Funny Short Story. मोबाइल युग में सावित्री टैलीग्रामी नामक एक कन्या की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अत्यंत व्यस्त सत्यवान यूट्यूबी नामक लड़के से हुई. आभासी मंच पर दोनों के दिल मिले और उन्हें आभास हुआ कि मिलन जरूरी है. दोनों ने प्रेम गली में लुकाछिपी करते हुए एकदूसरे के मोबाइल नंबर जुगाड़ कर लिए. फिर क्या... वे दिनरात प्रेम संदेशों का आदानप्रदान करने लगे.
सत्यवान यूट्यूब से बाहर निकल कर मोबाइल से चिपक गया. अब दोनों मोबाइल में आकंठ डूबे रहते थे. प्यारभरी इमोजियों, हग्स, शेर ओ शायरी का आदानप्रदान अल सुबह से देर रात तक चलता रहा.
आभासी दुनिया से निकल कर एकदूजे से मिलन की आस में एक दिन दोनों साक्षात मिले और प्यार के मंदिर में शादी कर ली. कुछ माह बाद शादी का हैंगओवर तो उतर गया पर मोबाइल का हैंगओवर उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था.
आलम यह है कि बाहर ही नहीं, घर में भी दोनों मोबाइल पर ही संदेशों के जरीए ही प्रेमालाप करते थे. जनमजनम तक साथ रहने के वादे करने वाले मुखद्वार बंद पड़े रहते थे.
एक दिन नदी किनारे रील बनाते हुए सत्यवान यूट्यूबी अचानक नदी में गिर गया. दुर्भाग्य कि प्यार में तरने वाले को तैरना नहीं आता था. सत्यवान को लाख कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका. उधर यमराज तुरंत अपनी ड्यूटी पर आया और सत्यवान को ले कर स्वर्गलोक की ओर बढ़ चला.
पतिव्रता सावित्री टैलीग्रामी ने उस का पीछा पूरे प्राणप्रण से किया. यमराज से आग्रह किया, ‘‘मेरे प्रियतम के प्राण बख्श दीजिए.’’
पर यमराज निरंतर सावित्री को वापस लौट जाने को कहता रहा, क्योंकि उस के प्राण लौटाना उस के क्षेत्राधिकार से बाहर था.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




