Film Stars:  फिल्मधुरंधरमें अपनी बेहतरीन अदाकारी से सुर्खियां बटोर रहे राकेश बेदी के पैर जमीन पर नहीं टिक रहे हैं. वे हर जगह दिखाई दे रहे हैं और ऐसा दिखा रहे हैं, जैसे यह फिल्म उन्हीं की वजह से हिट हुई है. अब राकेश बेदी की एक पुरानी वीडियो क्लिप पर बवाल मच गया है, जिस में उन्हें डाक्टर भीमराव अंबेडकर के हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए किए गए कामों के बारे में बात करते हुएहरिजनशब्द का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है. चूंकिहरिजनशब्द का इस्तेमाल करना अब गलत माना जाता है और भारत में इस के आधिकारिक उपयोग को बैन कर दिया गया है, तो राकेश बेदी को इस पर माफी मांगनी पड़ी. राकेश बेदी ने कहा, ‘‘अगरहरिजनशब्द के मेरे प्रयोग से किसी व्यक्ति या समाज को ठेस पहुंची है, तो मैं उस के लिए माफी मांगता हूं. मैं ने जानबूझ कर ऐसा नहीं कहा. मुझे नहीं पता था कि यह शब्द प्रतिबंधित है.’’

रेमन कक्कड़ का जमीनी झगड़ा
टैलीविजन के सीरियलों में कई तरह के किरदार निभा चुकी रेमन कक्कड़ आजकल निजी जिंदगी में बड़ी परेशान चल रही हैं और इसी वजह से उन्होंने एक सीरियलरब से है दुआसे ब्रेक ले लिया है.
मामला एक जमीन से जुड़े झगड़े का है, जिस की कीमत तकरीबन 300 करोड़ रुपए बताई जा रही है. रेमन कक्कड़ ने इस सिलसिले में बताया कि जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करने की कोशिश करते हुए आरोपियों ने उन्हें फोन पर धमकी भी दी थी, जिस के बाद उन्होंने 100 नंबर को पुलिस को सूचना दी.
मामला इंदौर, मध्य प्रदेश का है जहां के लसूडि़या थाना क्षेत्र में यह जमीन है. मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह जमीन भाइयों की साझा संपत्ति है और उस में हिस्सेदारी को ले कर पारिवारिक झगड़ा भी चल रहा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 480₹ 399
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...