Inter Caste Love Story. नेहा खेतों में गाय चरा रही थी. साथ में उस की सहेली अनुराधा भी थी. नेहा और अनुराधा अपनी बातों में मगन थीं कि एक जानीपहचानी आवाज ने उन का ध्यान खींचा. दोनों ने आवाज की दिशा में नजर घुमाई.

यह थानेदार अशोक सिंह का बेटा आकाश था, जो नेहा से शादी करने की सोच रहा था.

नेहा ने आकाश को देख कर बुरा सा मुंह बना लिया. वह अनुराधा से बोली, ‘‘इस से कह दो कि यहां से चला जाए.’’

‘‘तुम शांत रहो. पहले सुन तो लो कि यह क्या कह रहा है.’’

‘‘जो कहता आया है, वही कहेगा.’’ ‘‘अच्छा, अब तुम शांत हो जाओ, आकाश नजदीक आ गया है.’’

आकाश उन दोनों के पास आ कर खड़ा हो गया. अनुराधा के होंठों पर हलकी मुसकान बिखर गई. वह गंभीर होने की ऐक्टिंग करते हुए बोली, ‘‘यहां क्यों आए हो?’’

‘‘मैं नेहा से मिलने आया हूं.’’ ‘‘मगर क्यों?’’

‘‘उस से कुछ कहना है.’’ ‘‘ठीक है, कहो,’’ बोल कर अनुराधा नेहा के न चाहते हुए भी वहां से कुछ कदम दूर चली गई.

नेहा ने थोड़ा कठोर बनते हुए आकाश से कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि तुम क्या कहोगे. मुझे  कुछ नहीं सुनना है. तुम यहां से चले जाओ.’’

आकाश ने प्यार भरे लहजे में कहा, ‘‘नेहा, ऐसा मत बोलो. मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं और तुम से शादी करना चाहता हूं.’’

‘‘मैं तुम से कितनी बार कह चुकी हूं कि यह मुमकिन नहीं है. तुम ऊंची जाति के हो... उस पर भी थानेदार के बेटे.’’

‘‘थानेदार मेरे पापा हैं, मैं तो नहीं. वैसे भी इस में बुराई क्या है?’’

‘‘बुराई यह है कि तुम्हारे पापा हमेशा अमीर लोगों की बात सुनते हैं. वे रिश्वत ले कर सच को झूठ और झूठ को सच बना देते हैं,’’ नेहा ने कहा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 480₹ 399
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...