Marrycom Life: भारतीय मुक्केबाजी में जब भी किसी महिला को याद किया जाएगा, सब से ऊपर एमसी मैरी कौम का नाम रहेगा, जिन्होंने रिकौर्ड 6 बार एआईबीए वुमन वर्ल्ड बौक्सिंग चैंपियनशिप जीती है.


इतना ही नहीं, एमसी मैरी कौम ने साल 2012 के लंदन ओलिंपिक में ब्रौन्ज मैडल और साल 2018 के क्वींसलैंड कौमनवैल्थ गेम्स में गोल्ड मैडल जीता था. साल 2014 के इंचियोन एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीतने वाली वे पहली भारतीय महिला बौक्सर बनी थीं. उन्होंने 5 बार एशियन वुमन बौक्सिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड मैडल जीता था.


एमसी मैरी कौम को साल 2020 में पद्म विभूषण, साल 2013 में पद्म भूषण, साल 2006 में पद्मश्री, साल 2009 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और साल 2003 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था. एमसी मैरी कौम को साल 2016 में भारत की राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया था. वे साल 2007 में जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती हैं.


पर हाल ही में एमसी मैरी कौम अपनी घरेलू जिंदगी में आए तूफान से दोदो हाथ करती नजर आईं. एक शो में उन्होंने अपने पूर्व पति करुंग ओन्खोलर परपत्नी की कमाईखाने के आरोप लगाए, उन्हें नकारा बताया और सरेआम उन की बेइज्जती की. ऐसा कहने की वजह क्या थी? इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने से पहले यह जान लें कि यह पारिवारिक और निजी ?ागड़ा पब्लिक डिबेट का हिस्सा कैसे बन गया.


एक बड़ी न्यूज एजेंसी से बात करते हुए एमसी मैरी कौम ने अपनी निजी जिंदगी में मची उथलपुथल पर बताया कि यह संकट 2022 कौमनवैल्थ गेम्स से पहले लगी चोट के बाद शुरू हुआ. वे कई महीनों तक बिस्तर पर रहीं और बाद में उन्हें वौकर का सहारा लेना पड़ा. इसी दौरान उन्हें उन सब बातों का सामना करना पड़ा, जिन्हें वे लंबे समय से नजरअंदाज करती रही थीं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 480₹ 399
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...