Mahima Makwana. इन दिनों महिमा मकवाना अपनी न्यू सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं. महिमा ओटीटी, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जानापहचाना नाम हैं. महिमा अपनी मरजी से ऐक्ट्रेस नहीं बनीं, बल्कि हालात ने उन्हें ऐक्टिंग करने के लिए मजबूर किया.
हिंदी वैब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ में प्रीति का रोल निभाने वाली महिमा मकवाना आजकल चर्चा का विषय बन गई हैं. इस सीरीज को काफी अच्छा रिस्पौंस मिल रहा है, साथ ही, महिमा ने अपने रोल को बहुत ही खूबसूरती से निभाया भी है.
महिमा आज टीवी, ओटीटी और फिल्म तीनों माध्यमों पर काम कर रही हैं. लेकिन उन के फिल्मी कैरियर की बात करें तो उन्हें कई उतारचढ़ावों का सामना करना पड़ा. जब वे 5 महीने की थीं, पिता का साया उन पर से उठ गया और उन की मां ने घर संभाला. महिमा ने बताया कि जब वे 10 साल की थीं तो उन्होंने औडिशन देने शुरू कर दिए थे. उन्होंने बताया कि वे अपनी मां और भाई का ध्यान रखना चाहती थीं, इस वजह से उन्होंने इतनी छोटी सी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. महिमा को पहला शो तब मिला जब वे 12 साल की थीं.
महिमा का ऐक्टिंग कैरियर
महिमा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कलर्स टीवी के शो ‘मोहे रंग दे’, ‘बालिका वधु’ और स्टार वन के शो ‘जब हम तुम’ में काम किया. 'सपने सुहाने लड़कपन के' ने उन्हें घरघर मशहूर कर दिया था. टीवी सीरियल्स के बाद महिमा ने साउथ की फिल्में कीं.
‘वेंकटपुरम’ उन की पहली साउथ इंडियन (तेलुगू) फिल्म थी, जो एक थ्रिलर ड्रामा है. तेलुगू की ही ‘मोसागल्लू’ में उन्होंने सोहा का किरदार निभाया था. इस के अलावा हिंदी वैब सीरिज ‘रंगबाज’, ‘फ्लैश’, ‘शोटाइम’ और अब कई सालों बाद ‘मुसाफिर कैफे’ में उन्हें देखा गया है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




