Controversy. पिछले दिनों बिहार प्रदेश की राजनीति में बंगले को ले कर रोचक नोकझोंक हुई. पहले तो बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी राबड़ी देवी को पुराने बंगला छोड़ नए बंगले में जाने का हुक्मनामा जारी हुआ, फिर वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने विशेषाधिकारों का इस्तेमाल करते हुए उपमुख्यमंत्री आवास को भी अपने मुख्यमंत्री आवास में समेटने की तैयारी शुरू कर दी. लेकिन अदालत के आदेशों का सम्मान करते हुए उन्होंने इस से हाथ खींच लेना ही मुनासिब समझा.
दरअसल, बिहार का एक सरकारी आवास 5, देशरत्न मार्ग पर बना हुआ है. अब तक यह आवास राज्य के उपमुख्यमंत्री के लिए रिजर्व हुआ करता था. मगर जब सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री बने तो उन्हें कई तरह के विवादों के बाद इस आवास को छोड़ना पड़ा और अब यह आवास किसी उपमुख्यमंत्री को नहीं, बल्कि नीतीश कुमार के बेटे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को अलौट किया गया है.
https://youtube.com/shorts/HIz11wLYCJE?si=v9KtUqaKn_gM-gQL
इस बंगले की खासीयत ही किसी को आकर्षित करने के लिए काफी है. इस संबंध में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रह चुके सुशील मोदी की एक टिप्पणी से समझ सकते हैं. उन्हें जब 2019 में यह आवास अलौट किया गया था, तब उन्होंने कहा था, ‘‘इस बंगले के आगे तो राजभवन और मुख्यमंत्री आवास भी फीका है.’’
आप समझ सकते हैं कि क्यों सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद भी इस बंगले को खाली नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इस बंगले को सीएम हाउस का एक्सटैंशन घोषित कर दिया था.
अब जरा इस बंगले की खासीयत को समझे. 5 कमरे वाले इस दोमंजिला आवास में 44 एसी लगे हैं. कुछ एसी तो बाथरूम तक में लगे हैं. ब्रिज कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन ने यहां 59 लाख के फर्नीचर लगाए हैं. इस बंगले में बढि़या चमड़ा मढ़े 35 महंगे सोफे लगे हैं. एक्सक्लूसिव डिजाइन वाले 108 पंखे हैं. 34 दीवारों पर वुडन पैनल लगे हैं. 464 फैंसी एलईडी लाइट लगी हैं, जिन्हें विदेश से मंगवाया गया है. कमरों की वुडन फ्लोरिंग की गई है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




