Kahani. रूपा ने ही अपनी खूबसूरती के बल पर सीधेसादे अजय को लुभाया था. अपनी मुसकान, पैनी निगाहों व अदाओं से रूपा ने ठान लिया था कि वह अजय को फांस कर रहेगी.

अजय एक इंजीनियरिंग फैक्टरी में पक्की नौकरी पा गया था. वह स्वभाव का अच्छा व खूबसूरत था. वह कभीकभार रूपा के पिता से मिलने आता.

रूपा के पिता रामपाल उसी के गांव के बाशिंदे थे. वह विधायक बनने की कोशिश में थे. वह सत्तारूढ़ दल के जिलाध्यक्ष थे.

रूपा में ऐसा आकर्षण भी था कि अजय उस के घर खिंचा चला आता. उस से घंटों बैठे बातें करता.

एक दिन रूपा ने अजय के जूठे चाय के प्याले को होंठों से लगाते हुए कहा, ‘‘अज्जू, मैं तुम से प्यार करती हूं. तुम मुझे चाय से भी मीठे, कड़क और गरम लगते हो. जैसे ठंड में चाय की तलब होती है, मुझे भी लगता है कि मेरे दिल को तुम्हारी तलब है.’’

अजय उस के हाथ का प्याला अपने होंठों से लगाते हुए बोला, ‘‘रूपा, तुम्हें पा कर मैं अपने को तकदीर वाला समझूंगा.’’

‘‘तो प्याला क्यों?’’ रूपा खुशी से लिपट पड़ी, ‘‘मेरे होंठ हाजिर हैं. इन्हें ही प्याला समझो.’’

अजय ने पूछा, ‘‘रूपा, क्या तुम्हारे पिता हमारा मिलन होने देंगे?’’

यह बात रामपाल से छिपी नहीं रही. वह तोड़फोड़ की नीति में लग गए. रूपा में भेदभाव के बीज बोने लगे, ‘‘बेटी, क्या तुम जानबूझ कर अपनी और मेरी इज्जत पर कीचड़ उछालना चाहती हो? मानमर्यादा, जाति, संस्कार भी भूल बैठी? अपनी हद को समझो...’’

रामपाल ने अजय की जाति के गलत संस्कारों, पिछड़ेपन का बखान किया. रूपा नफरत से भर उठी. उस का प्यार बुलबुले सा फट पड़ा. अजय मिलने आया, तो वह बेरुखी आवाज में बोली, ‘‘मैं ने तुम्हारे बारे में गहराई तक नहीं जाना. पिताजी ने बताया कि तुम पिछड़ों में आते हो, इसलिए अब हम एक नहीं हो सकते.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 756₹ 625
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...