Readers Problem -
सवाल : मैं 21 साल की लड़की हूं. मेरा एक बौयफ्रैंड है और उस की उम्र 24 साल है. हम दोनों ने खूब हमबिस्तरी की है. पर अब मुझे लगता है कि वह लड़का मेरे लायक नहीं है. इस की वजह यह है कि वह शादी के नाम पर चुप हो जाता है और जब कभी बोलता भी है तो कहता है कि अभी वह शादी करने के मूड में नहीं है.
उस से दूर होने की वजह यह भी है कि मैं आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली जाना चाहती हूं और वह इस में अड़ंगा लगा रहा है. उसे लगता है कि अगर मैं दिल्ली गई तो किसी और के चक्कर में उसे भूल जाऊंगी. इतना ही नहीं, वह धमकी दे रहा है कि अगर मैं दिल्ली गई तो वह सब को हमारे बारे में बता देगा. मुझे अब उस से डर लगने लगा है. मैं क्या करूं?
जवाब : आप का आशिक अब अपनी पर उतारू हो आया है, इसलिए उसे उस की ही जबान में समझाएं कि आप कोई उस की गुलाम या रखैल नहीं हैं. कई बार हमबिस्तरी कर लेने का यह मतलब नहीं कि वह आप को बीवी समझाने लगे. उलटे वह तो आप की जवानी के मजे लूटने के बाद शादी ही नहीं करना चाहता. जाहिर है कि उस की नीयत में खोट है और वह सरासर आप को ब्लैकमेल कर रहा है.
इस से डरें नहीं, बल्कि राज खोलने की धमकी का डट कर मुकाबला करें और उसे धमकी दें कि आप इस की रिपोर्ट पुलिस में करने से हिचकिचाएंगी नहीं. मुमकिन यह भी है इस से वह और आक्रामक हो जाए, इसलिए संभल कर रहें और धीरेधीरे उस से दूरी बनाते दिल्ली जा कर पढ़ाई पर फोकस करें.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन




