Bigg Boss 19 में मचा घमासान, अशनूर के मोटापे पर हुई बौडी शेमिंग

Bigg Boss 19 में इस हफ्ते घर के अंदर ड्रामा और विवाद का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है. हाल ही में अभिषेक और अशनूर की गलती के चलते बिग बौस ने पूरे घर को नोमिनेशन की सजा दे दी. दरअसल, अभिषेक और अशनूर बिग बौस के नियम का उल्लंघन करते हुए माइक उतार कर एक दूसरे से बात कर रहे थे और बिग बौस के बार बार बोलने के बावजूद उन्होनें माइक पहने बिना अपनी बात पूरी की. ऐसे में बिग बौस ने सभी घरवालों से पूछा कि क्या सजा के रूप में दोनों को घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट करना चाहिए.

इसके बाद कुछ कंटेस्टेंट्स का कहना था कि दोनों को एक मौका और देना चाहिए जबकि कुछ कंटेस्टेंट्स चाहते थे कि दोनों नोमिनेट हो जाएं. ऐसे में बिग बौस ने घर के कैप्टन मृदुल से उनका निर्णय पूछा तो मृदुल ने भी अभिषेक और अशनूर का साथ दिया जिस वजह से बिग बौस ने अभिषेक, अशनूर और मृदुल को छोड़ बाकी सबको नोमिनेट कर दिया. इसके बाद से कंटेस्टेंट्स के बीच माहौल और भी गर्म हो गया.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुनिका, तान्या और नीलम मिलकर अशनूर पर बौडी शेमिंग करती नजर आ रही हैं. वीडियो में तीनों कंटेस्टेंट्स को अशनूर के वजन को लेकर हंसी-मजाक करते देखा गया. यहां तक कि तान्या मित्तल ने कहा – “इतना डिटौक्स करने के बाद भी अशनूर का वजन क्यों नहीं घट रहा?” वीडियो सामने आते ही फैंस में नाराजगी फैल गई. कई यूजर्स ने इसे शर्मनाक बताया और सवाल उठाया कि आखिर इस तरह की बौडी शेमिंग रियलिटी शो जैसे मंच पर क्यों की जा रही है.

अब सवाल यही है क्या कुनिका, तान्या और नीलम का इस तरह अशनूर के वजन पर टिप्पणी करना जायज है, या फिर उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए? Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 के घर में बिगड़े रिश्ते, दोस्ती बदली दुश्मनी में

Bigg Boss 19 का सफर अब अपने आधे पड़ाव पर पहुंच चुका है, और जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर के अंदर कंटेस्टेंट्स की सच्चाई एक दूसरे के सामने आती जा रही है. शुरुआत में जो दोस्तियां अटूट लगती थीं, अब उन्हीं में दरारें पड़ती नजर आ रही हैं. घर के सदस्य अब सिर्फ टास्क ही नहीं, बल्कि भावनाओं के मैदान में भी एक-दूसरे के खिलाफ उतर चुके हैं.

शुरुआती हफ्तों में तान्या मित्तल और नीलम गिरी की जोड़ी को दर्शक सबसे मजबूत बंधन के रूप में देख रहे थे. दोनों की दोस्ती घर की मिसाल बन चुकी थी, एक-दूसरे के सपोर्ट में खड़ी रहना, हंसना, और हर मुश्किल में साथ देना लेकिन अब इस दोस्ती में एक नई तीसरी एंट्री ने तूफान ला दिया है जिसका नाम है फरहाना भट्ट.

दरअसल, तान्या ने पिछले कुछ दिनों से फरहाना के साथ ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया है, जो नीलम को रास नहीं आया. नीलम ने इस बदलते रवैये को “दोगलापन” करार दिया और गुस्से में तान्या को खरी-खोटी सुना दी. जहां तान्या ने खुद को गलत साबित न होने देने की ठानी, वहीं नीलम अब पूरी तरह दूर होती नजर आ रही हैं.

वहीं दूसरी ओर, फरहाना भट्ट और नेहल की दोस्ती का भी अंत होता दिखाई दे रहा है. जो बंधन पहले बेहद मजबूत दिखाई देता था, अब उसमें भी खटास आ गई है. नेहल का झुकाव इन दिनों बसीर अली की ओर बढ़ रहा है. दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां फरहाना को खटक रही हैं, और यही वजह है कि वह खुद को ठगा और अकेला महसूस कर रही हैं.

बिग बौस के घर में रिश्ते जितनी तेजी से बनते हैं, उतनी ही तेजी से टूट भी जाते हैं. हर कोई अब अपने खेल को बचाने में लगा है, चाहे इसके लिए किसी दोस्ती की बलि ही क्यों न चढ़ानी पड़े. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले हफ्तों में कौन से रिश्ते मजबूत होंगे और कौन से पूरी तरह टूट जाएंगे. Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 में इस क्रिकेटर की बहन ने ली वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 19 इन दिनों दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हर वीकेंड का वार एपिसोड दर्शकों के लिए किसी मनोरंजन पैकेज से कम नहीं होता. जहां सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते नजर आते हैं, वहीं कुछ मेहमान शो में आकर मस्ती और मजा बढ़ा देते हैं. बीते एपिसोड में Bigg Boss OTT विनर एल्विश यादव ने भी एंट्री ली और कंटेस्टेंट्स के साथ एक दिलचस्प गेम खेला, जिसमें उन्हें एक-दूसरे के अंदर भरे “विष” का एंटीडोट देना था.

इसी बीच शो में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री ने सभी की नजरें अपनी ओर खींच ली हैं. दरअसल, मशहूर क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने Bigg Boss 19 के घर में कदम रखा है. आते ही मालती ने अपने गेम का अंदाज दिखाना शुरू कर दिया है और दर्शक उनके आत्मविश्वास भरे रवैये से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं.

मालती चाहर एक जानी-मानी मौडल, एक्ट्रेस और फिल्ममेकर हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और बोल्ड पर्सनैलिटी के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं. उनकी एंट्री के साथ ही Bigg Boss के घर का माहौल एकदम बदल गया है. मालती कंटेस्टेंट्स से खुलकर भिड़ने और गेम में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी यह वाइल्ड कार्ड एंट्री शो की दिशा कितनी बदलती है और दर्शकों को कितना एंटरटेन करती है. Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के शाही शौक – लंदन से आते हैं खास बिसकुट

‘Bigg Boss 19’ के कंटैस्टैंट्स इन दिनों दर्शकों को खूब ऐंटरटेंन कर रहे हैं और उन्हीं में से एक हैं तान्या मित्तल जो पहले ही दिन से अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में बात करती दिखाई देती हैं. उन की कुछ बातें तो ऐसी होती हैं जिन्हें सुन कर खुद कानों पर यकीन न हो और इसी बीच सोशल मीडिया पर अकसर यह बहस छिड़ी रहती है कि आखिर उन की इन बातों में कितनी सचाई है.

हाल ही में तान्या मित्तल ने अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं, जिन से दर्शकों का ध्यान एक बार फिर उन की ओर खिंच गया. तान्या ने बताया कि हर 2 महीने में उन के लिए लंदन से खास बिसकुट आते हैं और अगर किसी वजह से ये न मिलें तो वे सचमुच परेशान हो जाती हैं. खानेपीने की पसंद की बात करें तो तान्या केवल दिल्ली के एक खास होटल की ही दाल खाती हैं और इस के लिए वे अपने पूरे स्टाफ को छुट्टी दे कर ग्वालियर से दिल्ली तक 6 घंटे का सफर तय करने से भी पीछे नहीं हटती हैं. वहीं कौफी की बात हो तो तान्या को सिर्फ आगरा की कौफी ही पसंद है, जिसे वे अपनी कार के आइस बौक्स में रख कर ताजमहल के पीछे बने गार्डन में बड़े आराम से ऐंजौय करती हैं.

अपने फ्यूचर प्लान्स पर बात करते हुए तान्या ने कहा कि वे चाहती हैं उन के बच्चों के पास हमेशा रिमोट कंट्रोल कारें रहें और उन के साथ पर्सनल बौडीगार्ड्स भी मौजूद हों. तान्या की यह लग्जरी पसंद और अनोखी सोच दर्शकों को काफी ऐंटरटेन कर रही है. शो के अंदर भी उन के साथी कंटैस्टैंट्स कभी उन की बातों पर दंग रह जाते हैं, तो कभी हंसहंस कर लोटपोट हो जाते हैं. Bigg Boss 19

‘Bigg Boss 19’ के घर को मिला नया कैप्टन, होगा फुल औन ऐंटरटेनमैंट

Bigg Boss 19: ‘बिग बौस’ आज ऐसा रिएलिटी शो बन चुका है, जिसे हर उम्र के लोग बड़े चाव से देखते हैं. हर दिन इस में कुछ नया देखने को मिलता है, कभी झगड़े और तकरार, तो कभी मजेदार बातें और हंसीमजाक. शो के औन एयर होते ही दर्शकों की नजरें घर के कंटैस्टैंट्स पर टिक जाती हैं. वहीं, ‘वीकेंड का वार’ लोगों के लिए सब से खास पल होता है, जब सलमान खान आते हैं और अपने अंदाज में घर वालों की क्लास लगाते हैं.

‘बिग बौस’ के घर में कैप्टन बनने की जंग पहले दिन से ही शुरू हो जाती है और हर हफ्ते कैप्टैंसी टास्क के जरीए नया कैप्टन चुना जाता है. कैप्टन बनने के साथ कंटैस्टैंट्स को कई पावर भी मिलती हैं जैसे कि उन्हें अलग कमरा मिलता है, वे चाहें तो घर के कामों से छुटकारा पा सकते हैं और सब से बड़ी बात, उस हफ्ते वे नोमिनेशन से सुरक्षित हो जाते हैं.

हाल ही में अमाल मलिक की कैप्टैंसी खत्म होने के बाद नया टास्क हुआ जिस में सभी कंटैस्टैंट्स ने कैप्टन बनने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. इस दौरान घर में जम कर बहस और लड़ाइयां भी देखने को मिलीं. आखिरकार मुकाबले में अभिषेक बजाज ने बाजी मारते हुए घर की कैप्टैंसी अपने नाम कर ली. अब सब की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अभिषेक की कैप्टैंसी में घर के अंदर क्या नए ट्विस्ट और धमाके सामने आने वाले हैं. Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: ‘बिग बौस’ का अनोखा दांव, एक गलती और पूरे घर को सजा

‘Bigg Boss 19’ इस वक्त दर्शकों के लिए ऐंटरटेनमैंट का पावरहाउस बना हुआ है और घर के कंटैस्टैंट्स भी धीरेधीरे लोगों के दिलों पर छा रहे हैं. हर दिन कोई न कोई हाई वोल्टेज ड्रामा, तो कभी टास्क्स की नोकझोंक औडियंस को भरपूर कंटैंट दे रही हैं हर कंटैस्टैंट्स अपनेअपने हिसाब से लोगों को ऐंटरटेन कर खुद को बचाने की होड़ में लगा हुआ है.

‘बिग बौस’ मेकर्स भी कंटैस्टैंट्स को आपस में भिड़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते और ऐसा ही कुछ आप को दिखने वाला है अगले ऐपिसोड में. इस हफ्ते ‘बिग बौस’ ने सभी को एक बड़ा झटका दे दिया है. दरअसल, घर के अंदर सब से सख्त नियमों में से एक है नोमिनेशन को ले कर चर्चा करना या उस पर बात करना, मगर इस बार कंटैस्टैंट्स ने इस नियम का खुल कर उल्लंघन कर दिया. नतीजा यह हुआ कि ‘बिग बौस’ ने किसी एक को नहीं, बल्कि पूरे घर को सजा देते हुए सभी सदस्यों को इस हफ्ते सीधे नोमिनेट कर दिया.

हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में साफ दिख रहा है कि इस फैसले के बाद घर के अंदर जबरदस्त घमासान होने वाला है. सभी घर वाले एकदूसरे पर इलजाम लगाएंगे और बहस का माहौल गरम हो जाएगा. यानी आने वाले ऐपिसोड्स में औडियंस को भरपूर ड्रामा, ऐंटरटेनमैंट और मस्ती देखने को मिलने वाली है. Bigg Boss 19

‘Bigg Boss 19’ कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की खुली पोल, पुराना वीडियो हुआ वायरल

‘Bigg Boss 19’ इन दिनों दर्शकों के बीच जम कर चर्चा बटोर रहा है. घर के कंटेस्टेंट्स लगातार ऐंटरटेनमैंट का तड़का लगाने में जुटे हैं. इन्हीं में से एक हैं तान्या मित्तल, जो शुरू से ही अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और राजकुमारी जैसी आदतों की वजह से चर्चा में हैं. शो में आने के बाद से तान्या ने साफ कह दिया था कि उन्हें घर के कामकाज करना नहीं आता, क्योंकि उन की मां ने कभी उन से कोई काम नहीं करवाया.

पर हाल ही में उन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस में वे खुद कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें खाना बनाना, कपड़े धोना और घर के सारे काम करना आता है. इतना ही नहीं, वीडियो में वे ये भी दावा करती हैं कि उन्होंने एक कथा में महाराजजी के लिए रोटी भी बनाई थी और ऐसे कई घरेलू काम करती रही हैं.

इस के अलावा तान्या मित्तल ने कहा, “जो लोग दो चेहरे रखते हैं, वे हमेशा परेशान रहते हैं और उन की चोरी कभी भी पकड़ी जा सकती है.”

उन्होंने यह भी कहा कि इन्फ्लूएंसर्स की दुनिया में कितने स्कैम और कौन्ट्रोवर्सीज सामने आ चुकी हैं, जो इस बात का सुबूत हैं कि लोग दिखाते कुछ और हैं और होते कुछ और.

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि तान्या का यही बयान अब उन्हीं पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. शो में उन की लग्जरी लाइफस्टाइल और लगातार शोऔफ करने वाली आदत देख कर फैंस कह रहे हैं कि असल में तान्या खुद ‘डबल फेस’ वाली हैं. हालांकि, इतना तो जरूर है कि वे चाहे घर के काम से बचें या अपनी रौयल आदतों का दिखावा करें, दर्शकों का ऐंटरटेनमैंट करने में पीछे नहीं रहतीं.

बता दें कि ‘Bigg Boss 19’ से पहले तान्या मित्तल साड़ी और हैंडमेड गिफ्ट्स का बिजनेस करती थीं. इंस्टाग्राम पर उन का पेज ‘Handmade Love by Tanya’ नाम से मशहूर है. शो में आने के बाद उन की पौपुलैरिटी कई गुना बढ़ चुकी है और वे लगातार सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं. Bigg Boss 19

‘Bigg Boss 19’ के लिए कंफर्म हुई यह एक्ट्रेस, ‘उड़ान’ से मिली थी कामयाबी

Bigg Boss 19: टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बौस’ (Bigg Boss) एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. बताया जा रहा है कि यह शो अगस्त की शुरुआत में ही औन एयर हो सकता है. हालांकि, अब तक मेकर्स ने शो का कोई प्रोमो रिलीज नहीं किया है, लेकिन कास्ट को लेकर कई नामों की चर्चा तेज है. हमेशा की तरह इस बार भी शो को बौलीवुड सुपरस्टार ‘सलमान खान’ (Salman Khan) ही होस्ट करेंगे, इस वजह से दर्शकों में शो को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है.

टीवी की पौपुलर एक्ट्रेस मीरा देवस्थले (Meera Deosthale) इस साल ‘बिग बौस 19’ (Bigg Boss 19) का हिस्सा बन सकती हैं. खबरों की मानें तो मीरा का नाम इस सीजन के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल है. ऐसा सुनने में आ रहा है कि ‘उड़ान’ (Udaan) फेम एक्ट्रेस मीरा देवस्थले ने ‘बिग बौस 19’ (Bigg Boss 19) के मेकर्स को हां कह दिया है. अगर ऐसा होता है तो फैंस उन्हें पहली बार रिएलिटी शो में देखने का मौका पाएंगे. लेकिन इसे लेकर मीरा की तरफ से या शो के मेकर्स की तरफ से कोई भी औफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

आपको बता दें कि ‘मीरा देवस्थले’ (Meera Deosthale) 29 साल की हैं और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2014 में टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ (Sasural Simar Ka) से की थी. हालांकि मीरा को असली पहचान कलर्स टीवी के पौपुलर शो ‘उड़ान’ (Udaan) से मिली, जिसमें उन्होंने ‘चकोर’ का दमदार किरदार निभाया था. इस सीरियल के बाद उन्होंने ‘गुड़ से मीठा इश्क’ और ‘विद्या’ जैसे शोज में भी काम किया, लेकिन ‘उड़ान’ में उनकी एक्टिंग ने ही उन्हें घरघर में पौपुलर बना दिया.

अगर एक्ट्रेस ‘मीरा देवस्थले’ (Meera Deosthale) सलमान खान के सुपहहिट शो बिग बौस 19 का हिस्सा बनती हैं तो यह उनके करियर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि ‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर को ‘बिग बौस 19’ (Bigg Boss 19) के लिए अप्रोच किया गया है. वहीं, टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा का नाम भी इस सीजन के कंटेस्टेंट्स में शामिल बताया जा रहा है. अगर ये चेहरे शो में नजर आते हैं, तो दर्शकों के लिए यह सीजन काफी दिलचस्प हो सकता है. Bigg Boss 19

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें