Hindi Story: जातियों को कंट्रोल करने के लिए मांगलिक दोष का डर बिहार के एक छोटे से कसबे में रहने वाली सविता शर्मा पढ़ीलिखी थी. वह नौकरी करती थी और अपने परिवार का सहारा भी थी. उस के लिए शादी के लिए रिश्ते आते थे, बातचीत होती थी, लड़का और लड़की एकदूसरे को पसंद भी कर लेते थे, लेकिन जैसे ही कुंडली मिलाई जाती, एक शब्द पूरे रिश्ते पर भारी पड़ जाता कि लड़की ‘मांगलिक’ है.
इस के बाद न सवाल होते, न बातचीत. न यह पूछा जाता कि सविता कैसी इनसान है. न यह कि वह अच्छे जीवनसाथी के तौर पर कितनी जिम्मेदार साबित हो सकती है. बस, इतना कहा जाता कि हम अपने बेटे की जान खतरे में नहीं डाल सकते.
सविता शर्मा हर बार चुपचाप सुन लेती. धीरेधीरे उसे खुद पर शक होने लगा कि क्या सच में वह किसी की जिंदगी के लिए खतरा है? क्या उस के जन्म के समय मंगल ग्रह की किसी स्थिति ने उसे दोषी बना दिया है?
यह कहानी किसी एक सविता शर्मा की नहीं है, बल्कि उन लाखों लड़कियों और लड़कों की है, जिन की जिंदगी पर मांगलिक दोष नाम का एक अनदेखा लेकिन जालिम ठप्पा लगा दिया गया है खासकर ऊंची जातियों में, जिन में अमूमन कुंडली मिलान करने के बाद ही शादी तय होती है. बिना किसी अपराध, बिना किसी सुबूत, सिर्फ एक ज्योतिषीय सोच की बुनियाद पर. यहीं से शुरू होते हैं वे सवाल, जिन्हें पूछने से हमारा समाज आज भी डरता है.
मांगलिक दोष है कितना सच भारतीय समाज में शादी होने केवल 2 लोगों का निजी संबंध नहीं माना जाता, बल्कि उसे परिवार, परंपरा, धर्मजाति, कुलगोत्र और ग्रहनक्षत्रों से जोड़ कर देखा जाता है. इसी सिलसिले में मांगलिक दोष एक ऐसा शब्द बन चुका है, जिस ने असंख्य युवाओं, खासकर महिलाओं के जीवन में भय, अपमान, मानसिक यातना और अस्वीकार की दीवारें खड़ी की हैं. यह दोष न केवल विवाह को कठिन बनाता है, बल्कि प्रेम, समानता और व्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे आधुनिक मूल्यों पर भी सीधा प्रहार करता है.
मांगलिक दोष के नाम पर आज भी भारत में रिश्ते टूटते हैं, लड़कियों को अशुभ कहा जाता है, लड़कों को डराया जाता है और परिवारों को मानसिक गुलामी में जकड़ दिया जाता है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




