CJP Movement. 1 मई को 'मजदूर दिवस' मनाया जाता है. किसी भी देश के किसी भी समाज के उस वंचित, दलित तबके का दिन, जो अपने कसरती बदन से समाज, देश यहां तक कि दुनिया को बनाता है. साल 2026 के इसी मई महीने से पहले अभिजीत दीपके नाम के नौजवान को कोई नहीं जानता था, पर 6 जून, 2026 को 30 साल का वही अभिजीत दीपके अमेरिका के बोस्टन से दिल्ली लौटा तो सरकार तक में हलचल मच गई थी.

वजह, कौकरोच जनता पार्टी नाम से सोशल मीडिया पेज बनाने वाले अभिजीत दीपके ने जब भारत आ कर देश के भ्रष्ट एग्जाम सिस्टम, खासकर नीट एग्जाम में होने वाली गड़बड़ी को ले कर सीधे देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने की बात कही तो सब के मन में एक शक था कि आगे क्या होगा.

पर अभिजीत दीपके ने दिल्ली के जंतरमंतर पर प्रदर्शन शुरू किया, जहां शुरुआती दौर में भीड़ कम थी. पर अभिजीत दीपके और उस के जैसे बहुत से नौजवानों की बदौलत कौकरोच जनता पार्टी के बैनर तले नीट पेपर लीक के खिलाफ 37 दिन तक आंदोलन चलाया गया, जिस के बाद 25 जुलाई, 2026 को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ. इसे इस ग्रुप की पहली बड़ी कामयाबी माना गया.

यह आंदोलन सिर्फ दिल्ली में ही नहीं हुआ था, बल्कि देश के कई हिस्सों में नौजवान सड़कों पर उतर आए थे. बिहार की राजधानी पटना में तो जेनजी ने पुलिस और दूसरे सुरक्षाबलों से सीधे लोहा लिया था. इस छात्र आंदोलन की सब से बड़ी खासीयत यह रही कि इस में हर तबके के लड़केलड़की ने हिस्सा लिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 756₹ 625
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...