Social Story: अंगरेजी भाषा की अब्रिवेशन बड़ी कमाल की होती हैं. कभी ये खूबसूरत होती हैं, तो कभी ये नटखट होती हैं, कभी ये चुलबुली होती हैं, तो कभी खौफनाक भी होती हैं. अब आप पूछेंगे कि अब्रिवेशन का मतलब क्या होता है?
दरअसल, जब किसी लंबे शब्द या वाक्यांश का छोटा रूप होता है और जिसे समय बचाने और जगह बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, तो उसे अब्रिवेशन कहा जाता है. जैसे सोशल मीडिया पर जब हम लिखते हैं ‘एलओएल’ तो इस का पूरा मतलब होता है लाफिंग आउट लाउड. ऐसे ही जब हम लिखते हैं ‘टीडीएस’ तो इस का पूरा मतलब होता है टैक्स डिडक्शन एट सोर्स. आजकल सोशल मीडिया पर
एक और अब्रिवेशन तैर रहा है ‘फोमो’ (एफओएममो), जिस का पूरा मतलब है फियर औफ मिसिंग आउट. इसे हिंदी में कहेंगे कुछ छूट जाने का डर.
आजकल यही ‘फोमो’ शब्द सोशल मीडिया के लती लोगों के जी का जंजाल बना हुआ है. कुछ मिस न हो जाए हमारी नजरों से या हम ऐसा कुछ दें सोशल मीडिया पर कि दूसरों से मिस न हो. और ऐसा ही कुछ अनोखा करने या देखने के चक्कर में नौजवान पीढ़ी पर ऐसा मानसिक तनाव सिर चढ़ कर बोल रहा है कि उन की रातों की नींद उड़ी हुई है. सोशल मीडिया पर ‘लाइक्स’ का भूत पाने के लिए कुछ महिलाओं की कारिस्तानी देखिए. मामला पिछले साल के आखिरी महीनों का है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में एक महिला इंस्टाग्राम यूजर ने चरस तैयार करने की प्रोसैस दिखाती हुई रील अपने अकाउंट पर अपलोड कर दी थी. इस वीडियो के चलते पुलिस ने न केवल उस महिला, बल्कि उस के साथ नजर आ रहीं 4 और महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया था.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन



