Uttar Pradesh के गाजीपुर में एक होटल कारोबारी के बेटे की हत्या के आरोपी कमलेश बिंद के तथाकथित एनकाउंटर पर निषाद पार्टी के मुखिया डाक्टर संजय निषाद ने सार्वजानिक तौर पर सवाल उठाया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

डाक्टर संजय निषाद योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और पूर्वांचल के बिंद, निषाद, कश्यप, मल्लाह जैसे समुदायों की राजनीति करते हैं. गौरतलब है कि योगी सरकार का हिस्सा होते हुए उन के द्वारा अपनी ही सरकार के इस एक्शन का खुलेआम विरोध करने से यह साफ समझा  जा सकता है कि सरकार के भीतर सहयोगी दलों के लिए अपनी बात कहना कितना मुश्किल है.

https://youtube.com/shorts/dCQX40VNBFY?si=Rnm8XQGlvWwcOQdk

बाकी सहयोगी दल भी अनदेखा महसूस कर रहे

बात केवल डाक्टर संजय निषाद की ही नहीं है, बल्कि इस से पहले भी कई मौकों पर भाजपा के दूसरे सहयोगी जैसे अपना दल (सोनेलाल), सुभासपा और राष्ट्रीय लोकदल अलगअलग मुद्दों पर सार्वजानिक रूप से सरकार की नीतियों और उस के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाते रहे हैं.

चाहे प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आरक्षण की गड़बड़ी का सवाल हो, क्रीमी लेयर का मुद्दा हो, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आपरेशन लंगड़ा से जयंत चौधरी के जाटमुसलिम गठजोड़ को नुकसान की बात हो या फिर ओम प्रकाश राजभर की किसी फाइल पर शून्य प्रगति का मामला, इन सब दलों के कोर जातिगत और राजनीतिक मुद्दों को योगी सरकार द्वारा अनसुना किए जाने का दर्द और एतराज गाहेबगाहे सामने आता रहता है.

सहयोगी दलों के कोर वोटर की भाजपा में शिफ्टिंग

भाजपा के सहयोगी दलों की सब से बड़ी समस्या यह है कि उन के कोर वोटर और समर्थक समुदाय की भाजपा में लगातार शिफ्टिंग हो रही है. भाजपा ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के मारफत इन दलों के कोर समर्थक समुदाय के बीच केवल अपनी हाजिरी ही नहीं बढ़ाई है, बल्कि हिंदुत्व के अपने कोर एजेंडे पर इन के बीच संवाद भी बढ़ाया है. इस से इन के समर्थकों को हिंदुत्व की छतरी के नीचे जमा करने में भाजपा ने कामयाबी हासिल की है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 480₹ 399
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...