Information. एथेनौल मक्का, चावल और गन्ने से तैयार किया जाता है. आमतौर पर पहले यह बायोप्रोडक्ट के रूप में सामने आया है जैसे कि गन्ने के रस से चीनी बनाने के बाद जो शीरा बचा रहता है, उस से एथेनौल तैयार किया जाता है. चावल मिलों से निकले रद्दी या टूटे चावल से एथेनौल का प्रोडक्शन शुरू हुआ. सब से बड़ी बात कि मक्के से भी एथेनौल बनाने का प्रोसैस शुरू किया की गया, क्योंकि अमेरिका में मक्का की खेती काफी बड़े पैमाने पर की जाती है.
बिहार के एक उद्यमी अजय सिंह ने इस प्रोसैस को देखासमझा और वे इस से जुड़ा उद्योग लगाने के लिए कूद पड़े. उन्हें नेताओं द्वारा सब्जबाग दिखाए गए खासकर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री रह चुके नीतीश कुमार ने भरोसा दिया था कि उन्हें बिहार में उद्योग लगाने पर हर तरह की मदद दी जाएगी.
2020-21 का वह समय कोरोना काल का था. याद करें, जब हजारोंलाखों लोग कोरोना की बंदी में अपने घर खाली हाथ लौट रहे थे. उन में से कुछ तो सवारी न मिलने पर साइकिल से या पैदल ही लंबी यात्रा कर बिहार वापसी की थी. उन के मन में निराशा और हताशा थी कि क्या उन्हें अपने राज्य में काम नहीं मिल सकता?
उसी दौर में भोजपुर जिले के उद्यमी अजय सिंह ने फैसला लिया कि वे अपने राज्य बिहार में कुछ नया कर दिखाएंगे. वे मुंबई में एक बेहतरीन नौकरी से जुड़े थे और बढि़या काम कर रहे थे. फिर भी उन के मन में मातृभूमि बिहार में कुछ करने का विचार आया, तो यही जज्बा उन्हें बिहार खींच लाया था.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




