्न स्टार रह चुकी है. जिसके बाद वे बौलीवुड में आई. उन्हे हमेशा ही बोल्ड सीन के लिए फिल्मों में चुना गया है. जिस्म 2 एसी फिल्म है सनी की जिसमें उन्होंने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए. इन्ही सीन ने सनी को एक बौलीवुड स्टार बना दिया.

शर्लिन चोपड़ा – शर्लिन भी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा नाम है जो न्यूड और बोल्ड सीन के लिए जानी जाती है शर्लिन ने फिल्म ‘कामसूत्र-3 डी’ में बोल्ड सीन दिए थे. इसके अलावा कई और फिल्मों में भी शर्लिन बोल्ड सीन दे चुकी हैं. शर्लिन की पौपुलेरिटी इन्ही फिल्मों के बोल्ड सीन की वजह से है.

बोल्ड सीन देकर डायरेक्टर कराते है फिल्म को हिट   

एनिमल मूवी के डायरेक्टर Sandeep Reddy Vanga ने फिल्म में बोल्ड सीन देकर फिल्म की सक्सेस किया. आज की यंग जनरेशन देखना भी यह चाहती है अगर मूवी रोमांस में बनीं है तो उसमें बोल्ड सीन न देकर डायरेक्टर गलती कर बैठता है. आखिर जो युवा देखना चाहता है वही डायरेक्टर पर्दे पर दिखाएगा. तो फिल्म हिट है. इसलिए आज का निर्देशक फिल्म को हिट करने के लिए न्यूड सीन और बोल्ड एक्ट जरूर डालता है और ये काम सिर्फ बौलीवुड की फिल्में ही नहीं, वेब सीरीज और शोर्ट फिल्म भी कर रही है. फिल्मों के डायरेक्टर अपनी फिल्मों को कामयाब करने के लिए उनमे बोल्ड सीन जरूर एड कर देते है और तृप्ति डिमरी जैसे कई स्टार्स ये एक्ट करने के लिए तैयार भी रहते है जिससे वे सुर्खियों में आ जाते है और लोगों को बीच अपनी एक अलग पहचान बना लेते है.

हिंदी सिनेमा अंग प्रदर्शन का काम आज से नहीं कई सालों से चला रहा है हिन्दी सिनेमा की जानीमानी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में एक्ट्रेस मंदाकिनी ने कई बोल्ड सीन दिए. जिसके डायरेक्टर थे रवीन्द्र जैन. उन्होंने इस फिल्म में बहुत खूबसूरती के साथ न्यूड कंटेंट को परोसा. जो कि दर्शकों के दिल दिमाग में आज भी छाएं हुए है, वही एक्ट्रेस मंदाकिनी भी ऐसे सीन देकर काफी पौपुलर हुई थी. एक्ट्रेस इस फिल्म से मीडिया की लाइमलाइट में आ गई थी.

हालांकि ये काम डायरेक्टर के लिए चैलेंज से भरा होता है. जिसके लिए कई बार अन्य चीजों का सहारा लेना पड़ता है.

कभी यूज करना पड़ता है बौडी डबल या क्रोमा

बहुत सी बार ऐसा होता है कि हीरो या हीरोइन ऐसे सीन करने से मना कर देते हैं तो फिल्म निर्देशक हमेशा ही इन सीन के लिए प्लान बी तैयार रखते हैं. इसके लिए बौडी डबल का इस्तेमाल किया जाता. साथ ही कई बार किसिंग के लिए क्रोमा सेट किया जाता है. जैसे कि अगर एक्टर और एक्ट्रेस को किसिंग सीन से दिक्कत है तो उनके बीच कोई सब्जी जैसे लौकी या कद्दू रखा जाता है. ग्रीन कलर का होने के कारण लौकी क्रोमा का काम करती है और वो दोनों लौकी को किस करते हैं. बाद में पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान सीन से उसे गायब कर दिया जाता है और देखने वाले को वो सीन असली लगता है.

टॉवल की ड्रेस पहन ट्रोल हुई ‘एनिमल’ स्टार तृप्ति डिमरी, बोल्ड लुक में छाई एक्ट्रेस

बौलीवुड की एनिमल मूवी जितनी हिट रही है उतने ही उस फिल्म के स्टार भी हिट रहे है. जी हां, हम बात कर रहे है रातों रात संसेशन बनने वाली तृप्ति डिमरी की. जिनकी एक्टिंग ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. इतना ही नहीं, अपनी बोल्ड पर्सनेलिटी से लोगों का दिल जीत लिया हैं. अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर की है. जिसको लेकर लोग उनकी तारीफ भी और उन्हे ट्रोल भी कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)


आपको बता दें कि एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कीं. जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही बोल्ड नजर आईं. तृप्ति डिमरी की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम की दुनिया में आते ही छाने लगी हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस एक चादर जैसी दिखने वाली ड्रेस लपेटे दि रही हैं. मगर साथ ही उन्होंने अपना बैकलेस अवतार फैंस को दिखाया है. जिस पर लोग जमकर कमेंट्स करते दिखे.

बता दें कि तृप्ति डिमरी ने एनिमल फिल्म के बाद भूल भुलैया 3 में नजर आने वाली है. वही, लाइमलाइट में छाने के लिए तृप्ति डिमरी ने फैंस के साथ अपनी बोल्ड फोटोज शेयर की हैं. जिससे इंस्टाग्राम पर खलबली मचा गईं है. जिस पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं. साथ ही कमेंट्स कर ट्रोल कर रहे है.

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की इन तस्वीरों को देख लोग बुरी तरह से चौंक गए हैं. एक्ट्रेस कि ये तस्वीरें देख एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, कि ‘देख रहे हो विनोद, कैसे टॉवल को ड्रेस बनाया जा रहा है. ‘ तो एक यूजर ने कहा, ‘कुछ ज्यादा ही सेंसुएल नहीं हो गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)


इससे पहले ही भी एक्ट्रेस बोल्ड लुक में नजर आई हैं. कभी फोटोज में एक्ट्रेस ऑफ शोल्डर लुक में नजर आती है, तो कभी शॉर्ट ड्रेस में, जो कि लोगों के दिलों में खलबली बचा देती है. ऐसा ही एक ओर बोल्ड लुक देखने को सोशल मीडिया पर मिला है. जिसकी लोग जमकर तारीफ करते नजर आएं है.

रातोंरात नैशनल क्रश बनी तृप्ति डिमरी

Bollywood News in Hindi: तृप्ति डिमरी फिल्म ‘एनिमल’ के बाद रातोंरात इंटरनैट सैंसेशन बन गई है. वह आईएमडीबी पौपुलर रेटिंग में सब से ज्यादा पसंद की जाने वाली टौप सैलेब है. इंटरनैट की मायावी दुनिया में कौन कितना टिक पाया है, जानें.

सोशल मीडिया किसी को ऊंचाई पर उठाता है तो किसी को नीचे गिरा देता है. फिल्म ‘एनिमल’ में काम करने वाली हौट एंड क्यूट तृप्ति डिमरी आज इंटरनैट सैंसेशन बन चुकी है. वह रातोंरात नैशनल क्रश बन चुकी है, सोशल मीडिया पर छाई हुई है, उस की शौर्ट क्लिप्स, पिक्चर्स खूब वायरल हो रही हैं.

तृप्ति ने वैसे तो पहले भी कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन फिल्म ‘एनिमल’ में आने के बाद वह बुलंदियों पर है. फिल्म में तृप्ति ने जोया का किरदार निभाया है. फिल्म की लीड ऐक्ट्रैस रश्मिका मंदाना से कहीं ज्यादा चर्चा बहुत थोड़े समय के लिए स्क्रीन प्रेजैंस देने वाली तृप्ति डिमरी की हो रही है.

हैरानी की बात यह है कि फिल्म रिलीज होने से पहले तृप्ति का नाम प्रमोशन से ले कर ट्रेलर तक कहीं पर भी नहीं था. उन्हें ट्रेलर में मुश्किल से 2 सैकंड दिखाया गया था लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद वह हर जगह है. कम स्क्रीन टाइम के बावजूद ऐक्ट्रैस ने अपनी ऐक्ंिटग स्किल्स और रणबीर के साथ फिल्माए हौट सीन से लोगों के दिलों में जगह बना ली है.

कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए तृप्ति ने 40 लाख रुपए के तकरीबन फीस चार्ज की थी.

तृप्ति ने इस से पहले ‘कला’, ‘लैला मजनू’ और ‘बुलबुल’ जैसी फिल्मों में काम किया है, जिन से उसे खासी पहचान मिली थी, लेकिन पौपुलेरिटी उसे ‘एनिमल’ से मिली. आईएमडीबी ने ‘पौपुलर इंडियन सैलिब्रिटीज फीचर’ का वीकली एडिशन जारी किया है. इस लिस्ट में ऐक्ट्रैस तृप्ति डिमरी का नाम टौप पर है.

कमाल की बात यह है कि उस ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर को पीछे छोड़ दिया है. इन दोनों ऐक्ट्रैसेस ने जोया अख्तर की फिल्म ‘आर्चीज’ से बौलीवुड में डैब्यू किया. एक तरफ जहां तृप्ति को उस के काम के लिए काफी सराहा जा रहा है वहीं इन दोनों अभिनेत्रियों को ट्रोल किया जा रहा है, कहना गलत न होगा कि तृप्ति ने दोनों से लाइमलाइट छीन ली.

तृप्ति का जन्म 23 फरवरी, 1994 को दिनेश प्रसाद डिमरी और मीनाक्षी डिमरी के घर दिल्ली में हुआ. उस का होमटाउन उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग है. उस ने अपनी प्राइमरी एजुकेशन फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में की. फिर बाद में दिल्ली स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में एडमिशन लिया.

तृप्ति ने अपनी हायर एजुकेशन दिल्ली विश्वविद्यालय व एफटीआईआई से की. तृप्ति डिमरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अरविंदो कालेज से सोशियोलौजी में ग्रेजुएशन किया. उस के बाद से वह एफटीआईआई में है. ऐक्ंिटग प्रोफैशन में हाथ आजमाने से पहले वह एक मौडल भी रह चुकी है.

नैशनल क्रश होने के बाद उस की कुछ पर्सनल पिक्चर्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. इन पिक्चर्स में वह अपने रुमर्ड बौयफ्रैंड करनेश शर्मा के साथ नजर आई.

तृप्ति शाहरुख खान को अपना फेवरेट बौलीवुड ऐक्टर बताती है. बात करें तृप्ति डिमरी के इंस्टाग्राम फोलोअर्स की तो इंस्टैंट बौलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ की रिलीज से पहले ऐक्ट्रैस के इंस्टा फौलोअर्स की संख्या करीब 7 लाख के आसपास थी. अब 4 मिलियन यानी 40 लाख के इर्दगिर्द है. ये फौलोअर्स बहुत तेजी से बढ़े हैं.

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी अपनी फिटनैस के लिए बेहद बैलेंस डाइट मैंटेन करती है. वह डांस करती है, हैल्दी डाइट लेती है. उस के इंस्टाग्राम पेज को देख कर लगता है वह घूमना और एक्सप्लोर करना पसंद करती है, जिन में ज्यूरिख, स्विटजरलैंड की हालिया टूर देखे जा सकते हैं. एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उस ने अपने उत्तराखंड को रहने लायक आइडियल जगह बताया है.

आज तृप्ति नैशनल क्रश है. इंटरनैट पर उसे खूब सर्च किया जा रहा है. हालांकि, इंटरनैट किसी को भी ज्यादा समय वेटेज नहीं देता. इस से पहले भी जितने नैशनल क्रश रहे, वे आज कहां गए, कुछ पता नहीं. लाइमलाइट तभी साथ में रहती है जब उस की चमक में खोने की जगह अपने काम से बैलेंस किया जाए. इस से पहले दिशा पाटनी, सोनम बाजवा, संजना सांघी, शर्ली सेतिया, प्रिया प्रकाश वारियर भी रातोंरात फेमस हुए, लेकिन अपने काम से वे अपनी इस चमक को भुना नहीं पाए. आज कोई खास काम इन के पास नहीं है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें