Pawan Amrapali: भोजपुरी सिनेमा की 'क्वीन' कही जाने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और 'पावरस्टार' पवन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। आम्रपाली दुबे, जिनका नाम अक्सर उनके करीबी दोस्त और ऑन-स्क्रीन जोड़ीदार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ जोड़ा जाता रहा है, ने शो में ऐसा बयान दे दिया है जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। आम्रपाली ने निरहुआ नहीं, बल्कि पावरस्टार पवन सिंह के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया है।

यह पूरा मामला 'भोजपुरी बवाल' शो का है, जहाँ दोनों कलाकारों के बीच हुई बातचीत का एक हिस्सा अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बच्चा गोद लेने से शुरू हुई शादी की बात
जब बच्चा गोद लेने के मुद्दे पर चर्चा छिड़ी, तो पवन सिंह ने आम्रपाली के सिंगल मदर बनने या बच्चा गोद लेने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पवन सिंह ने आम्रपाली के इस विचार की तारीफ करते हुए कहा कि किसी बच्चे को गोद लेकर उसे एक बेहतर जिंदगी और सही परवरिश देना बेहद नेक काम है। हालांकि, पवन ने ध्यान दिलाते हुए आम्रपाली से सवाल किया, "बच्चा गोद लेने के बाद इंसान पर जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ आ जाता है। ऐसे में आप अपने करियर और बच्चे की परवरिश को एक साथ कैसे संभालेंगी?"

पवन सिंह के इस सवाल का जवाब आम्रपाली दुबे ने बड़े ही बेबाक और चुटीले अंदाज में दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा, "अकेले बच्चा पालना वाकई आसान काम नहीं होगा। इसलिए मैं सोच रही हूं कि बच्चा गोद लेने से पहले क्यों न आपसे ही शादी कर लूं, ताकि हम दोनों मिलकर उस बच्चे की अच्छी परवरिश कर सकें।"

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 480₹ 399
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...