Bhojpuri Cinema. भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, निर्माता प्रेम राय और निर्देशक अनंजय रघुराज की फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी कर दिया गया.
टीजर में निरहुआ का अलग और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है. फिल्म में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रमुखता से प्रस्तुत किए जाने की झलक दिखाई गई है.
दमदार कहानी में इन्होंने निभाए किरदार:
दमदार कहानी के साथ फिल्म में दिनेश लाल ' निरहुआ ' मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. उनके साथ सेजल साहू, सपना चौहान, मीर सरवर, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अमित शुक्ला, साहिल सिद्दीकी, विकास मेहता, भूपेंद्र सिंह, शंभू राणा और धामा वर्मा समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. बड़ी और अनुभवी स्टारकास्ट के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है.
https://www.youtube.com/watch?v=_Wg9yu5L1uA
निरहुआ ने फिल्म के बारे में क्या कहा ?
‘पटना से पाकिस्तान 2’ उनके लिए बेहद खास फिल्म है. इस फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन के साथ देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का जज्बा भी देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी, प्रस्तुति और किरदारों को पहले भाग की तुलना में और बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी करना भी उनके लिए खास अनुभव है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को उसी तरह प्यार देंगे, जैसा पहले भाग को मिला था.
निर्माता प्रेम राय ने कहा कि ‘पटना से पाकिस्तान 2’ को पहले भाग से भी बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. फिल्म की कहानी, तकनीक, एक्शन और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि दर्शकों को मनोरंजन के साथ देशभक्ति की भावना से जोड़ने वाला शानदार सिनेमाई अनुभव मिल सके. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी करना बेहद खास है और उन्हें पूरा विश्वास है कि दर्शक निरहुआ के नए अवतार और फिल्म की कहानी को पसंद करेंगे.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




