Short Story. शादी के जश्न में मयंक और अहाना की नजरें क्या मिलीं, एक तूफान सा पैदा हो गया. फिर ऐसा कुछ हुआ कि मयंक की नींद उड़ गई...
मयंक अपने बचपन के एक दोस्त की शादी के जश्न में शामिल था. वह हमेशा ही उत्साह से भरा रहता था, लेकिन आज का माहौल कुछ और ही था. डीजे की धुन उसे मदहोश कर रही थी और दोस्तों का समूह मस्ती में झूम रहा था.
मयंक अपनी मस्ती में इस कदर खोया हुआ था कि डांस फ्लोर पर उस का हर कदम एक कहानी कह रहा था, जिसे देखने वालों की आंखें उस पर ठहर जाती थीं.
‘‘यार मयंक, देख तो सही...’’ उस के दोस्त, रोहित ने उस के कान में फुसफुसाया, ‘‘वह लड़की, कोने में, तु झे कनखियों से देख रही है.’’
मयंक ने सहजता से मुड़ कर देखा. सचमुच, गुलाबी लहंगे में एक बहुत खूबसूरत लड़की खड़ी थी. उस का नाम था अहाना, जिस की आंखों में शरारत भरी एक अनोखी चमक थी.
जैसे ही उन की नजरें मिलीं, अहाना ने मंदमंद मुसकराते हुए अपनी कमर को मटकाया और अपने डांस को और भी ज्यादा मोहक बना दिया.
अहाना का अंदाज मयंक को दीवाना बना रहा था. वह मयंक को देख रही थी, और मयंक बस उसे. अगले पल, अहाना ने अपने दोस्तों को पीछे छोड़ा और सीधे मयंक के ग्रुप के सामने आ गई.
अब उन का डांस, एकदूसरे को चुनौती देने और एकदूसरे को रि झाने का काम कर रहे थे. अहाना की आंखें हर बार मयंक पर पड़तीं और उन के होंठों पर एक मासूम सी हंसी तैर जाती.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




