Hindi Kahani. रमा की खुशी का ठिकाना नहीं था, क्योंकि उन के बेटे अजय की शादी जो तय हो गई थी. शादी की बात चलने पर रमा ने अपने पति दीपक से कहा था, ‘‘देखोजी, मैं अपने अजय के लिए एक खूबसूरत दुलहन लाना चाहती हूं, जो उस की जिंदगी में नई आशाएं जगा दे.’’
‘‘हां, भई... अजय की होने वाली दुलहन बहुत ही खूबसूरत है. उस का तो नाम भी आशा है,’’ दीपक ने मुसकराते हुए बताया.
फिर अजय की शादी हुई और वह धूमधाम से सलोनी दुलहन ब्याह कर घर ले आया.
धीरेधीरे मेहमान जाने लगे. कुछ दिनों बाद आशा घर का थोड़ाबहुत कामकाज भी करने लगी. अजय और दीपक बाबू उस के बरताव से बहुत खुश थे. उधर रमा तो बहू पर जान छिड़कती थीं.
एक दिन सुबह दीपक बाबू फैक्टरी के लिए जा चुके थे. अजय जाने के लिए स्कूटर निकाल ही रहा था कि दरवाजे की घंटी बजी.
‘‘कहिए,’’ दरवाजे पर खड़े एक खूबसूरत नौजवान को देख कर अजय ने पूछा.
‘‘जी, मेरा नाम रमेश है... मुझे आशा से मिलना है,’’ उस नौजवान ने बताया.
‘‘जरूर... आशा, तुम से कोई मिलने आया है,’’ अजय ने आवाज लगाई, फिर वह नौजवान से बोला, ‘‘मैं जरा जल्दी में हूं... फिर मिलेंगे...’’ ‘‘कोई बात नहीं,’’ रमेश ने जवाब दिया.
अजय द्वारा पुकारे जाने पर आशा दरवाजे के पास आ गई थी. उस के साथ रमा भी थीं.
‘‘तुम...’’ आशा रमेश को देख कर चौंक पड़ी. ‘‘हां, मैं... क्यों, मुझे यहां नहीं आना चाहिए था?’’ रमेश ने बड़ी बेअदबी से पूछा.
‘‘कौन हो तुम?’’ रमा ने गुस्से से पूछा. फिर वह आशा से बोलीं, ‘‘बहू, यह कौन हैं? क्या तुम इन्हें जानती हो?’’ ‘‘जी... यह... वो...’’ आशा हड़बड़ा गई थी.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




