Special Social Feature. महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्रयंबकेश्वर मंदिर, राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम मंदिर, तमिलनाडु के मदुरै में बने मीनाक्षी अम्मन मंदिर, अजमेर की शरीफ दरगाह, जम्मूकश्मीर के कटरा के वैष्णों देवी मंदिर और मुंबई की हाजी अली दरगाह समेत असम के गुवाहटी में बने कामाख्या मंदिर और मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रोज लाखों लोग अपनी कोई न कोई मन्नत मांगने जाते हैं.
किसी को धनदौलत या रोजगार चाहिए, तो किसी को एक अदद औलाद की दरकार है. कोई लंबी बीमारी से नजात की मन्नत ले कर जाता है तो किसी को मुकदमे में जीत चाहिए.
यानी इन धार्मिक जगहों पर जाने वालों की हैसियत इन के बाहर बैठे भिखारियों से कमतर नहीं होती, फर्क सिर्फ इतना है कि भिखारी ऊपर वाले के नाम पर नीचे वालों से मांगता है जो उन की हालत पर तरस खा कर थोड़ाबहुत दे भी देते हैं, लेकिन सीधे ऊपर वाले से मांगने वालों पर अगर वह तरस खाता होता तो दुनिया में किसी को किसी भी किस्म की तकलीफ ही न होती, सब की मुरादें पूरी हो गई होतीं.
अब इन कमअक्ल लोगों को कौन यह सम?ाए कि जो ऊपर वाला अपने ही मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को पेटभर खाना देने की कूवत नहीं रखता वह किसी को धनदौलत, नौकरी, रोजगार और औलाद वगैरह कहां से देगा.
हर कोई इन धार्मिक जगहों पर कोई न कोई मांग या फरियाद ले कर ही जाता है और इन दरबारों में वादा कर के आता है कि अगर मेरा यह काम हो जाए तो मैं इतने का प्रसाद और चढ़ाऊंगा, दोबारा दर्शन करूंगा, इतने रुपए दान में दूंगा, इतने दिन के व्रतउपवास करूंगा और जोजो पंडा बता देगा वेवे सारे उपाय करूंगा.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




