Hindi Story: पूरे गांव में दीनानाथ की थूथू हो रही थी. शादी से पहले ही उन की बेटी लक्ष्मी पेट से हो गई थी. इतने में गांव के एक लड़के प्रकाश ने लक्ष्मी का हाथ थामना चाहा. क्या था यह पूरा मामला? गांव के कुछ लोग चौपाल पर बैठे थे. दीनानाथ उन से निगाह चुरा कर आड़ में छिप गए. इस समय शर्म से उन का चेहरा जमीन में गड़ा जा रहा था. वे गांव वालों के किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहते थे.
चौपाल पर बैठा एक आदमी बोला, ‘‘कुछ सुना आप लोगों ने?’’ ‘‘क्या कह रहे हो?’’ दूसरे ने पूछा. ‘‘यह जो दीनानाथ मुंह छिपाए खड़ा है, इस की बेटी लक्ष्मी ने मोड़ीराम के बेटे प्रकाश से गुपचुप मंदिर में जा कर शादी कर ली.’’
‘‘मगर उस की तो सगाई हो चुकी थी, फिर?’’
‘‘हां, सगाई तो हो चुकी थी, मगर लक्ष्मी पेट से है.’’
‘‘उस ने किस के साथ मुंह काला किया?’’
‘‘सुना है कि भवानी शंकर का बिगड़ैल बेटा दिनेश, जो शहर के कालेज में पढ़ रहा है, का पाप लक्ष्मी के पेट में पल रहा है.’’
‘‘अरे धीरे बोल, दीवारों के भी कान होते हैं. बात भवानी शंकर के कानों तक पहुंच गई न, तब हमारी खैर नहीं... छोड़ो ये बातें... वैसे, लक्ष्मी के साथ बहुत बुरा हुआ.’’
‘‘जब उस के ससुराल वालों को पता चलेगा कि लक्ष्मी ब्याह के पहले ही पेट से है, तब कैसे करेंगे वे शादी.’’
‘‘इसलिए तो ताबड़तोड़ प्रकाश से शादी करा दी.’’
आगे दीनानाथ कोई बात न सुन सके. वे चुपचाप गरदन नीची कर के वहां से चलते बने. अब तो पूरे गांव को पता चल चुका है कि लक्ष्मी पेट से है और प्रकाश ने उस से शादी कर ली है. प्रकाश ने किन हालात में यह शादी की, किसी को नहीं मालूम. मगर दाई से कब तक वे पेट छिपाते रहेंगे. जहां भी चार आदमी बैठते हैं,
यही चर्चा पूरे गांव में हो रही है. दीनानाथ ऊंचा मुंह कर के चल भी नहीं सकते हैं. उस दिन जब दीनानाथ खेत से घर लौटे, तब उन की पत्नी कावेरी लक्ष्मी पर चिल्ला कर कह रही थीं, ‘‘अरी नासपीटी, बता किस का पाप तेरे पेट में पल रहा है? अब तालू में जबान क्यों चिपक गई है तेरी? बोल कौन है वह? किस के साथ तू ने मुंह काला किया? आग लगे तेरी जबान को.’’
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




