Celebrity News--

ठग सुकेश का नया शिगूफा

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक चिट्ठी को ले कर दावा किया है कि उस ने आइटम डांसर नोरा फतेही  के लिए मोरक्को के कैसाब्लांका में घर खरीदने के लिए करोड़ों रुपए दिए थे.

इस चिट्ठी के बड़े हिस्से में सुकेश और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के रिश्ते के बारे में लिखा है और सुकेश का आरोप है कि नोरा फतेही इस रिश्ते से जलती थी और दिन में 10 बार तक फोन कर के जैकलिन से रिश्ता खत्म कर के अपने लाइफस्टाइल के लिए पैसे मांगती थी.

सुकेश चंद्रशेखर एक ठग है, जो लोगों को  झांसा दे कर उन से पैसे ऐंठता था. उस पर बड़े लोगों और नेताओं के नाम का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपए की ठगी करने के आरोप हैं.

***

बादशाह की दूसरी शादी भी टूटी

रैपर और सिंगर बादशाह ने ईशा रिखी से 5 महीने पहले शादी की थी, और अब तलाक का ऐलान कर दिया है. कहते हैं कि बादशाह ने ईशा रिखी से गुपचुप तरीके से शादी की थी, लेकिन मार्च, 2026 में ईशा की मां ने सोशल मीडिया पर उन की शादी की तसवीरें शेयर कर दी थीं, जिस से सब को शादी की खबर हो गई.

बादशाह की यह दूसरी शादी थी. इस से पहले उन्होंने जैस्मिन मसीह से शादी की थी. बादशाह ने एक इंटरव्यू में तलाक की वजह बताई थी. उन्हें और जैस्मिन को इसलिए अलग होना पड़ा था, क्योंकि वह रिश्ता उन की बेटी के लिए सही नहीं था. बादशाह के मुताबिक, वे बहुत बार बेटी से नहीं मिल पाते थे क्योंकि जैस्मिन लंदन में रहती हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 480₹ 399
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...